MUZAFDARNAGAR-पालिका पहुंची चेयरपर्सन मीनाक्षी ने अपनी सामने ली हाजिरी

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को एक लंबे अंतराल के बाद पालिका मुख्यालय पहुंचकर औचक निरीक्षण करते हुए पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली को परखने के काम किया। उन्होंने अपने कार्यालय में सभी उपस्थिति पंजिका मंगाकर रखी और कर्मियों के कार्यालय आने की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान कर्मियों को चेयरपर्सन के समक्ष हाजिरी लगानी पड़ी तो कुछ लेट लतीफ कर्मचारियों को असहज स्थिति का सामना करते हुए पालिका चेयरपर्सन की नाराजगी का भी सामना करना पड़ा। चेयरपर्सन ने कर्मचारियों को चेतावनी दी और सुधार के निर्देश दिये। किसी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई।

इसे भी पढ़ें:  रोहाना चीनी मिल जागरूकता रैली से किसानों को बड़ा संदेश

नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप सोमवार को सुबह करीब दस बजे टाउनहाल पहुंचे और अपने कार्यालय में ही उन्होंने कर्मचारियों व अधिकारियों की उपस्थिति पंजिका मंगाकर रख ली। इस दौरान मुख्य कार्यालय में उपस्थिति पंजिका नहीं मिलने पर कर्मचारियों को चेयरपर्सन के कार्यालय में उनके समक्ष उपस्थिति दर्ज कराने के लिए विवश होना पड़ा। इस दौरान कई कर्मचारी ड्यूटी पर देरी से पहंुचे और उनको चेयरपर्सन के औचक निरीक्षण की जानकारी मिली तो उनको असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। उन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई तो उनके देरी से कार्यालय आने पर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कड़ी नाराजगी जताई और देरी से ड्यूटी पर आने का कारण भी पूछा, साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में यदि ड्यूटी के प्रति नकारात्मक कार्यशैली रही तो कार्यवाही की जायेगी।

इसके साथ ही उन्होंने पालिका के कई अन्य कार्यालयों का भी निरीक्षण किया। कर्मचारियों को मूलभूत सुविधाओं के लिए सकारात्मक और संवेदनशील होकर कार्य करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने पथ प्रकाश और पेयजलापूर्ति के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि सोमवार को टाउनहाल का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की गई। कुछ कर्मचारियों को छोड़कर अधिकांश समय पर कार्यालय पहुंचे। लेट-लतीफ कर्मचारियों को सुधार के निर्देश दिये गये हैं। गर्मी के मौसम में पेयजलापूर्ति को लेकर गंभीरता के साथ कार्य करने के लिए कहा गया है, जहां पर पेयजलापूर्ति के लिए समस्या पेश आ रही हैं, उनका शीघ्र निस्तारण कराया जा रहा है। इस दौरान सभासद मनोज वर्मा, पूर्व सभासद आशुतोष उर्फ आशु गुप्ता, कार्यालय अधीक्षक ओमवीर सिंह भी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  शाहजहांपुर में मकान तोड़ने पहुंचा प्रशासन, मचा अफसरों में हड़कंप

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  स्कार्पियो ने मारी टक्कर, गर्भवती की करानी पड़ी इमरजेंसी डिलीवरीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  उप्र उद्योग व्यापार संगठन के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी का स्वागत

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-रतनपुरी पुलिस ने 12 घण्टे में किया चोरी का खुलासाजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »