MUZAFFARNAGAR-जच्चा की मौत पर हॉस्पिटल में परिजनों का हंगामा, तोड़फोड़

मुजफ्फरनगर। एक जच्चा की मौत हो जाने के बाद परिजनों ने आक्रोश के चलते हॉस्पिटल में तोड़फोड़ कर दी। परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टर पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और ग्रामीणों के साथ अस्पताल पर ही विवाहिता का शव रखकर धरने पर बैठ गये। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को मनाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन और उनके साथ आये ग्रामीणों ने हंगामा जारी रखा। इस बीच डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ भी वहां से भाग गया गया था। हंगामा बढ़ने पर सिटी मजिस्ट्रेट ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। उनके आवश्वास पर परिजनों ने धरना समाप्त कर दिया था।

मिली जानकारी के अनुसार नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला जैन मिलन विहार के पास राम बाग रोड पर डॉ. विभू गर्ग द्वारा अपना गर्ग हॉस्पिटल चलाया जा रहा है। डॉ. विभू गर्ग एमबीबीएस एमएस हैं और उनके अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. अनीता गर्ग और एमबीबीएस एमडी डॉ. भानु प्रिया गर्ग भी मरीजों का उपचार करती हैं। बताया गया कि भोपा थाना क्षेत्र के गंाव निरगाजनी निवासी सुमित कुमार ने अपनी गर्भवती पत्नी 25 वर्षीया पूनम को 28 फरवरी को गर्ग हॉस्पिटल में डिलीवरी के लिए भर्ती कराया था। गर्ग हॉस्पिटल में ही पूनम की सीजेरियन डिलीवरी हुई और इसके दूसरे दिन रविवार को पूनम की अचानक ही तबियत बिगड़ने पर मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पूनम का शव हॉस्पिटल में रखकर वहां पर हंगामा शुरू कर दिया और तोड़फोड़ भी की गई। गेट के शीशे चकनाचूर कर दिये गये। परिजनों में आक्रोश देखकर वहां का स्टाफ भाग खड़ा हो गया और चिकित्सक भी फरार हो गये। इस बीच परिजन शव के साथ विलाप करते रहे। इसी बीच निरगाजनी से अन्य परिजन और ग्रामीण भी अस्पताल पर पहुंच गये थे।

यहां भाकियू नेता अंकित जावला ने भी महिला की मौत पर नाराजगी जताई और राष्ट्रीय सामाजिक संस्था के अध्यक्ष मनीष चौधरी भी पहुंचे गये थे। इन लोगों ने परिजनों और ग्रामीणों के साथ मिलकर अस्पताल के पंजीकरण के साथ ही महिला की मौत की निष्पक्ष जांच कराकर कार्यवाही करने की मांग की और धरने पर बैठ गये। परिजनों के हंगामे और तोड़फोड़ पर चिकित्सक डॉ. विभू गर्ग ने पुलिस को सूचना दी तो मंडी कोतवाली प्रभारी दिनेश चन्द बघेल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन हंगामा जारी रहा। कोतवाल ने परिजनों को समझाने का प्रयासा किया, लेकिन वो अस्पताल के चिकित्सकों पर लापरवाही के कारण जच्चा पूनम को मारने का आरोप लगाते रहे। मृतका के पति सुमित ने आरोप लगाया कि इलाज के दौरान डॉक्टरों ने पूनम को थप्पड़ मारे, जिससे उसकी हालत और बिगड़ गइ थी और उपचार के अभाव तथा लापरवाही के काराण उसकी मौत हो गई। हंगामा बढ़ने पर सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने अस्पताल के संचालक डॉ. विभू गर्ग से भी बातचीत की तथा महिला की मौत की जानकारी ली। वहीं परिजनों को भी कार्यवाही का आश्वासन देकर समझाया और धरना हटवाया गया।

उधर गर्ग हॉस्पिटल के मालिक एवं संचालक डॉ. विभू गर्ग का कहना है कि दो दिन पूर्व महिला को डिलीवरी के लिए परिजनों ने उनके यहां पर भर्ती कराया गया था। महिला की 28 फरवरी को सिजेरियन डिलीवरी हुई थी। बताया कि महिला को दौरा पड़ने की बीमारी थी। इसके लिए उसका विशेष ध्यान रखते हुए ऑपरेशन के बाद परिजनों को खिलाने में चिकित्सक की सलाह पर काम करने के लिए कहा गया था। रविवार की सुबह उसकी अस्पताल से छुट्टी की जा रही थी कि इसी बीच उसकी तबियत अचानक बिगड़ गई। उसको सुबह दौरा पड़ा था, यह कंट्रोल करने का प्रयासा किया गया और उसको कुछ भी खिलाने से इंकार किया गया था। उसी बीच किसी परिजन ने उसको कुछ खिला दिया, जोकि उसकी श्वांस नली में फंसने से तबियत फिर बिगड़ जाने पर उसको मेरठ के लिए रैफर कर दिया गया था। परिजन उसे लेकर गये थे और मेरठ में किसी अस्पताल में भर्ती करा दिया था, जहां उसकी मौत हो गई। इसके लिए अस्पताल नहीं बल्कि उसके परिजन ही जिम्मेदार हैं। ऑपरेशन सही हुआ था। बच्चा और जच्चा दोनों स्वस्थ थे। अस्पताल में हंगामा और तोड़फोड़ को लेकर हमने पुलिस को शिकायत दे दी है।

इसे भी पढ़ें:  एसएसपी ने ट्रेफिक पुलिस कर्मियों को बांटे चश्मे, बोतल और कैप

घर में चल रही थी पहली सालगिरह मनाने की तैयारी, अर्थी पर पहुंची पूनम

मुजफ्फरनगर। निरगाजनी के सुमित के परिवार में खुशी अचानक ही गहरे मातम में बदल गई। उसके परिवार में बच्चे के जन्म के साथ ही शादी की पहली सालगिरह की खुशी छाई थी। परिवार के लोग खुश थे। रविवार को सुमित के घर पर उसकी और पूनम की शादी की पहली सालगिरह के साथ ही बच्चे के स्वागत के लिए तैयारी चल रही थी कि अपनी शादी वाले दिन ही पूनम बेजान होकर अर्थी पर ससुराल पहुंची तो परिवार में कोहराम नजर आया।

सुमित के अनुसार उसकी शादी 02 मार्च के दिन ही गांव पलड़ी निवासी पूनम के साथ हुआ था। शादी की पहली सालगिरह के अवसर पर ही पूनम ने उसको पिता बनने का सुख प्रदान किया। गर्ग हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद पूनम ने एक बच्ची को जन्म दिया, जो स्वस्थ है। उसकी शादी की पहली सालगिरह पर बच्ची के आने से खुशी दोगुनी हो गई। उसके परिवार के लोग घर पर रविवार को पहली सालगिरह मनाने की तैयारी कर रहे थे कि सुबह ही अचानक पूनम की तबियत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। शादी की पहली सालगिरह पर पूनम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सुमित रोते हुए लगातार यही आरोप लगा रहा था कि चिकित्सक की लापरवाही से ही उसकी पत्नी की जान चली गई। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-ब्रेक फेल होने पर पलटी स्कूली वैन, 10 बच्चे घायल

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  चार साल से लगातार चार्ज पर रहे महावीर को हटाकर थानेदार बने इंस्पेक्टर इंद्रजीतराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश जन कल्याण मंच की एक बैठक मोहल्ला कायस्थवाड़ा स्थित कार्यालय पर आयोजित हुई।

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  आनंद हॉस्पिटल में बाला जी: न्यूरो सर्जन डॉ. करन मारवाह को शोभायात्रा का निमंत्रणजारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »