MUZAFFARNAGAR-शहर के बाजारों में चौपहिया वाहन हो बैन, ई रिक्शा पर लगे लगाम

मुजफ्फरनगर। व्यापारियों ने शहर की कुछ प्रमुख समस्याओं को उठाते हुए इनका समाधान कराये जाने के लिए नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को उनके कैम्प कार्यालय पटेलनगर पहुंचकर ज्ञापन दिया। इस दौरान व्यापारियों ने शहर के बाजारों में चौपहिया वाहनों पर बैन लगाने और ई रिक्शाओं का पंजीकरण कराकर रूटवाइज चलवाने की व्यवस्था की मांग की है।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा एक ज्ञापन वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष अशोक कंसल के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप को दिया गया जिसमें सभी व्यापारियों ने मिलकर नगर की कुछ समस्याओं को उठाते हुए पालिका स्तर से उन पर त्वरित कार्रवाई की मांग की। व्यापारियों ने बिजली के खम्बों को शहरी क्षेत्र में अतिक्रमण का मुख्य कारक बताते हुए कहा कि नई मंडी चौड़ी गली में एक बिजली का खंबा सड़क के बीचों-बीच खड़ा है उसे वहां से तुरंत हटाया जाये। शहर में ई -रिक्शाओं का चलन जाम का सबब बना हुआ है, इनका रजिस्ट्रेशन होना चाहिए, कारों का बाजार में आवागमन पूर्ण से प्रतिबंधित होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  खनन माफियाओं पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कई वाहन किए गए सीज

व्यापारियों ने कहा कि सीमा विस्तार के बाद शहर का क्षेत्रफल बहुत बड़ा हो गया है, मंडी क्षेत्र में लाइब्रेरी की सुविधा होनी चाहिए जिससे बड़े एवं बच्चे मोबाइलों की बजाय किताबों से जुड़ सकें। कहा कि नवीन मंडी स्थल भारी मात्रा में हाउस टैक्स और वाटर टैक्स नगर पालिका में जमा करता है लेकिन नगर पालिका की ओर से वहां पर सुविधाओं का अभाव रहता है, वहां मूलभूत सुविधाओं की मांग की गई। पालिका की ओर से शहरी क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगवाने, बच्चों के खेलने के लिए पार्क बनवाने, ठेले वालों का का वेंडिंग जोन बनाने, लिंक रोड आदर्श कॉलोनी पर बना कूउ़ा डलावघर बंद कराकर सड़क का चौड़ीकरण कराने के साथ ही भोपा रोड पर ग्रैंड प्लाजा मॉल से विश्वकर्मा चौक एवं श्मशान घाट भोपा रोड की सभी लाइट खराब है इनको बदलने और शाहजी मार्केट, पंजाबी मार्केट, लाल सिंह मार्केट, मौलाहेडी मार्केट में 50 स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग की गयी है। नगरपालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि शहरहित में जल्द ही इन पर निर्णय लिया जायेगा। इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व विधायक अशोक कंसल के साथ अजय सिंघल, श्याम सिंह सैनी, प्रवीण खेड़ा, हिमांशु कौशिक, पंकज अपवेजा, अभिजीत सिंह गंभीर, दिनेश गिरी, ब्रजेश अग्रवाल, रणप्रीत सिंह, प्रशांत जुनेजा, रामपाल सेन, सचिन मल्होत्रा, रामपाल सैनी आदि व्यापारी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  तांत्रिक क्रिया के बहाने महिला ने अधिवक्ता को बनाया शिकार, नौ लाख के जेवर लेकर फरार

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-मलिन बस्ती में शिक्षा का उजियारा, सरकारी स्कूल शुरूराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  सभासद मनोज वर्मा की भतीजी रिया को मिला कुलपति स्वर्ण पदक

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  सभासद मनोज वर्मा की भतीजी रिया को मिला कुलपति स्वर्ण पदकजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »