MUZAFFARNAGAR-जेल में ही मना बंदी आठ भाई-बहनों का रक्षाबंधन

मुजफ्फरनगर। जिला कारागार में रक्षाबंधन का पर्व इस बार भावनाओं के रंग से सराबोर रहा। यहां एक पारिवारिक मेला लगा नजर आया। दूर दराज से बहनें आई और भाई भी पहुंचे थे, लेकिन सलाखों के पार राखी बांधते वक्त इस भीड़ में आठ भाई और बहन ऐसे भी थे, जो इसी कारागार का हिस्सा बनकर रह गये। अपनी अपनी बैरकों से निकलकर जब वो एक दूसरे के सामने आकर खड़े हुए तो उनकी आंखें नम हो गईं, चेहरे पर मुस्कान के साथ इस मिलन की खुशी में जल्द ही जेल की बंदिश से निकलने की उम्मीद भी थी। बहनों ने भाइयों को अपराध की राह छोड़कर सम्मानजनक जिंदगी अपनाने का वचन दिलाया और बच्चों ने मिठाई खिलाकर रिश्तों में मिठास घोल दी।

इसे भी पढ़ें:  शानदार उपहार: मुजफ्फरनगर को स्मार्ट सिटी बनाने में हर साल खर्च होंगे 10 करोड़

रक्षाबंधन का पावन पर्व इस बार मुजफ्फरनगर जिला कारागार में भावुक पलों के साथ मनाया गया। जेल अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि शनिवार को जेल में रक्षाबंधन के दौरान दौरान 658 पुरुष बंदियों और 17 महिला बंदी बहनों से उनके परिजनों की मुलाकात कराई गई। इसके लिए विशेष मुलाकात की व्यवस्था की गई, जिसमें 955 महिलाएं, 395 बच्चे और 2 पुरुष अपने बंदी रिश्तेदारों से मिलने जिला कारागार पहुंचे थे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में बुलडोजर एक्शनः आशियाना गिरता देखकर महिला हुई बेहोश

बताया कि कारागार में पहुंची बहनों ने अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें अपराध की राह छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का संकल्प दिलाया। इसके साथ ही मिठाई खिलाकर एक-दूसरे के प्रति स्नेह और अपनापन जताया। मुलाकात के दौरान कई बंदी और उनकी बहनें भावुक हो गईं। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन पर जेल में बंद 8 भाइयों ने भी महिला बैरक में बंद चल रही अपनी बहनों से राखी बंधवाई। इन आठ भाई-बहनों की मुलाकात भावनाओं से ओतप्रोत रही। जिला कारागार परिसर में मुलाकात को सुगम बनाने के लिए बाहर टेंट लगाए गए और पानी, चाय, निःशुल्क राखी, टॉफी व चॉकलेट की व्यवस्था की गई। इस मौके पर जेल अधीक्षक अभिषेक चौधरी, जेलर नीरज श्रीवास्तव, डिप्टी जेलर दीपक सिंह, हेमराज सिंह, यशकेन्द्र यादव और पूरा कारागार स्टाफ मौजूद रहा। 

इसे भी पढ़ें:  जीएसटी विभाग ने मनाया स्थापना दिवस, अमरकांत गुप्ता सम्मानित

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव की बात का सीएम योगी ने रखा मान, वाल्मीकि जयंती पर सरकारी छुट्टीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में बुलडोजर एक्शनः आशियाना गिरता देखकर महिला हुई बेहोश

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  देवबंद में मासूम बच्ची के साथ हैवानियत, मुस्लिम युवक गिरफ्तार , संगीन धाराओं में मुकदमा दर्जजारी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »