डॉ. अंबेडकर ने सामाजिक न्याय व्यवस्था के लिए किया संघर्षः अनिल कुमार

मुजफ्फरनगर। 14 अपै्रल को डॉ. अम्बेडकर जयंती के पूर्व उनके स्मारक और प्रतिमाओं की साफ सफाई के लिए जनप्रतिनिधि पूरी टीम के साथ जुटे हुए नजर आये। यूपी सरकार में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने रविवार को कोर्ड रोड स्थित डॉ. अम्बेडकर स्मारक पर विशेष सफाई कार्य किया और डॉ. अम्बेडकर व उनके स्मारक स्थल को अपने हाथों से पानी से धोने के साथ ही साफ सफाई की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रालोद शीर्ष नेतृत्व के आदेश पर अम्बेडकर जयंती से ही विश्ेाष सदस्यता अभियान शुरू करने जा रहा है। इसमें गांव और शहर जाकर रालोद कार्यकर्ता जनता को पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे।

रविवार को कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार अपनी पार्टी के नेताओं और सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ कोर्ट रोड पर कचहरी गेट स्थित डॉ. अम्बेडकर स्मारक पर पहुंचे और वहां पर साफ सफाई का कार्य किया। घंटों तक पूरे स्मारक को पानी से धोने के साथ ही साफ किया गया। इसके पश्चात कपड़े से उन्होंने अपने हाथों से प्रतिमा को साफ किया। यहां पहुंचे मीडिया कर्मियों से बातचीत में मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अपै्रल से पूर्व आज यहां जिले के सबसे बड़े उनके स्मारक स्थल पर पहुंचकर उनकी प्रतिमा की सफाई करने के साथ ही माला अर्पण कर श्र(ांजलि दी गई। उन्होंने कहा कि ये केवल उनका सम्मान नहीं, उनके विचारों को जीवन में उतारने का संकल्प है। उनका सपना था कि एक समान, शिक्षित और न्यायपूर्ण भारत की स्थापना की जाये। आज उनका यही प्रेरक संदेश जनता के बीच हर जन तक पहुंचाने के लिए पार्टी काम कर रही है।

कहा कि रालोद की पूरी टीम और सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर बाबा साहेब की मूर्ति की साफ सफाई की है। डॉ. अम्बेडकर ने भारत में हर व्यक्ति को बराबरी का अधिकार प्रदान करने वाला संविधान देने का काम किया है। डॉ. अम्बेडकर ने सामाजिक न्याय व्यवस्था को लागू कराने के लिए बड़ा संघर्ष करते हुए लम्बी लड़ाई लड़ी है। संविधान ने अमीर और गरीब हर व्यक्ति को अभिव्यक्ति की आजादी और बराबरी का अधिकार दिया है। डॉ. अम्बेडकर की सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए चौ. चरण सिंह और अजित सिंह ने संघर्ष किया और आज जयंत चौधरी भी इस अधिकार को शत प्रतिशत रूप से लागू कराये जाने के लिए काम कर रहे हैं। डॉ. अम्बेडकर की सामाजिक न्याय व्यवस्था के प्रति लोगों केा जोड़ने के लिए जयंत चौधरी के निर्देश पर रालोद द्वारा देशभर में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसकी तैयारी पार्टी के संगठनात्मक स्तर पर की जा रही है। इस कार्य के लिए 14 अपै्रल भारत रत्न डॉ. अम्बेडकर की जयंती से शुभ दिन कोई दूसरा नहीं हो सकता। अगले छह माह तक पार्टी के सभी कार्यकर्ता गांव, शहर और बस्ती मं जाएंगे और लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराते हुए उनको सक्रिय सदस्य बनाने का काम किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया दीपावली उत्सव

वक्फ संशोधन बिल गरीब मुस्लिमों को दिलाएगा अधिकार

मुजफ्फरनगर। यूपी सरकार के मंत्री अनिल कुमार ने वक्फ संशोधन बिल को लेकर पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा और मुस्लिमों में इसके विरोध के सवाल पर कहा कि जब केन्द्र सरकार ने नागरिकता सम्बंधित सीएए लाने का प्रयास किया तो विपक्ष के कुछ दलों के नेताओं ने इसके खिलाफ भी एक अराजकता भरा माहौल बनाने की साजिश की थी, लेकिन किसी भी मुस्लिम को इससे कोई नुकसान नहीं हुआ, इसी प्रकार विपक्ष वक्फ संशोधन बिल को लेकर भी मुस्लिमों को डराने और भ्रमित करने का काम कर रहा है। केन्द्र सरकार का यह नया कानून गरीब मुस्लिमों को उनका अधिकार दिलाने का काम करेगा। वक्फ गरीबों और यतीमों तथा विध्वा मुस्लिम महिलाओं का हक है, जो उनको नहीं मिल पाता है। सरकान ने इस सम्पत्ति के सहारे उनका हक उन तक पहुंचाने का एक मार्ग प्रशस्त किया है। इसके लिए मुस्लिमों को भ्रमित होने की आवश्यकता नहीं है। केवल दस हजार लोगों ने ही पूरी वक्फ संपत्ति को कब्जाया हुआ है। देश का मुसलमान गरीब मुस्लिमों को अधिकार दिलाने के लिए खड़ा हो। काली पट्टी बांधकर नमाज पड़ने पर नोटिस देने के पुलिस के निर्णय को गलत बताते हुए उन्होंने कहा कि हम प्रशासन से मांग करते हैं कि यह नोटिस ससम्मान वापस लिये जायें। 

इसे भी पढ़ें:  अवैध देशी शराब के 32 पव्वों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  कमिश्नर के सामने नई टाउनशिप का ग्रामीणों ने किया खुला विरोधराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुकुंदपुर में गोली मारकर युवक ने की आत्महत्या, परिवार में कोहराम

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  दून वैली पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया ‘मदर्स डेजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »