हिन्दूवादी संगठनों के सैंकड़ों युवाओं ने थामा प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी का हाथ

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय सामाजिक संस्था के अध्यक्ष प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी के साथ हिन्दूवादी संगठनों के सैंकड़ों युवा जुड़े हैं। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद् और राष्ट्रीय बजरंग दल में हिन्दुत्व की रक्षा के लिए कार्य कर रहे इन युवाओं ने संगठनों के शीर्ष पदाधिकारियों की अवैध वसूली और संगठन व समाज विरोधी नीतियों से परेशान होकर संगठनों को छोड़ने का ऐलान किया। इस दौरान मीटिंग में पहुंचे प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने अपनी टीम में इन सभी का स्वागत करते हुए कहा कि भगवा की आड़ में भगवान श्रीराम या हिन्दू धर्म को बदनाम करने वालों के खिलाफ हम समाज को साथ लेकर आवाज उठाने का काम करेंगे और युवाओं का भविष्य खराब नहीं होने दिया जायेगा। समाज व धर्म की रक्षा के लिए हम मिलकर काम करेंगे।

पाल धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने मीडिया को बताया कि आज दो हिन्दूवादी संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारियों की समाज विरोधी मानसिकता और नीति से दुखी होकर जिला, ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी और सैंकड़ों कार्यकर्ताओं इन भगवा संगठनों को छोड़ने का निर्णय लिया गया है और ये सभी हमारी टीम के साथ जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे हिन्दूवादी संगठन हैं, जिनके बड़े पदाधिकारी छोटे कार्यकर्ताओं के रूप में संगठन से जुड़े युवाओं पर अवैध वसूली करने का दबाव बनाकर एक समाज विरोधी कृत्य कर रहे हैं, ये लोग हिन्दू धर्म और भगवान श्रीराम या अन्य देवी देवताओं के नाम को भी बदनाम करने का काम कर रहे हैं।

युवाओं का भविष्य ऐसे संगठन खराब कर रहे हैं। आज भगवान श्री राम और देवताओं के साथ ही हिन्दू धर्म की रक्षा के नाम पर युवाओं के सहारे समाज में ही अवैध वसूली कर एक धंधा चलाया जा रहा है। बताया कि आज अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद् और राष्ट्रीय बजरंग दल से जुड़े सतेन्द्र सौदाई एडवोकेट और सुमित बजरंगी के साथ सैंकड़ों युवा हमारी टीम में एक विश्वास के साथ जुड़े हैं, इनको साथ लेकर हम भगवान श्री राम के आदर्श समाज में स्थापित करने और समाज तथा धर्म की रक्षा के लिए संघर्ष करेंगे। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि कोई भी तथाकथित हिन्दूवादी संगठन भगवा और हिन्दुत्व या श्रीराम के नाम पर अवैध वसूली में लिप्त पाया गया तो ऐसे संगठन के खिलाफ आंदोलन करेंगे और इनको राजनीतिक संरक्षण देने वाले नेताओं के खिलाफ भी समाज को साथ लेकर हमारी टीम संघर्ष का रास्ता अपनायेगी।

इसे भी पढ़ें:  दबंगों ने घर में घुसकर किया हमला, पथराव में युवक घायल

अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद् के सतेन्द्र सौदाई एडवोकेट ने मीडिया कर्मियों को बताया कि रविवार को पाल धर्मशाला में हमारी मीटिंग हुई है। इसमें मुददा यही रहा कि संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी दायित्वधारी कार्यकर्ताओं पर भगवान श्रीराम के नाम पर अवैध उगाही कराने का दबाव बना रहे हैं। उनको इसके लिए चेताया गया और विरोध किया गया तो कुछ लोगों को संगठन से बाहर कर दिया गया। कुछ को चेतावनी दी गई। ये संगठन समाज को गुमराह कर अवैध धंधा चला रहे हैं, इससे आहत होकर फैसला लिया गया कि इन संगठनों को छोड़ दिया जाये और कई साल तक हिन्दूवादी संगठन में काम करते हुए समाज व धर्म की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी की टीम के साथ मिलकर समाजोत्थान तथा धर्म रक्षा के कार्य किये जायेंगे। इस दौरान मुख्य रूप से अंकित चौहान, नरेन्द्र सैनी, अंकित पुरकाजी, निखिल, सचिन कश्यप, हिमांशु सैनी, गौरव कुमार, सागर कश्यप, सौरव, निखिल बजरंगी, आयुष शर्मा, कार्तिक, प्रिंस, नरेन्द्र कुमार, दिनेश सैनी, शिव सैनी, मिन्टू सैनी, मामचंद मलिक, शिवम, शेखर, राहुल अमित, शंकर, कपिल, अमर सहित सैंकड़ों युवाओं का प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने अपनी टीम में स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें:  SHAMLI-बैल और बुग्गी के साथ नदी के बहाव में गुम हो गया अब्दुल्ला

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  रोहाना टोल पर कब्जा कर फ्री कराया, अफसर पहुंचेराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  देश की बेटी कर्नल सोफिया को भाजपा मंत्री द्वारा आतंकवादियों की बहन बताना निंदनीयः जिया चौधरी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-रुड़की रोड से भी लिगेसी वेस्ट हटवायेगी पालिकाजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »