SHAMLI-बैल और बुग्गी के साथ नदी के बहाव में गुम हो गया अब्दुल्ला

शामली। जनपद में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो जाने से ग्रामीणों में हड़कम्प मच गया। गांव से खेतों की ओर पशुओं का चारा लेने बैल और बुग्गी पर सवार होकर जा रहे तीन किशोर अचानक ही कृष्णा नदी में डूब गए। इनमें से दो किशोर तो नदी की तेज धारा से लड़ते हुए सुरक्षित निकल आए जबिक तीसरा किशोर बैल और बुग्गी के साथ पानी की गहराई में समा गया। बचकर आये किशोरों ने हादसे की जानकारी आसपास ग्रामीणों को दी तो लोग जुट गये। पुलिस भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ ही गोताखोर तलाश में जुट गये थे, दोपहर बाद तक भी डूबे किशोर का कोई भी सुराग नहीं लग पाया था।

इसे भी पढ़ें:  चार अवैध कालोनियों पर चला एमडीए का बुल्डोजर

शामली में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पशुओं का चारा लेने जा रहे तीन किशोर नदी में डूब गए। हालांकि दो किशोर सुरक्षित बाहर निकल आए लेकिन तीसरे का कोई पता नहीं चल सका। सूचना पर पहुंची शामली पुलिस व गोताखोर किशोर की तलाश करा रहे हैं। शामली जनपद के जलालाबाद में कृष्णा नदी के काले वाले घाट पर बैल-बुग्गी से सवार होकर अपने खेत से घास लेने जा रहे तीन किशोर काले वाले घाट पर आए नदी के तेज बहाव में बह गए। रविवार सुबह करीब 9 बजे 2 किशोर जलालाबाद के खरादियान मोहल्ले के रहने वाले हैदर और उवेश तो तैर कर बाहर निकल आए जबिक एक किशोर अब्दुल्ला (15) और बैल-बुग्गी का घंटों मशक्कत करने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उच्चाधिकारियों को सूचना देकर गोताखोरों को बुलाया। पुलिस व लोगों की भीड़ मौके पर जमा रही। सूचना पर सीओ भी मौके पर पहुंच गए हैं। उनका कहना है कि नदी में डूबे किशोर और बैल व बुग्गी की तलाश की जा रही है। गोताखोरों को लगाया गया है। इसके साथ ही मेरठ से पीएसी के विशेषज्ञ दल को भी किशोर की तलाश के लिए बुलाया गया है।

इसे भी पढ़ें:  पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बाबा साहेब और लालाजी की प्रतिमाओं पर की साफ-सफाई

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  नवागंतुक एडीएम प्रशासन संजय सिंह ने संभाला चार्जराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  सलमान खान को धमकी देने वाला तैय्यब नोएडा से गिरफ्तार

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  लीज होल्ड भूमि को फ्री होल्ड किया जाएः पवन गोयलजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »