धनवान युवा की गुंडागर्दी, विशु तायल ने अब डंडे से पीटा

मुजफ्फरनगर। अपने कारनामों के कारण अक्सर ही सुर्खियों में बने रहने वाले चर्चित युवा उद्यमी विशू तायल की पैसों के बल पर गुंडागर्दी खूब मशहूर हो रही है। अब एक बार फिर से सोशल मीडिया पर विशू तायल की दबंगई का एक वीडियो वायरल हुआ है। कुछ दिन पहले उन्होंने अपनी ही कंपनी के एक ड्राईवर को छुट्टी मांग लेने पर कार्यालय में पहले दोस्तों से पिटवाया और इसके बाद खुद अपने ही चेहरे पर थप्पड़ मारने के लिए उसको विवश किया। इस प्रकरण में पुलिस तक शिकायत पहंुची लेकिन कोई कार्यवाही नहीं होने पर इस धनवान के हौसले और बुलंद हुए और अब फिर से एक कर्मचारी को नंगा कर डंडे से पीटने का वीडियो भी वायरल हुआ है। इसको लेकर भी लोगों में रोष बना नजर आ रहा है।

बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें युवा उद्यमी विशू तायल के सामने दो कर्मचारी खड़े हुए हैं। इनके साथ वो गाली गलौच करते हुए सुनाई दे रहे हैं। इनमें से एक कर्मचारी युवक की वो खुद अपने हाथों से शर्ट उतारकर फैंक देते हैं और इसके बाद हाथ में डंडा लेकर उसकी बेरहमी से पिटाई की जाती है। दोनों मजदूर खड़े हुए भयभीत नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद फिर से हंगामा मच गया है। इसको लेकर लोगों की प्रतिक्रिया भी देखने को मिली हैं। लोगों में युवा उद्यमी के आये दिन के ऐसे अमानवीय व्यवहार वाली वीडियो को लेकर रोष बना हुआ है। लोगों का कहना है कि योगीराज में बदमाशों की चूल हिलाकर रख देने वाला कानून और पुलिस भी इस युवा उद्यमी की पैसों के बल पर की जा रही गुंडागर्दी के आगे बेबस और खामोश नजर आती हैं। लोगों का कहना है कि विशू तायल ऐसी वीडियो को जानबूझकर वायरल करा रहा है, ताकि वो अपना भोकाल और दबंगता को समाज में साबित कर सके। कानून का राज कहने वाले सत्ता पक्ष के नेता भी गरीबों के मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न के साथ ही उनके साथ मारपीट के ऐसे अमानवीय कृत्यों को लेकर खामोश नजर आते हैं।

बता दें कि खुद को दबंग साबित करने वाला उद्यमी विशू तायल का एक ओर वीडियो कुछ दिन पहले वायरल हुआ था। इसमें वो दिखाई तो नहीं दे रहे थे, लेकिन उनकी आवाज साफ सुनाई दे रही थी। सामने खड़े कंपनी के कानपुर निवासी ड्राईवर को वो इस बात की सजा दे रहे हैं कि उसने छुट्टी मांग ली थी। वो बीस थप्पड़ लगाने को कहते हैं और फिर अपने दोस्त से भी पिटाई करवाते हैं। इस पर खूब हंगामा मचा। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत भी की, लेकिन नई मंडी पुलिस ने वीडियो कानपुर का होने की बात कहते हुए कार्यवाही से इंकार कर दिया, फिर विशू तायल की ओर से यह अफवाह फैलाई गई कि पीड़ित ने समझौता कर लिया है और कार्यवाही नहीं चाहता है, इसके अगले ही दिन ड्राईवर ने सामने आकर आरोप लगाया कि पैसों के बल पर विशू तायल ने पुलिस से की गई शिकायत को दबवा दिया और पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। अब ये ताजा वीडियो इस युवा उद्यमी की हरकतों का ताजा उदाहरण बना हुआ है और पीड़ित परिवार जिले के अफसरों की ओर देख रहे हैं कि गरीब होने पर वो उनके लिए क्या कार्यवाही करते हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर के बीच सीवर लीकेज से सड़क धंसी, बड़ा हादसा टला

पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा ने अफसरों को दी चेतावनी

मुजफ्फरनगर। भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने श्री राम ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक विशु तायल के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासन और सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि विशु तायल ने एक पिछड़े वर्ग के ट्रक ड्राइवर मनोज को बंधक बनाकर न केवल बेरहमी से पीटा, बल्कि तालिबानी शैली में उसे अपमानित भी किया और अब फिर से दो मजदूरों का उत्पीड़न करने की वीडियो सामने आई है।

मोहन प्रजापति ने एक प्रेस बयान में कहा कि विशु तायल ने ड्राइवर मनोज को पहले पीटा और फिर अपनी दबंगई दिखाते हुए उसे मजबूर किया कि वह खुद तायल को 50 थप्पड़ मारे। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी वायरल किया गया, जिससे पिछड़ा समाज आक्रोशित है। पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है, और यह झूठा प्रचार किया जा रहा है कि विशु तायल से समझौता हो गया है, जबकि मनोज अब भी न्याय की मांग कर रहा है। उन्होंने कहा कि यदि न्याय नहीं किया गया तो समाज आंदोलन के लिए सड़कों पर उतरेगा। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  जनता मोदी के साथ, फिर जीतेंगे विश्वासः कपिल देवराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर के बीच सीवर लीकेज से सड़क धंसी, बड़ा हादसा टला

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  एसएसपी ने ट्रेफिक पुलिस कर्मियों को बांटे चश्मे, बोतल और कैपजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »