MUZAFFARNAGAR-दिल्ली अग्निकांड के बाद जिले में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

मुजफ्फरनगर। दिल्ली के बेबी केयर अस्पताल में अग्निकांड होने के कारण कई बच्चों की मौत के बाद प्रदेश में सरकार द्वारा किये गये अलर्ट का असर जनपद में भी नजर आया। सीएमओ के नेतृत्व में जिले के प्रमुख बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों के अस्पतालों में फायर ऑडिट और इवैक्युएशन ड्रिल के लिए औचक निरीक्षण किया गया।

प्रदेश में वर्तमान में बढ़ते तापमान के कारण संभावित अग्नि दुर्घटनाओं के दृष्टिगत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. महावीर सिंह फौजदार के द्वारा अपर मुख्य सचिव गृह के आदेश अनुसार जनपद के समस्त अस्पताल, नर्सिंग होम विशेषकर बच्चों के अस्पताल आदि में फायर आडिट, इवैक्युएशन ड्रिल व अग्नि सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के संबंध में विशेष चेकिंग अभियान आरंभ किया गया है। उन्होंने बताया कि आज उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अशोक कुमार, स्टेनो दीपक कुमार एवं अन्य टीम के द्वारा सदर बाजार स्थित डा. हेमंत कुमार के आशीर्वाद नर्सिंग होम, सर्कुलर रोड स्थित डा. गिरीश कुमार के श्री साईं हास्पिटल तथा अंसारी रोड स्थित डा. रविंद्र जैन के एसआर हास्पिटल में निरीक्षण किया गया, जहां पर टीम के द्वारा फायर आडिट, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जांच पड़ताल के साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

इसे भी पढ़ें:  अयोध्या में भीषण धमाका: मकान मलबे में तब्दील, एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत

सीएमओ डा. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जनपद के समस्त अस्पतालों नर्सिंग होम विशेषकर बच्चों के अस्पतालों आदि में फायर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एवं इवैक्युएशन ड्रिल आदि के संबंध में दिशा निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने समस्त अस्पतालों को निर्देशित किया कि फायर रिस्क के अनुसार अग्नि सुरक्षा व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें तथा स्थल की क्षमता से अधिक व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित किया जाए। इसके साथ ही इलेक्ट्रिकल सेफ्टी के दृष्टिगत विद्युत उपकरणों और तारों का इलेक्ट्रिकल आडिट कराकर विद्युत लोड के अनुसार उपकरण व तारों को अधिष्ठापित कराया जाए। अगर किसी भी स्तर पर कोई भी मामूली सी भी कमी हो तो उसे सही कराकर समस्त व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाए तथा 3 दिन के कार्य दिवस के अंदर जनपद के समस्त चिकित्सालय व नर्सिंग होम अपना प्रमाण पत्र और शपथ पत्र मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में जमा कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि जिन अस्पताल व नर्सिंग होम के द्वारा प्रमाण पत्र कार्यालय में जमा नहीं कराया जाएगा उनके विरुद्ध आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-डीजे के विवाद में युवक को गोली मारी, मेरठ में मौत

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  एमजी पब्लिक स्कूल में अब नेत्र सर्जन देंगी मरीजों को सेवाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसाः फ्लाईओवर से गिरी कार, तीन की मौत

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  नोएडा में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, फॉर्च्यूनर में जली लाशजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »