MUZAFFARNAGAR-पालिका के इंडिया गेट पर लगना था ग्रेनाइट, हो गई पुताई

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् का अपना इंडिया गेट बनकर तैयार है, इसको रंगाई-पुताई के बाद नया रंगरूप दिया गया है, लेकिन इस इंडिया गेट पर ग्रेनाइट के पत्थर की जगह कुछ रंगों ने ली तो सवाल उठने लगे। ग्रेनाइट लगाने के बजाये पुताई का काम कराकर अब इस पर गेट लगाने की तैयारी है। निर्माण विभाग के बदले इरादे पर कई लोग सवाल उठाने लगे हैं तो विभागीय स्तर पर बात भी साफ कर दी गई कि ग्रेनाइट का जो पत्थर पसंद किया गया, उसकी लागत ज्यादा होने के कारण ही इरादा बदला गया है। अब पत्थर लगाने के बजाये रंगाई कराकर इसको जनता को समर्पित करने की तैयारी है।

बता दें कि नगरपालिका परिषद् के मुख्यालय टाउनहाल के तीनों रास्तों के मुख्य द्वारों को नया रूप देने के लिए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने राज्य वित्त से बड़े गेट का निर्माण कराने की कवायद की। इसके लिए तीनों गेट के निर्माण के लिए टैण्डर निकाले गये। सुभाष चन्द्र बोस स्मारक के सामने और पीर वाली साइड के गेट के निर्माण के लिए भारतीय कंस्ट्रक्शन फर्म तथा झांसी की रानी वाले गेट के निर्माण के लिए मनीष कुमार ठेकेदार को टैण्डर मिला। इसमें दो गेट के निर्माण का कार्य प्रारम्भ किया गया है, जिसमें सुभाष मूर्ति वाला गेट बनकर तैयार है।

इसे दिल्ली के इंडिया गेट की तर्ज पर उसी से मिलते जुलते नक्शे पर बनवाया गया है। इसके लिए दिल्ली के आर्किटेक्ट से डिजाइन बनवाया गया। पालिका के निर्माण विभाग के द्वारा इन तीनों गेट के निर्माण के लिए करीब 28 लाख रुपये राज्य वित्त के अन्तर्गत खर्च किये जाने हैं। इसमें पालिका के तैयार हुए इंडिया गेट के निर्माण को लेकर कुछ सवाल उठ रहे हैं। बताया गया है कि पालिका के निर्माण विभाग ने इस मुख्य द्वार के निर्माण के लिए पूरे गेट पर ही ग्रेनाइट का पत्थर लगवाने की तैयारी की थी और ठेकेदार को निर्देशित किया गया था। इस गेट के व्यास करीब तीन हजार वर्ग फुट के लिए पत्थर की तलाश भी शुरू हुई, लेकिन जो पत्थर निर्माण विभाग की ओर से पसंद किया गया, उसकी कीमत और लागत कुल टैण्डर रकम से भी ज्यादा बैठने पर यह इरादा बदलकर इंडिया गेट के ग्रेनाइट को रंगाई पुताई तक सीमित कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  इस संडे एमजी स्कूल में आकर नेत्र रोग का समाधान पायें

पालिका के सहायक अभियंता निर्माण अखंड प्रताप का कहना है कि टाउनहाल में ठेकेदार फर्म भारतीय कंस्ट्रक्शन द्वारा निर्मित कराये गये मुख्य द्वार के निर्माण में ग्रेनाइट पत्थर लगाने का विचार था, लेकिन जो सैम्पल पसंद किया गया, उसकी लागत काफी होने के कारण यह निर्णय बदला गया है। इसमें कोई भी नियम के खिलाफ काम नहीं हुआ है। विभागीय स्तर पर मौके पर कार्य में बदलाव किया जा सकता है। पालिका जेई निर्माण कपिल कुमार ने बताया कि इंडिया गेट की तर्ज पर बने गेट का व्ययानुमान करीब 13 लाख रुपये का तय किया गया था। किसी भी कार्य में दस प्रतिशत की वृ(ि की जा सकती है, जबकि पत्थर करीब 10 लाख रुपये की लागत का होने के कारण इसको रद्द किया गया है। इसके बाद ही पुताई कराने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि जो भी निर्माण कार्य पूर्ण होता है, उसका स्थलीय मेजरमेंट कराने के बाद जो स्थिति बनती है, उसी के अनुसार भुगतान बिल तैयार किया जाता है। इसमें पत्थर के बजाये यदि पुताई हुई है तो भुगतान भी रंगाई पुताई का ही किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFDARNAGAR-पालिका पहुंची चेयरपर्सन मीनाक्षी ने अपनी सामने ली हाजिरी

ठेकेदार फर्म भारतीय कंस्ट्रक्शन के मालिक अनिल कुमार एडवोकेट ने बताया कि पालिका द्वारा टाउनहाल के तीनों गेट का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें दो गेट उनको मिले हैं, एक गेट की लागत के लिए 9.17 लाख रुपये में उनको ठेका दिया गया है। तीनों गेट के निर्माण पर करीब 28 लाख रुपये की लागत आयेगी। बताया कि तैयार इंडिया गेट का व्यास करीब 3 हजार वर्ग फुट है और जो पत्थर निर्माण विभाग ने पसंद कर उनको सैम्पल दिया था, उसकी कीमत और लागत करीब 500 रुपये वर्ग फुट बैठ रही थी। ऐसे में पत्थर ही करीब 15 लाख रुपये कीमत का होने के कारण निर्माण विभाग ने इसे रद्द करते हुए पुताई कराने के निर्देश दिये हैं। गेट से नीचे उतरने के लिए बनाई गई सीढ़ियों पर ग्रेनाइट का पत्थर ही लगाया गया है। इसमें कोई भी गड़बड़ी नहीं हुई है। 

इसे भी पढ़ें:  मुठभेड में चोरी करने वाला बदमाश गिरफ्तार

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  साफ्टवेयर इंजीनियर बना साधु, 15 साल पहले छोड़ गया था पत्नी और बच्चे, अचानक लौटा तो घरवाली ने कर दी पिटाईराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  योग से ही निरोगी जीवन संभवः मीनाक्षी स्वरूप

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFDARNAGAR-पालिका पहुंची चेयरपर्सन मीनाक्षी ने अपनी सामने ली हाजिरीजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »