एसएसपी ने ट्रेफिक पुलिस कर्मियों को बांटे चश्मे, बोतल और कैप

मुजफ्फरनगर। हीट वेव और भीषण गर्मी के चलते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों को विशेष किट का वितरण किया। इस किट में थर्माेस्टील वाटर बोतल, चश्मा, रूह अफजा, कैप, रेनकोट, शोल्डर लाइट आदि सामान शामिल है। उन्होंने किट वितरण के साथ ही भीषण गर्मी से बचाव के लिए जरुरती बात समझाते हुए उनको जागरुक भी किया। इसके साथ ही उन्होंने सड़क दुर्घटना से बचाव हेतु दो पहिया वाहन चला रही महिलाओं और बालिकाओं को हेलमेट भी बांटे।

इन दिनों उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड रही है तथा हीट वेव की इंटेन्सिटी भी बढ़ रही है। ट्रैफिक पुलिस के जवान इतनी कड़ी धूप में भी सड़क पर खड़े होकर यातायात व्यवस्था को संचालित करते है तथा अपनी डियूटी का निर्वहन करते है। चिलचिलाती गर्मी में भी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए सड़कों पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के स्वास्थ के प्रति चिंतित एसएसपी संजय सिंह द्वारा मंगलवार को महावीर चौक पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को किट वितरित की गयी। किट में थर्माेस्टील वाटर बोतल, रूह अफजा, कैप, चश्में, रेनकोट आदि शामिल हैं। यातायात पुलिसकर्मियों को हिट वेव के सम्बन्ध में जागरुक करते हुए एसएसपी ने बताया कि नियमित अंतराल में पानी का सेवन करते रहें, अपच पैदा करने वाले भोजन का सेवन न करें, उल्टी दस्त होने पर तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें।

एसएसपी द्वारा बरसात से बचाव करते हुए शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को भी दुरस्त रखते हुए डियूटी करने के लिए रेनकोट का भी वितरण किया गया। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को शोल्डर लाइट भी लगायी गयी। इसके उपरान्त उनके द्वारा आमजनमानस को दुर्घटना से बचाव हेतु हेलमेट वितरित किये गये तथा सभी से अपील की गयी कि यातायात के नियमों का पालन करें, दुपहिया वाहन चालक हेलमेट व चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट अवश्य लगाकर चले जिससे दुघर्टनाओं की रोकथाम हो सके, अपने परिवार की सुरक्षा का ध्यान रखें तथा अपने दोस्तों व परिवारजन को भी हेलमेट लगाने के लिए प्रोत्साहित करें। इस दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे, क्षेत्राधिकारी नगर राजू कुमार साव, यातायात उपनिरीक्षक इन्द्रजीत सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।

इसे भी पढ़ें:  शीरा नीति को लेकर आबकारी अधिकारी ने ली बैठक

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  प्रेमी भतीजे के लिए पति का कत्ल, फोन में मिले 55 आपत्तिजनक वीडियोराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  शीरा नीति को लेकर आबकारी अधिकारी ने ली बैठक

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  बाल श्रम के प्रति जागरुक करने सड़क पर उतरीं श्रम विभाग की टीमजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »