एस० डी० कॉलेज ऑफ लॉ में स्टूडेंट्स को वितरण की गई लॉ की उपाधि

मुजफ्फरनगर। एस० डी० कॉलेज ऑफ़ लॉ में मां शाकंभरी विश्वविद्यालय द्वारा एलएल०बी० (त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम) के उपाधि वितरण कार्यक्रम सर्वप्रथम मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर प्रारंभ किया गया। दीप का प्रज्वल्लन मुख्य अतिथि कॉलेज चेयरमैन अशोक सरीन, कॉलेज सचिव विनोद कुमार एवं कॉलेज प्राचार्य डॉ रेनू गर्ग तथा कॉलेज निदेशक मंजू मल्होत्रा के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि अशोक सरीन ने कहा की लॉ की उपाधि प्राप्त होना निःसंदेह एक ऐसा गौरव का क्षण है, जो हमें इस बात का एहसास कराता है कि अब हम समाज में उस न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा है, जहां हमें अपने पक्षकार को न्याय दिलाना है। कॉलेज सचिव विनोद कुमार ने कहा की हम सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। वहीं कॉलेज प्राचार्य डॉ रेनू गर्ग ने कहा कि यह हम सभी के लिए गौरव का क्षण है कि हमारे विद्यार्थी आज यहां से अपनी शिक्षा पूरी कर समाज में अपनी शिक्षा के माध्यम से समाज को न्याय दिलाने का कार्य करने की राह पर अग्रसर हो रहे हैं। कॉलेज निदेशक मंजू मल्होत्रा ने कहा कि विधि का व्यवसाय एक ऐसा व्यवसाय है, जिसकी कोई सीमा नहीं है और इसमें हम एक वकील तथा एक न्यायिक अधिकारी के रूप में स्वयं को सिद्ध कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-जाते-जाते बड़ा काम कर गए आईपीएस अभिषेक

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने अपने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए अपने खट्टे-मीठे अनुभव साझा किए। छात्र-छात्राओं ने अपने सभी शिक्षक गणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग तथा मार्गदर्शन के बिना यह उपलब्धि प्राप्त करना कठिन कार्य था। कॉलेज स्टाफ से डॉ. मुकुल गुप्त, डॉ. अमित चौहान, डॉ. प्रीति चौहान, छवि जैन, पूनम शर्मा, बीता गर्ग, डॉ. अभिनव गोयल, अनिता सिंह, प्रदीप सिंघल, संतोष शर्मा, अमित त्यागी, वैभव कश्यप, अमित भारद्वाज, प्रीती दीक्षित, विपुल कुमार, डॉ. दीपक मलिक, उमेशचंद त्रिपाठी, शुभम सिंघल एवं मोहम्मद आमिर आदि उपस्थित रहेस

इसे भी पढ़ें:  पुजारी हत्याकांड के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, 24 घंटे में गिरफ्तारी

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में आठ दिवसीय समर कैंप का शुभारंभराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  रोडवेज बस और वैन की टक्कर से मासूम समेत पांच की मौत, नौ गंभीर 

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  पुजारी हत्याकांड के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, 24 घंटे में गिरफ्तारीजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »