एडीएम नरेन्द्र बहादुर ने देखा कांवड़ कंट्रोल रूम, ईओ डा. प्रज्ञा सिंह ने बांटे रेन कोट

मुजफ्फरनगर। कावंड यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा मंगलवार को बारिश के बीच ही शिव चौक पहुंचकर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद डॉ. प्रज्ञा सिंह के साथ कावंड़ कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। दूसरी ओर डॉ. प्रज्ञा सिंह ने पालिका के सफाई नायकों और अन्य कर्मचारियों को रेन कोर्ट तथा आई कार्ड और जैकेट वितरित किये।

कावड़ यात्रा 2024 को दुर्घटनामुक्त एवं सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिले में की जा रही व्यवस्थाओं को अफसरों के द्वारा लगातार परखा जा रहा है। ऐसे में मंगलवार को अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद डॉ. प्रज्ञा सिंह के साथ शिव चौक स्थिल कावड़ कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। एडीएम प्रशासन ने ईओ को निर्देश देते हुए कहा गया कि कावंड यात्रा के दौरान कांवड़ मार्ग पर साफदृसफाई व अन्य व्यवस्थाओ को नियमित रूप से सुदृढ़ रखा जाये। एडीएम ने बताया कि पूरे कांवड़ मार्ग के चिन्हित स्थलांे पर सीसीटीवी कैमरांे की व्यवस्था कर कन्ट्रोल रूम से निगरानी की जा रही है। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका परिषद के जेई निर्माण कपिल कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार, लिपिक तनवीर आलम आदि मौजूद रहे।

दूसरी ओर पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह द्वारा मंगलवार को कांवड़ मार्ग पर सफाई व्यवस्था के लिए लगाये गये सफाई नायकों और कर्मचारियों को आईकार्ड, जैकेट और रेनकोट उपलब्ध कराये गये। उन्होंने टाउनहाल स्थित अपने कार्यालय में सभी को सामग्री वितरित की। इस दौरान उन्होंने बताया कि सावन के पहले ही दिन सोमवार को बारिश होने के कारण कांवड़ मार्ग पर पालिका की टीमों के कर्मियों को बारिश में भीगकर ही सफाई कार्य करते हुए देखा गया तो आज उनको बारिश से बचाव और कार्य को निरंतरता प्रदान करने के लिए रेन कोट वितरित किये गये हैं।

इसके साथ ही एपरिन जैकेट दी गई है और छतरी भी दी जायेगी। अभी 255 कर्मियों को सामग्री वितरित की गई है। आगामी दिनों में सभी कर्मचारियों को रेनकोट और एपरिन उपलब्ध कराये जायेंगे। ईओ प्रज्ञा ने बताया कि नगरीय क्षेत्र में करीब 21.900 किलोमीटर के कांवड़ मार्ग पर अस्थाई रूप से 2190 पोल बनाकर लाइटिंग की व्यवस्था की गई है, जो जनरेटर से कनेक्ट रहेंगी। साथ ही 17 टीमों को तीन शिफ्टों में सफाई के लिए लगाया गया है। अन्य व्यवस्थाएं भी पालिका ने पूर्ण कर ली हैं। कंट्रोल रूम में टीम काम कर रही हैं। 

इसे भी पढ़ें:  ऑपरेशन सिंदूर-सपाइयों ने सेना के पराक्रम को किया सलाम

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के मौहल्ले में साम्प्रदायिक विवादः मुस्लिम खरीदारों के खिलाफ सड़क पर धरनाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  ऑपरेशन सिंदूर-सपाइयों ने सेना के पराक्रम को किया सलाम

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मेरठ में भीषण सड़क हादसा, मुजफ्फरनगर में मचा कोहरामजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »