कांवड़ में हिंदू देवी-देवताओं के नाम पर न हो धोखाधड़ी-कपिल देव

मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा शुरू होने जा रही है। इसके लिए मुजफ्फरनगर में पुलिस और प्रशासन पूरी तैयारियों के साथ व्यवस्था बनाने में जुट गया है। बैठकों का दौर जारी है और जोन स्कीम लागू करते हुए अधिकारियों को समस्या समझने के लिए फील्ड में उतारा जा चुका है। ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सीधा संदेश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज में कांवड़ियों को शिव का रूप माना जाता है और ऐसे में उनकी सेवा, सत्कार और सुरक्षा में कोई भी चूक नहीं होने दी जायेगी। मंत्री ने स्पष्ट कहा कि कांवड़ मार्ग पर नॉन वेजिटेरियन कांवड़ियों की आस्था का सम्मान करें और अपनी पहचान व नाम छिपाकर हिंदू देवी देवताओं के सहारे खानपान का व्यापार न किया जाये। ऐसे लोगों के खिलाफ सरकार सख्त कार्यवाही करेगी।

इसे भी पढ़ें:  बाल श्रम के प्रति जागरुक करने सड़क पर उतरीं श्रम विभाग की टीम

मौहल्ला गांधीनगर स्थित अपने आवास पर कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर हुई बातचीत में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी कांवड़ यात्रा की जोरदार तैयारी मुजफ्फरनगर के साथ ही पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चल रही है। उत्तराखंड के गोमुख से करोड़ों शिवभक्त गंगा जल लेकर कांवड़ यात्रा में शामिल होते हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बैठक करते हुए सभी संबंधित जिलों के अधिकारियों को निर्देशित किये हैं कि किसी भी प्रकार का व्यवधान कांवड़ यात्रा के दौरान नहीं होनी चाहिए। इसमें उनके रहने, खाने पीने और बिजली व पानी और सफाई के साथ ही जो भी अनुमन्य है, वो व्यवस्था समय से की जाये। उनकी सुरक्षा के लिए भी जोर दिया गया है।

कहा कि हर बार तैयारी को लेकर चर्चा होती है। जब इतनी बड़ी संख्या में कांवड़ियां जिले से निकलता है तो उनका आगमन मुजफ्फरनगर में होता है। यहां पर आदर व सत्कार सभी मिलकर करते हैं। उनके विश्राम और सेवा के लिए हजारों लोग पुलिस प्रशासन को सहयोग करते हैं। भण्डारे चलते हैं और शिविर लगते हैं। मंत्री कपिल देव ने सीएम योगी ने कांवड़ियों के स्वागत सत्कार का नया अध्याय लिखा है। वो हर साल हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करते हैं। ये आस्था का सम्मान है, कांवड़ियों को शिव का ही रूप माना जाता है। जनपद में तैयारियों को लेकर हम लगातार पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं, निर्देशित कर रहे हैं कि मुजफ्फरनगर से निकलने वाले लाखों शिव भक्त कांवड़ियों की सेवा, सत्कार और सुरक्षा में कोई भी चूक नहीं होनी चाहिए, कोई अप्रिय घटना न हो और व्यवधान न बने।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस पर भारी पड़ रहे युवाओं को विदेश में नौकरियां दिलाने के नाम पर ठगने वाले कबूतरबाज

मंत्री कपिल देव ने कहा कि इसके लिए जनपद में कांवड़ मार्ग पर ठेला-ठिया लगाने वाले, दुकानदार और होटल-ढाबा चलाने वाले इस बार भी यह सुनिश्चित कर लें कि कांवड़ियों की आस्था के साथ कोई खिलवाड़ नहीं किया जाये। जो नॉन वेजिटेरियन लोग अपना ढाबा, होटल या खानपान की दुकान व खाद्य सामग्री का ठिया-ठेला चलाते हैं, उनको सीधा संदेश देते हुए मंत्री कपिल देव ने कहा कि वो हिंदू देवी देवताओं या सनातन धर्म के प्रतीकों के नाम अपनी पहचान और नाम छुपाकर धोखाधड़ी न करें। इसके लिए सख्ती के साथ पुलिस प्रशासन को सीएम योगी आदित्यनाथ के द्वारा भी निर्देश दिये गये हैं, कोई पहचान या नाम छिपाकर ऐसा कृत्य करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। 

इसे भी पढ़ें:  17 जनवरी को भाकियू अराजनैतिक ने बुलाई महापंचायत

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  स्मृति ईरानी 47961 वोटो से पिछड़ीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय से प्रतीक्षित

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  बाल श्रम के प्रति जागरुक करने सड़क पर उतरीं श्रम विभाग की टीम

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  पुलिस पर भारी पड़ रहे युवाओं को विदेश में नौकरियां दिलाने के नाम पर ठगने वाले

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »