खान-पान की आदत सुधारें, स्वस्थ रहेगा लीवरः डा. अजय

मुजफ्फरनगर। पेट सम्बंधी बीमारियों, लीवर रोग और पीलिया बीमारी के लक्षण, बचाव एवं उपचार विषय को लेकर सर्वहित मेडिकल एसोसिएशन के द्वारा अर्श गेस्ट्रो लीवर हॉस्पिटल के तत्वाधान में बुधवार को एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पेट रोग विशेषज्ञ डा. अजय तोमर एवं डॉ. आयत ने सभी को पेट सम्बंधी बीमारियों के नवीनतम उपचार, बीमारियों और जांच आदि के विषयों में बताते हुए कहा कि खान-पान की सही आदत हमें हर तरीके से स्वस्थ रखने में मददगार साबित हो सकती है। उन्होंने अपने भोजन में सीजनल फल और सब्जियों को शामिल करने, फ्रोजन एवं फास्ट फूड की आदत को त्यागने की अपील करते हुए कहा कि जागरुकता ही बीमारियों का उपचार है। डा. आयत ने गर्भावस्था में होने वाली पीलिया और लीवर सम्बंधी समस्याओं के प्रति जागरुक करते हुए कहा कि गर्भावस्था के शुरूआती तीन माह में ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है।

शहर के एक रेस्टोरेंट में आयोजित गोष्ठी में अर्श गेस्ट्रो लीवर हॉस्पिटल के पेट रोड विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. अजय तोमर, एमडी मेडिसिन एवं डीएम गेस्ट्रो और डॉ. आयत एमडी मेडिसिन एवं डीएम गेस्ट्रो का एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. नौमान राणा ने बुके देकर स्वागत किया। डॉ. अजय तोमर ने कहा कि आज की फास्ट लाइफ में आदमी अपनी स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह हो रहा है। फास्ट फूड और फ्रोजन फूड हमारी दिन चर्या का हिस्सा बन गये हैं। हमने मौसमी दिनचर्या आधारित जीवन को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि खान पान में आये इसी बदलाव और लापरवाही के कारण ही हमारा शरीर अनेक बीमारियों का घर बन रहा है। पेट में दर्द और दस्त व अन्य शिकायतों को हम गंभीरता से नहीं लेते हैं, जबकि यह लगातार रहने से हमें गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। हमारा शरीर कई खाद्य और पेय पदार्थों के लिए संवेदनशील हो सकता है, जिसकी जानकारी हमें होना आवश्यक है। हमें अपना जीवन आठ घंटे खाना और 16 घंटे उपवास पर रहना, जैसी दिनचर्या को अपनाकर व्यतीत करना होगा तो हम स्वस्थ रह सकते हैं। डॉ. अजय तोमर ने कहा कि आज मेडिकल साइंस ने कई रिसर्च करते हुए अनेक जांच और उपचार विकसित किये हैं, जिनसे पेट सम्बंधी बीमारियों का पता कर उपचार किया जा सकता है। बशर्ते कि हम अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहें और समय पर सही चिकित्सक से परामर्श लें। उन्होंने कहा कि फास्ट फूड और फ्रोजन फूड की आदत को सबसे पहले बदलने की आवश्यकता है। इसके लिए हमें सीजनल सब्जी और फलों पर आना होगा।

इसे भी पढ़ें:  शहर की सफाई के लिए पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी हुई सख्त

डॉ. आयत ने गर्भावस्था में पेट सम्बंधी विकार उत्पन्न होने के लिए जागरुक करते हुए बताया कि गर्भावस्था के शुरूआती तीन माह में सबसे ज्यादा देखभाल की आवश्यकता है, क्योंकि गर्भ ठहरने के बाद बॉडी का सबसे पहले प्रभाव लीवर पर ही पड़ता है। हम गर्भावस्था के लिए गायनी से सम्पर्क करते हैं, लेकिन वहां पर सही उपचार नहीं मिलने के कारण पीलिया और लीवर सम्बंधी शिकायत बढ़ जाने पर गंभीर खतरा पैदा हो सकता है। इसके लिए जरूरी है कि गर्भावस्था में पेट सम्बंधी कोई भी समस्या होने पर गायनी के साथ ही गेस्ट्रो को भी दिखाया जाये। इस दौरान मुख्य रूप से डॉ. शहादत अख्तर, डॉ. नौमान राणा, डॉ. मुजीब खान, डॉ. रिजवान राणा, डॉ. रिजवान अंसारी, डा. रमेश पांचाल, डा. तंजीर चौधरी और डॉ. मौहम्मद खालिद आदि मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  पुलिस पोस्टिंग के आंकड़े जारी किये तो सरकार ने वेबसाइट ही बंद कर दी: अखिलेश

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मंत्री अनिल कुमार ने किया यूपी की पहली स्पेस व रोबोटिक लैब का उद्घाटनराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मंत्री अनिल कुमार ने काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी वर्षगांठ पर शहीदों को किया याद

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  भाकियू ने घेरा थाना, धरना देकर किया हंगामाजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »