नवनिर्माणाधीन आई हॉस्पिटल में लगा निःशुल्क आई कैम्प

मुजफ्फरनगर। मेरठ रोड पर विकास प्राधिकरण कार्यालय के सामने लायंस क्लब लोटस द्वारा विशाल निःशुल्क नेत्र जंाच एवं शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मंत्री कपिल देव अग्रवाल और नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप द्वारा किया गया।

शिविर मंे आए लाभार्थियों को सम्बोधित करते हुए कुंजबिहारी अग्रवाल ने सर्वप्रथम नवनिर्माणाधीन आई हॉस्पिटल की प्रगति से सभी को अवगत कराया। शिविर की संयोजिका एवं आई हॉस्पिटल की सीईओ डा.अनुराधा वर्मा ने बताया कि शिविर में 90 मरीजों का पंजीकरण करके उनके नेत्रों का परीक्षण किया गया तथा 8 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित कर ऑपरेशन के लिए उन्हें बस द्वारा गाजियाबाद भेजा गया। क्लब अध्यक्ष योगेन्द्र काम्बोज ने लायंस क्लब लोटस के आगामी कार्यक्रमों व योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि होली पर लायंस क्लब लोटस एक भव्य रंगारंग कार्यक्रम भी करेगा।

राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि इस जनपद के लिए यह बड़े गौरव की बात है कि इस जनपद मे करोड़ो रूपये की लागत से मल्टी स्पेशलटी आई हॉस्पिटल बनने जा रहा है, जिसके लिए लायंस क्लब लोटस एवं अन्य लायंन बन्धु साधुवाद के पात्र है। शिविर में नेत्र परीक्षण से पूर्व सभी मरीजों का ब्लड प्रेशर व ब्लड शुगर बंसल नर्सिग होम के चिकित्सक डा. इरफान शेख व डा. खुर्रम अली ने किया। लाभार्थियों को नए हॉस्पिटल के बारे मे राजन अग्रवाल द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने भी इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस अस्पताल के बनने से केवल मुजफ्फरनगर ही नहीं, बल्कि आसपास के दूसरे क्षेत्र के लोगों को भी आधुनिक उपचार प्राप्त करने का लाभ मिलेगा। उन्होंने पालिका स्तर से हर संभव मदद का भरोसा दिया।

इसे भी पढ़ें:  भयंकर कोहरे के बीच सड़क हादसे, शुकतीर्थ से लौटते युवक की मौत, हाइवे पर भैंसा मरा

कार्यक्रम मे डा. मुकेश अरोरा, उद्यमी नीलकमल पुरी, मनोज जैन एलजीे, विपिन संगले, डा. मनोज काबरा, डा. अरूण अरोरा, पूर्व विधायक अशोक कंसल, समाजसेवी पंडित राजीव वत्स पंडित, भाजपा नेता शुभम वत्स, कीमती लाल जैन, समाजसेवी सत्यप्रकाश रेशू, अशोक अग्रवाल, विपुल भटनागर, भाजपा नेता कुशपुरी, डा. पी.के.काम्बोेज, पूर्व चेयरमैन पंकज अग्रवाल, सपा नेता राकेश शर्मा, राघव स्वरूप, नीरज साहनी, गौरव गोयल, संजय गोयल, मुकेश सिंघल नोएडा, अचल गुप्ता, अनुज बंसल, शशंाक जैन आदि की उपस्थिती उल्लेखनीय रही। मरीजों का पंजीकरण अंकुर सिंघल ने किया। क्लब की सचिव व कोषाध्यक्ष अनुपमा गोयल ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि यह निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर प्रत्येक माह आयोजित किया जायेगा। 

इसे भी पढ़ें:  जीएसटी अनियमितता के मामले में उद्योगपति पर कार्यवाही

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-प्रॉपर्टी डीलरों से नकाबपोशों ने मांगी 20 लाख की रंगदारीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  बिट्टू बजरंगी की हत्या को लेकर क्रांतिसेना में रोष

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  बिट्टू बजरंगी की हत्या को लेकर क्रांतिसेना में रोषजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »