MUZAFFARNAGAR-मंसूरपुर में हाईवे पर दो हादसों में पांच युवकों की मौत

मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के हाईवे पर अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। एक ही हादसे बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

दिल्ली देहरादून हाईवे पर पहला सड़क हादसा सोमवार की देर रात्रि करीब एक बजे हुआ, जिसमें शेरनगर थाना नई मंडी मुजफ्फरनगर निवासी सौरभ पाल पुत्र नरेंद्र सिंह अपने दो दोस्तों दक्ष सैनी पुत्र चरण सिंह निवासी अलमासपुर मुजफ्फरनगर तथा अर्पण पुत्र पवन निवासी अलमासपुर मुजफ्फरनगर के साथ अपनी बाइक पर सवार होकर मुजफ्फरनगर से खतौली जा रहे थे। बताया गया कि जब यह थाना क्षेत्र के हाईवे पर सरशादी लाल डिस्टलरी के सामने पहुंचे तो आगे चल रहे ट्रक में पीछे से इनकी बाइक की टक्कर हो गई, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को बेगराजपुर मेडिकल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टर ने सौरभ पाल तथा दक्ष को मृत घोषित कर दिया, इसके साथ ही उपचार के दौरान अर्पण ने भी दम तोड़ दिया। तीनों दोस्तों की मौत के कारण इनके परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश जन कल्याण मंच की एक बैठक मोहल्ला कायस्थवाड़ा स्थित कार्यालय पर आयोजित हुई।

वही दूसरा सड़क हादसा मंसूरपुर क्षेत्र में मंगलवार की सुबह हुआ, जिसमें रामपुरी मुजफ्फरनगर निवासी संदीप वर्मा अपने साथी किशोर दया के साथ मोपेड बाइक पर सवार होकर मुजफ्फरनगर की ओर से मेरठ की ओर जा रहे थे। जब यह हाईवे पर जड़ौदा के समीप पहुंचे तो एक अज्ञात वाहन से उनकी बाइक की भिडंत हो गई, जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बेगराजपुर पुलिस चौकी से मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को बेगराजपुर मैडिकल मे भर्ती कराया। जहां पर संदीप वर्मा और उसके साथी किशोर दया को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मंसूरपुर थाना प्रभारी ने बताया कि दो अलग अलग हादसों में पांच युवको की मौत हो गई है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया आशादीप मंदबुद्धि संस्थान का भ्रमण

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  चिलकाना बस स्टैंड पर महिलाओं से अश्लील हरकत का आरोप, दो युवक गिरफ्तारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  जिला अस्पताल पर फिर कूड़ा शुरू, पालिका तुड़वा चुकी है डलावघर

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  कपिल देव अग्रवाल नें किया राजा रतन चंद्र की मूर्ति का लोकार्पणजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »