MUZAFFARNAGAR-घर से मंदिर और गौशाला तक गोवर्धन की गूंज

मुजफ्फरनगर। पंच महोत्सव दीपावली पर्व के चौथे दिन धनतेरस और दीपावली के उपंरात शनिवार को जनपद में आस्था एवं भक्ति भाव के साथ गोवर्धन पर्व मनाया गया। इस दौरान घर, मंदिर और गोशालाओं में भगवान गोवर्धन की पूजा अर्चना करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी नजर आई। गोशालाओं पर मेलों का आयोजन किया गया, तो वहीं घरों में लोगों ने गोबर के कूट बनाकर पूजन किया और शहर से गांव देहात तक मंदिरों एवं गौशालाओं तथा रामलीला कमेटियों के द्वारा अन्नकूट बांटा गया। जहां हजारों लोगों ने भक्ति भावना और आस्था पूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।

पंचमहोत्सव दीपावली के अवसर पर शनिवार को जिलेभर में गोवर्धन पर्व धूमधाम और धार्मिक परम्पराओं के अनुसार मनाया गया। इस दौरान घरों में गोबर के कूट बनाकर उनकी पूजा अर्चना हुई। मंदिरों में अन्नकूट के प्रसाद का वितरण हुआ। बड़ी संख्या में भक्तों के द्वारा अन्नकूट के प्रसाद को ग्रहण किया। घरों में गोबर से भगवान गोवर्धन की प्रतिमाएं बनाई गई। प्रतिमा के समक्ष शस्त्र-शास्त्र, गन्ना, किसानों ने अपने कृषि यंत्र रखकर पूजा की। इससे पूर्व दिन में मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण समेत इन्द्र, वरुण, अग्नि आदि देवताओं की पूजा अर्चना हुई। भगवान को भोग लगाने के बाद प्रसाद का वितरण हुआ। मंदिरों में अन्नकूट के कार्यक्रम हुए। अन्नकूट के रूप में कढ़ी चावल, मिश्रित सब्जियां, पूरी आदि बनाकर उनका वितरण हुआ।

शहर के हृदय स्थल शिव चौक के अलावा नई मंडी, पटेलनगर, मौहल्ला रेशू विहार, लक्ष्मण विहार, एसडी न्यू मार्केट स्थित शिव मंदिर, नवीन मंडी स्थल स्थित शिव मंदिर, भरतिया कालोनी स्थित माता राजरानी मंदिर, गणेश धाम मंदिर, बालाजी धाम मंदिर, आदर्श कालोनी स्थित मंदिर, डल्लू देवता मंदिर समेत, ब्रह्मपुरी, कृष्णापुरी, गांधीनगर स्थित हनुमान दक्षिणामुखी मंदिर, श्यामाश्याम मंदिर, गांधी कालोनी स्थित गोलोक धाम मंदिर समेत शहर के अधिकांश मंदिरों में अन्नकूट के प्रसाद का वितरण हुआ। बड़ी संख्या में यहां पर उमड़े भक्तों ने पंक्तियों में बैठकर प्रसाद को ग्रहण किया तथा हजारों भक्तजन यहां प्रसाद अपने घरों के लिए भी लेकर गये। शहर की नई मंडी गोशाला में मेला लगा। विधि-विधान से पूजन किया गया। नई मंडी गोशाला में 31 फुट का गोवर्धन बनाया गया, जो आकर्षण का केंद्र रहा।

नई मंडी गोशाला में गोवर्धन मेले का आयोजन हुआ। मेला देखने के लिए लोगों की भीड़ रही। पंडितों ने पूजन कराया। कार्यक्रम में गौरव स्वरूप, भीम सेन कंसल, संजय मित्तल, विनय गोयल, हरिशंकर मूंधडा, श्याम सिंह सैनी मौजूद रहे। विश्वकर्मा मंदिर धर्मशाला में विश्वकर्मा समाज मंदिर सभा ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर यज्ञ हवन कर औजारों की पूजा करके अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया। यज्ञ पुरोहित पंडित अरविंद धीमान व यज्ञमान राजीव धीमान रहे। यज्ञ में मुख्य रूप से आहुति देने वाले जगदीश पांचाल, मुकेश धीमान, देशपाल पंचाल, ओमप्रकाश धीमान, योगेंद्र धीमान, मास्टर ओम सिंह धीमान, वेद प्रकाश धीमान, लोकेश पांचाल, गोपाल पांचाल, मनोज धीमान, सुनील धीमान, महावीर पांचाल मौजूद रहे।

सनातन धर्म सभा में अन्नकूट का पर्व धार्मिक विधि विधान से आयोजित किया गया। अध्यक्ष दीपक मित्तल के साथ अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। चरथावल मोड स्थित शनिधाम के प्रांगण में तथा शामली रोड स्थित सत्संग भवन में गोवर्धन भगवान की पूजा अर्चना के बाद विशाल भंडारों का आयोजन हुआ। पटेलनगर स्थित श्री राधा गोविंद मंदिर में गोवर्धन पूजा व अन्नकूट का उत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। मनीष चौधरी, केपी चौधरी, विकल्प जैन ने गोवर्धन की पूजा अर्चना व आरती करके कार्यक्रम को आरंभ किया। अमित तिवारी, शुभम गोयल, नरेश गोयल, अनुराग गोयल, मनीष सिंघल, प्रदीप गुप्ता, चिराग महेश्वरी, राकेश रस्तोगी, संजय शर्मा अभिनव गोयल, अंशुल शर्मा, नमन गोयल आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद पुलिस का सघन चेकिंग अभियान - अवैध पटाखों पर कार्रवाई और सुरक्षा पुख्ता

रामलीला भवन पटेलनगर में अन्नकूट वितरण में उमड़े भक्त

मुजफ्फरनगर। दीपावली पर्व के दौरान गोवर्धन पूजन और अन्नकूट वितरण की पूरे जिले में धूम रही। इस अवसर पर शहर में जगह जगह लोगों ने अन्नकूट का आयोजन किया। श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति के मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन ने कमेटी के अन्य पदाधिकारियों के साथ अन्नकूट वितरण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अनिल ऐरन ने कहा कि विद्वानों का मानना है कि अन्नकूट जैसे कार्यक्रम जात-पात, छोटा-बड़ा, ऊंच-नीच, छूआछूत का भेदभाव मिटाते हैं। ऐसे कार्यक्रमों से आपसी प्यार मोहब्बत, भाईचारा, शांति, एकता को बढ़ावा मिलता है। आज हमने कमेटी की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति रामलीला भवन पर अन्नकूट का आयोजन किया, इसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस दौरान श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति के मुख्य प्रबंघक अनिल ऐरन के अलावा कार्यक्रम संयोजक सभासद विकल्प जैन, अध्यक्ष गोपाल चौघरी, महामंत्री सुरेंद्र मंगल, मंत्री जितेंद्र कुच्छल, उपाघ्यक्ष प्रमोद गुप्ता, मुख्य निर्देशक पंकज शर्मा, निर्देशक अमित शर्मा, गोविंद शर्मा, नारायण ऐरन व जितेन्द्र नामदेव के अलावा ज्योति ऐरन, मीना ऐरन, जितेंद्र नामदेव, विनय गुप्ता टिंकू, पीयूष शर्मा, राकेश मित्तल, अंशुल गुप्ता, विपुल मोहन, अज्जू जैन, आकाश गोयल, गौरव मित्तल, प्रदीप बॉबी, अमर चौधरी, दीपक लाला, भगवती, जितेन्द्र उपाध्याय, मिन्टू गिरी, यश चौधरी, भूरा डांसर, दीपक डांसर, यश चौधरी और सोनू सिंह सहित सभी कलाकार और सहयोगी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  ईद की खरीदारी कर रही युवती से पर्स लूटने वाला युवक गिरफ्तार

भरतिया कालोनी स्थित श्री बाला जी धाम और श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर में भी गोवर्धन पर्व पर अन्नकूट भण्डारा हुआ, इसमें हजारों भक्तों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। यहां पर मुख्य रूप से भीम सैन कंसल, हरि शंकर तायल, नितिन संगल, रजत राठी, जेपी गोयल, विभोर तायल, रजत गोयल आदि मौजूद रहे। श्री रामलीला भवन नई मंडी में भी अन्नकूट प्रसाद वितरण में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष संजय मित्तल, अशोक गर्ग, विदित गुप्ता, अभिषेक कुच्छल, महेश चौहान, बृजगोपाल छारिया आदि मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  घुसपैठी मुसलमानों को बाहर करवाने सड़कों पर उतरेंगे क्रांति सैनिक

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर विधानसभा में एसआईआर सबसे कमजोर, भाजपा खेमे में बढ़ी चिंताराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  ईद की खरीदारी कर रही युवती से पर्स लूटने वाला युवक गिरफ्तार

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर विधानसभा में एसआईआर सबसे कमजोर, भाजपा खेमे में बढ़ी चिंताजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »