स्वच्छता की आदत, स्वस्थ समाज में सहायकः मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मंगलवार से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए जुट गया है। इस अभियान का शुभारंभ नगर पालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप द्वारा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरवट में किया गया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान दोनों अभियान ही सभी लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ा है। इस अभियान को केवल स्वास्थ्य विभाग के अभियान से सीमित न रखकर सभी लोगों को अपने जीवन से जोड़कर देखना चाहिए और एकजुट होकर संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए सबको मिलकर जन जागरूकता में सहयोग करना चाहिए, ताकि एक स्वस्थ समाज की स्थापना की कल्पना को साकार करने में हम सफल हो पायें। इसके लिए सबसे पहले हमें अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाने पर काम करना होगा।

अभियान के शुभारंभ अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया इकाई के कर्मचारियों, एवं नगर पालिका के कर्मचारियों एवं अन्य कर्मचारियों को जन जागरूकता के लिए प्रचार वाहनों के साथ हरी झंडा दिखाकर क्षेत्र में कार्य करने के लिए रवाना भी किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलाया जाएगा इसके अंतर्गत 11 से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान भी चलेगा। इन कार्यक्रमों के अंतर्गत आशा कार्यकत्री हर घर का भ्रमण कर संचारी रोगों से बचाव, इनके लक्षणों एवं उपचार सुविधाओं के प्रति लोगों को जागरूक करेंगी साथ ही डेंगू, फाइलेरिया, मलेरिया दिमागी बुखार, क्षय रोग के लक्षणयुक्त रोगियों को खोज कर जांच एवं उपचार हेतु सूची बनाएंगी। इन दोनों अभियानों की जन जागरूकता के लिए सभी ब्लॉक स्तर पर प्रचार प्रसार सामग्री वितरित कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  मीरापुर उपचुनाव-सपा को पछाड़कर जीती एनडीए की मिथलेश पाल

जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा संचारी रोगों पर नियंत्रण रखने के लिए स्वस्थ व्यवहार अपनाना है संचारी रोगों को हराना है, के संकल्प के साथ हम सभी को काम करना है। जिसके अंतर्गत घरों के आसपास साफ सफाई रखें, मच्छर से बचने के लिए पूरी बाजू के कपड़े पहने, स्वच्छ पेयजल पिए, आसपास जल का भराव होने न दें, कुपोषित बच्चों का विशेष ध्यान रखें और व्यक्तिगत साफ-सफाई का ध्यान रखें ये सात बातें ऐसी हैं अगर हम इनका ध्यान रखेंगे तो हम संचारी रोगों से अपना बचाव कर सकेंगे। कार्यक्रम में जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डा. गीतांजलि वर्मा, यूनिसेफ से डीएमसी तरन्नुम, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमन कुमार, अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर कमल कुमार, सभासद देवेश कौशिक आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  ट्रैक्टर चालक ने दिखाई दबंगई, बाइक में बार-बार टक्कर मारकर दी धमकी, गिरफ्तार

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  पालिका का टैक्स चुकाने को मंडी समिति ने 700 व्यापारियों को भेजा नोटिसराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  पालिका का टैक्स चुकाने को मंडी समिति ने 700 व्यापारियों को भेजा नोटिस

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  BIG PLAN-द्वापर युग के सनातनी वैभाव का दर्शन कराएगा शुक्रतीर्थजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »