ईंट भट्टे पर बंधक बनाकर रखे गए श्रमिक परिवारों को कराया बंधन मुक्त

मुजफ्फरनगर। ईंट भट्टे पर बंधक बनाकर रखे गये श्रमिक परिवारों की शिकायत के मामले में शुक्रवार को बाल कल्याण समिति और श्रम विभाग की टीम ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। टीम को श्रमिक परिवार बंधक मिले तो उन्होंने ईंट भट्टे के मालिक से बात की ओर श्रमिक परिवारों को बंधन मुक्त कराते हुए उनको अपने अपने घर भिजवाने का काम किया। इसके साथ ही ईंट भट्टा संचालक को कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी। इन बंधक परिवारों में बच्चों को भी भट्टे पर बंधक ही बनाकर रखा गया था। इस मामले में पीड़ितों के सम्बंध में आॅनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई थी।

इसे भी पढ़ें:  एस० डी० कॉलेज ऑफ लॉ में स्टूडेंट्स को वितरण की गई लॉ की उपाधि

बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष रीना देवी, सदस्य पिंकी रानी तथा सदस्य संदीप कुमार द्वारा एक ईंट भट्टे पर बंधक बनाकर रखे गए श्रमिक परिवारों को बंधन मुक्त कराया गया। बाल कल्याण समिति की अध्यक्षा रीना देवी, सदस्य पिंकी रानी तथा सदस्य संदीप कुमार द्वारा ब्लाक चरथावल क्षेत्र के गांव कसियारा में ईंट भट्टे पर बंधक बनाकर रखे गए श्रमिक परिवारों को बंधन मुक्त कराकर उनको सुरक्षित अपने गांव भेजा गया। परिवारों के साथ बच्चे भी ईंट भट्टे पर बंधक के रूप में रह रहे थे। बाल कल्याण समिति की अध्यक्षा ने बताया कि ईंट भट्टे पर प्रकरण की शिकायत बचपन बचाओ आंदोलन की साइट पर ई-मेल के माध्यम से की गई थी। प्रकरण में श्रम विभाग से श्रम प्रवर्तन अधिकारी बालेश्वर, नायब तहसीलदार हरेंद्र पाल सिंह, कानूनगो प्रवीण गुप्ता, उप निरीक्षक गजेंद्र सिंह उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि ईंट भट्टे पर से सभी पीड़ित श्रमिक एवं बच्चों को मुक्त करा कर उनके घर सुरक्षित भेजा गया। इससे पहले वहां से मिले श्रमिकों के बच्चों की काउंसलिंग परामर्शदाता बिलकिस द्वारा की गई।

इसे भी पढ़ें:  मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ FIR दर्ज, मैनपुरी सांसद डिंपल यादव पर विवादित टिप्पणी

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  सपा सांसद हरेंद्र मलिक कपसाड़ गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिलेराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  न्यायिक विभाग ने कचहरी में लगाया चिकित्सा शिविर, डीजे ने किया शुभारंभ

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की जयंतीजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »