MBBS STUDENT MURDER- कृतिका के परिजनों को मेडिकल कॉलेज से नहीं मिली सूचना, हत्या का मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर। एमबीबीएस की छात्रा कृतिका चौहान की मौत के मामले में परिजनों में आक्रोश बना हुआ है। छात्रा के पिता ने मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज प्रशासन पर आरोप लगाया कि हादसे के बारे में उनको कॉलेज की ओर से कोई भी सूचना नहीं दी गई। उन्होंने हॉस्टल वार्डन, कॉलेज प्रशासन और सुरक्षाकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया तथा कृतिका के सहपाठी आरोपी छात्र कृणाल पर हत्या करने का आरोप लगाते थाने में तहरीर दी।

मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा कृतिका चौहान की मौत के बाद औरेया से यहां पहुंचे परिजनों ने काफी हंगामा किया। कॉलेज से लेकर थाने तक परिजन काफी आक्रोशित नजर आये। मंसूरपुर थाने पर पहुंचे कृतिका के पिता राहुल चौहान और मां सुलेखा का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों को कृतिका का शव पुलिस ने दिखाया तो मां बेसुध हो गई। अपने होनहार बेटी से सुलेखा ने गुरूवार की शाम को ही फोन पर बात की थी, सभी कुछ ठीक-ठाक लग रहा था। सुलेखा बोलीं, उनको क्या पता था कि वो अगले ही दिन अपनी बेटी की लाश देखने के लिए यहां आएंगी। उन्होंने उसके सहपाठी दोस्त कृणाल पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अफसरों से इंसाफ की गुहार की है। पिता भी आक्रोशिता थे।

इसे भी पढ़ें:  कांवड़ में हिंदू देवी-देवताओं के नाम पर न हो धोखाधड़ी-कपिल देव

कृतिका के पिता राहुल चौहान पुत्र स्व. रघुवीर सिंह चौहान निवासी गांधीनगर अजीतमल औरेया ने मंसूरपुर थाने में तहरीर दी। इसमें उन्होंने बताया कि उनकी बेटी कृतिका मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की प्रथम वर्ष की छात्रा थी और गर्ल्स हॉस्टल में रहकर शिक्षा ग्रहण कर रही थी। कृतिका पढ़ाई लिखाई में काफी अच्छी थी और बहुत ही अच्छे अंक प्राप्त कर रही थी। कृतिका का सहपाठी कुणाल सैनी पुत्र मुकेश सैनी निवासी मौहल्ला सैनियान शाहपुर मुजफ्फरनगर 25 अपै्रल की शाम को बहला फुसलाकर उसको कॉलेज गेट से बाहर ले गया। उसकी हत्या करके दूर रेलवे ट्रैक के पास फैंक दिया।

पिता राहुल ने कॉलेज से बाहर कृतिका के जाने पर हॉस्टल वार्डन, कॉलेज प्रशासन और सुरक्षाकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रशासन की ओर से उनको हादसे के सम्बंध में कोई भी सूचना नहीं दी गई। रात्रि 11 बजे जब वो बार बार कृतिका के मोबाइल पर फोन करते रहे तो मंसूरपुर पुलिस ने उनको फोन रिसीव कर घटना के बारे में बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि कृतिका की हत्या में कृणाल की पूरी साजिश है। उन्होंने उसके खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। एसएचओ मंसूरपुर आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी कृणाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उसको गिरफ्तार किया गया है। मामले में कॉलेज के सुरक्षाकर्मियों, वार्डन और मृतक छात्रा के अन्य सहपाठियों से भी पूछताछ की जा रही ह। 

इसे भी पढ़ें:  सारथी की पहली बैठक में भविष्य की कौशल शिक्षा पर मंथन

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  कांवड़ में हिंदू देवी-देवताओं के नाम पर न हो धोखाधड़ी-कपिल देवराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  आईपीएस अभिषेक बोले-22 जनवरी को मुजफ्फरनगर में सुरक्षा पहली प्राथमिकता

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  सारथी की पहली बैठक में भविष्य की कौशल शिक्षा पर मंथनजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »