सोमवार को तहसीलों में किसानों का हल्ला बोल

मुजफ्फरनगर। अभी हाल ही में किसानों की समस्याओं को लेकर देशव्यापी आंदोलन की कड़ी में जिला मुख्यालय का घेराव करते हुए प्रदर्शन करने वाली भारतीय किसान यूनियन ने अब नई कृषि नीति का विरोध शुरू करते हुए 13 जनवरी को तहसील मुख्यालयों का घेराव करते हुए कृषि नीति के मसौदे की प्रतियां जलाने का ऐलान किया है। इसके लिए जनपद की सभी तहसीलों में भाकियू पदाधिकारियों को भारी संख्या में किसानों की भीड़ के साथ पहुंचने का निर्देश दिया गया है। वहीं 15 जनवरी से प्रयागराज में भाकियू के राष्ट्रीय किसान चिंतन शिविर में भी पहुंचने के लिए किसानों से अपील की गई है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कड़ी सुरक्षा के बीच बीएड प्रवेश परीक्षा संपन्न

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा बनाई गई नई कृषि नीति का मसौदा किसानों के हित में नहीं है। सरकार किसानों को अनदेखा करते हुए अपनी मर्जी से उसमें बदलाव करना चाह रही है। किसानों की धरातल पर क्या समस्याएं हैं, उनकी जरूरत क्या है, इस सभी को अनदेखा किया जा रहा है। ऐसे ही पहले सरकार ने मनमर्जी से तीन कृषि कानून लागू करने की तैयारी की थी और अब नई कृषि नीति थोपने का प्रयास किया जा रहा है। इसका संयुक्त किसान मोर्चा के आह्नान पर पूरे देश में किसान संगठन विरोध कर रहे हैं। इसी कड़ी में भाकियू ने भी प्रदेश व्यापी आंदोलन का ऐलान किया है।

इसे भी पढ़ें:  बिराल में बिजली विभाग की टीम पर हमला, श्रम् को बंधक बनाने की कोशिश


उन्होंने बताया कि 13 जनवरी सोमवार को प्रदेश के साथ ही जनपद की सभी तहसीलों में भाकियू कार्यकर्ता नई कृषि नीति के विरोध में प्रदर्शन करेंगे। तहसील मुख्यालयों पर नई कृषि नीति मसौदे को लेकर धरना-प्रदर्शन कर उसकी प्रतियाँ जलायी जाएंगी। इसके लिए उन्होंने सभी पदाधिकारियों को किसानों के बीच प्रचार करते हुए भारी संख्या में एकजुटता के साथ प्रदर्शन करने की तैयारी की अपील की है। वहीं उन्होंने बताया कि भारतीय किसान यूनियन का राष्ट्रीय चिंतन शिविर किसान महाकुम्भ 15 से 18 जनवरी तक उत्तर प्रदेश के जनपद प्रयागराज में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है। इसके साथ ही इसमें सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी संयमपूर्वक प्रयागराज शिविर में हिस्सा लेंगे। लापरवाही पर कार्यवाही की जायेगी। 

इसे भी पढ़ें:  एसएसपी अभिषेक ने पुलिस लाइन में फहराया तिरंगा, 21 पुलिसकर्मी मेडल से सम्मानित

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजितराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  भ्रष्टाचार में फंसे भाजपा के दो पूर्व चेयरमैनों की होगी रिकवरी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  एसएसपी अभिषेक ने पुलिस लाइन में फहराया तिरंगा, 21 पुलिसकर्मी मेडल से सम्मानितजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »