MUZAFFARNAGAR-डीजे के विवाद में युवक को गोली मारी, मेरठ में मौत

मुजफ्फरनगर। गाजियाबाद से आई बारात में डीजे देर से पहुंचने को लेकर बारात में आये कुछ युवकों ने डीजे वाले से मारपीट की। ऐसे में दूल्हे के एक दोस्त ने डीजे वाले को बचाने के लिए विवाद निपटाने को बीच बचाव किया तो बारात में शामिल एक युवक ने उसको सीने में गोली मार दी और साथियों के साथ फरार हो गया। घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया तो वहीं शादी के रंग भी भंग पड़ जाने के कारण अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद रात्रि में ही सीओ ने थानाध्यक्ष के साथ बैंकट हाॅल जाकर जांच पड़ताल की और सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने कब्जे में ली हैं। वही मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गयी है।

मन्सूरपुर थाना क्षेत्र के गांव जडौदा के समीप दिल्ली देहरादून राजमार्ग पर स्थित होटल किग्स विला में आयोजित विवाह समारोह में डीजे पर डांस करने को लेकर हुए विवाद में फायरिंग से एक बाराती की मौत हो गई। बाराती दूल्हे का दोस्त बताया गया हैक्। गोलियां चलने से समारोह में भगदड़ मच गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार मुजफ्फरनगर के सिविल लाईन थानान्तर्गत चैधरी चरण सिंह कालोनी ;जाट कालोनीद्ध निवासी लोकेश कुमार पिछले कुछ समय से गाजियाबाद की वसुंधरा कालोनी में सपरिवार रहते हैं। लोकेश के बेटे अनुभव का विवाह क्षेत्र के गांव खानपुर निवासी अरविंद की पुत्री से तय हुआ था। बुधवार शाम क्षेत्र के गांव जड़ौदा के समीप स्थित होटल किंग्स विला में विवाह समारोह का आयोजन किया गया था। इस शादी समारोह में चैधरी चरण सिंह कालोनी निवासी 25 वर्षीय निखिल तिवारी भी शामिल हुआ था। निखिल दूल्हे अनुभव का दोस्त था। रात्रि लगभग एक बजे डीजे पर डांस करने को लेकर बारातियों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान फायरिंग होने से चैधरी चरण सिंह कालोनी निवासी निखिल तिवारी गोली लगने से घायल हो गया। घटना से विवाह समारोह में भगदड़ मच गई। सूचना पाकर सीओ खतोली डा. रवि शंकर मंसूरपुर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। घायल को तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष अखिल चैधरी ने बताया कि उपचार के दौरान निखिल की मेरठ में मौत हो गई। घटना की मृतक के पिता अनिल तिवारी की ओर से तहरीर दी गई है।

सीओ खतौली डा. रवि शंकर ने बताया कि मंसूरपुर क्षेत्र में किंग्स विला होटल में बरातियों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान एक बराती गोली लगने से घायल हो गया। मेरठ में उपचार के दौरान घायल बराती की मौत हो गई। पुलिस जांच में जुटी है। गाजियाबाद के वसुंधरा से बरात आई थी। बुधवार रात करीब डेढ़ बजे बरातियों के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। कहासुनी के बाद फायरिंग हुई, जिसमें बराती निखिल तिवारी गोली लगने से घायल हो गया। बरातियों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। उपचार के दौरान बराती की मौत हो गई। बराती मूल रूप से मुजफ्फरनगर की जाट कालोनी के रहने वाले हैं और वसुंधरा में रह रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज ली गई है। मृतक के पिता अनिल तिवारी ने बताया कि डीजे वाले से कुछ युवक गाली गलौच कर रहे थे, इसी बीच निखिल ने बीच बचाव किया, तो उसको गोली मार दी गयी।

इसे भी पढ़ें:  BHARAT BAND-कोटा काटने पर कलेक्ट्रेट में दलितों का हंगामा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  टाउनहाल में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने फहराया तिरंगाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  भाकियू ने भ्रष्टाचार पर जताया आक्रोश, 8 जुलाई से तहसील में हल्ला बोल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  धनगर जाति प्रमाण पत्र पर बनी बात, समाज में हर्षजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »