ईद की खरीदारी कर रही युवती से पर्स लूटने वाला युवक गिरफ्तार

सीसीटीवी फुटेज से शातिर आशीष तक पहंुची पुलिस, कोर्ट में पेशी से लौटते समय की थी वारदात

मुजफ्फरनगर। जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र में तीन दिन पूर्व ईद की खरीदारी कर घर लौट रही एक युवती से पर्स लूटने की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सटीक घेराबंदी के आधार पर आरोपी युवक को चरथावल बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान आशीष पुत्र दिनेश निवासी कृष्णापुरी के रूप में हुई है।

इसे भी पढ़ें:  25 हजार लेकर रिश्ता कराने वाले बिचौलिया सहित छह पर एफआईआर

पूछताछ के दौरान आरोपी आशीष ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि वह मारपीट के एक पुराने मामले में कोर्ट की तारीख पर गया था। वहां से लौटते समय उसे एक दोस्त मिला, जिसके साथ उसने बीयर पी। शिव चौक पर दोस्त से अलग होने के बाद वह पैदल रुड़की रोड की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसकी नजर फरहा अब्बासी पुत्री तमरेज अब्बासी पर पड़ी, जो खरीदारी कर लौट रही थीं। नशे और अचानक आए आपराधिक विचार के चलते उसने युवती का पर्स झपटा और फरार हो गया।

इसे भी पढ़ें:  अवैध कालोनियों पर दूसरे दिन भी गरजा निर्माण पर बुलडोजर

वारदात के बाद आबकारी पुलिस चौकी इंचार्ज शशि कपूर और उनकी टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में आशीष वारदात के बाद दौड़ता हुआ साफ दिखाई दे रहा था। इसी पहचान के आधार पर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए उसे दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटा गया पर्स, मोबाइल और 610 रुपये की नकदी बरामद कर ली है। सीओ सिटी सिद्धार्थ के मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर कोतवाली पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी का पीछा कर उसे गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी कैमरे के सामने हाथ जोड़कर अपनी गलती की माफी मांगता नजर आया। पुलिस ने विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  लखीमपुर खीरी बस- वैन टक्कर: 5 की मौत, कई गंभीर घायल

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  लखीमपुर खीरी बस- वैन टक्कर: 5 की मौत, कई गंभीर घायलराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  पुलिस पर भारी पड़ रहे युवाओं को विदेश में नौकरियां दिलाने के नाम पर ठगने वाले कबूतरबाज

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका लाइट खरीद में फंसे शिकायतकर्ता सभासदजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर जिलाधिकारी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »