शहर में धूमधाम से निकली भगवान दक्ष प्रजापति की शोभायात्रा

मुजफ्फरनगर। भगवान दक्ष प्रजापति सेवा समिति के द्वारा भगवान दक्ष प्रजापति का जन्मोत्सव बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर गुरूवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें धार्मिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।

भगवान दक्ष प्रजापति की शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने रामलीला टिला से हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि सभी समाज के बंधु अपने महापुरुषों के बारे में पढ़े समझे और उनके बताए हुए मार्ग पर चले, समाज के बंधु समाज में प्राचीन काल से चलीं रही कुरीतियों को दूर कर समाज को सामाजिक क्षेत्र में पहचान दिलाने के लिए पूर्ण मनोयोग से कार्य करना चाहिए। राजनीतिक क्षेत्र में समाज को आगे ले जाने के लिए भी पूर्ण मनोयोग से कार्य करना चाहिए, हर जिले में राजनीतिक क्षेत्र में समाज की पहचान होनी चाहिए । इसके लिए भी काम करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  शाहबुद्दीनपुर में श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ

विशिष्ट अतिथि मीरापुर विधायक मिथलेश पाल ने भगवान दक्ष प्रजापति को नमन कर पूजन किया। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि समाज जागरूक हो रहा है। जब लोगों के पास खाने और बनाने के लिए बर्तन का भी ज्ञान नहीं था, तब प्रजापति समाज ने मिट्टी के बर्तन का अविष्कार कर दुनिया को रहने व खाने की कला सिखाई। युवाओं से आग्रह किया कि युवा नशा और अन्य सामाजिक बुराई से बचकर आगे बढें। उन्होंने पीएम मोदी और सीएम योगी की नीतियों की प्रशंसा की।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पत्नी पीड़ित युवक ने सरकार से मांगी मौत

शोभायात्रा शहर के चुंगी नम्बर दो, आबकारी रोड, भगत सिंह रोड, शिवचौक, झांसी की रानी, टाउन हाल, मालवीय चौक, अंसारी रोड होते हुए वापस रामलीला टिला पर संपन्न हुई। शोभायात्रा में भव्य रथों पर झांकियों ने सभी का मन मोहा। मन को लुभाने वाली 20 झांकियां और आठ बैंड शोभायात्रा में शामिल रहे। शोभायात्रा के मार्ग पर प्रजापति समाज के लोगों द्वारा कई स्थानों पर भण्डारा किया गया और शरबत तथा अन्य खाद्य सामग्री का भी वितरण हुआ। पुष्प वर्षा के साथ शोभायात्रा का स्वागत हुआ। शोभायात्रा में शामिल झांकियों ने सभी का मन मोहा। रामलीला टीला पर मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। शोभायात्रा के आयोजन में कमेटी के अध्यक्ष संजीव संगम, आकाशदीप, अनुराग, सि(ार्थ, विनायक, सभासद अर्जुन प्रजापति, वेदप्रकाश, धारा सिंह, लोकेश, इंद्रपाल, विपिन कुमार, निर्वेश, सुरेंद्र शंकर, राजकुमार, रामपाल सिंह, उदयपाल, मनीष, मिंकू, शुभम, सचिन प्रजापति, कृष्णपाल प्रजापति, विशाल प्रजापति, भूपेंद्र, पंकज राशनिया, रामनिवास, सोहनलाल, प्रमोद, रिंकू, मेनपाल, मोहन, अरविंद आदि का सहयोग रहा। 

इसे भी पढ़ें:  क्रांति सेना ने किया सीएमओ कार्यालय का घेराव

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-गांव छछरौली में दुल्हैंडी के दिन दलितों और दबंगों के बीच संघर्षराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-गांव छछरौली में दुल्हैंडी के दिन दलितों और दबंगों के बीच संघर्ष

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पत्नी पीड़ित युवक ने सरकार से मांगी मौतजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »