मुजफ्फरनगर में बुलडोजर एक्शनः आशियाना गिरता देखकर महिला हुई बेहोश

न्याजूपुरादृकाली नदी क्षेत्र में अवैध निर्माण पर ध्वस्तीकरण से मचा हड़कंप, आमने-सामने आए अधिकारी और स्थानीय लोग

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में अवैध निर्माण के खिलाफ की गई एमडीए की सख्त कार्रवाई उस समय तनाव का कारण बन गई, जब अपने मकान के ध्वस्तीकरण के दौरान एक महिला की तबीयत बिगड़ गई और क्षेत्र में विरोध के स्वर तेज हो गए। प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच नोटिस दिए जाने को लेकर भी विवाद सामने आया है। एमडीए के अधिकारी छह बुलडोजर के साथ अवैध निर्माध ध्वस्त करने निकले थे। जिस इलाके में ये कार्रवाई की गई, वहां गुरबत में जी रहे लोग अपने आशियाने बनाकर रह रहे हैं।
शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत न्याजूपुरा और काली नदी के बीच स्थित क्षेत्र में शुक्रवार को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण (एमडीए) ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम छह बुलडोजरों के साथ मौके पर पहुंची और निर्माणाधीन अवैध मकानों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला मीडिया से बातचीत करते हुए अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पानी पिलाकर उसे होश में लाने का प्रयास किया, जिसके बाद महिला की हालत में कुछ सुधार हुआ। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

इसे भी पढ़ें:  धांधली में मस्त पालिका अफसरों ने राजवाहा रोड पर बनवा दिया अनियमितता का नाला

महिला ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि प्रशासन की कार्रवाई से वह गहरे सदमे में है और कहा कि मुसलमानों पर ही अत्याचार किया जा रहा है। महिला समेत अन्य स्थानीय लोगों ने कार्रवाई का तीखा विरोध किया। महिलाओं ने भावुक होते हुए कहा कि यदि उनके आशियाने ही छीन लिए जाएंगे तो उनके सामने कोई विकल्प नहीं बचेगा। कुछ महिलाओं ने आत्मघाती बयान भी दिए, जिससे स्थिति और संवेदनशील हो गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि एमडीए द्वारा ध्वस्तीकरण से पहले उन्हें किसी प्रकार का नोटिस नहीं दिया गया। उनका कहना है कि बिना पूर्व सूचना के की गई यह कार्रवाई अन्यायपूर्ण है।

इसे भी पढ़ें:  बनी सहमति-समिति न ट्रस्ट समाज निकालेगा विश्वकर्मा शोभायात्रा

वहीं, एमडीए सचिव कुंवर बहादुर सिंह ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि संबंधित अवैध निर्माणों को लेकर पूर्व में कई बार नोटिस जारी किए जा चुके थे, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य लगातार जारी रखा गया। इसी कारण नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। मौके पर कुछ लोगों द्वारा राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल से भी फोन पर एमडीए सचिव की बातचीत कराई गई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। पुलिस बल की मौजूदगी में एमडीए की टीम ने अपनी कार्रवाई जारी रखी। ध्वस्तीकरण के बाद पूरे क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है, जबकि स्थानीय लोगों में कार्रवाई को लेकर गहरी नाराजगी देखी जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दस निकायों पर धनवर्षा, सरकार से मिले 36.11 करोड़

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  वृंदावन में बीड़ी कारोबारी बेटे ने पिता को गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी मारी गोलीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-फ्रेट कॉरीडोर रेलवे लाइन पर मिला एमबीबीएस की छात्रा का शव

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  धांधली में मस्त पालिका अफसरों ने राजवाहा रोड पर बनवा दिया अनियमितता का नालाजारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »