शुकतीर्थ का कायाकल्प करने में जुटे डीएम उमेश मिश्र

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्र ने महाभारतकालीन पौराणिक तीर्थ स्थल का कायाकल्प करने को लेकर पूरा अभियान छेड़ दिया है। इसकी कार्ययोजना बनाने के लिए शुक्रवार को डीएम उमेश मिश्र ने जिले के समस्त अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए इसके ले आउट प्लान को साझा किया और अधिकारियों के सुझाव भी मांगे। उनका दावा है कि आने वाले दिनों में शुकतीर्थ को हरिद्वार की तर्ज पर ही एक पौराणिक तीर्थ के रूप में देश और विदेश में नई पहचान दिलाई जायेगी। इसके साथ ही डीएम ने ठंड के प्रकोप के बीच बेसहारा लोगों को इस बार बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश भी अफसरों को दिए हैं। साथ ही पहली बार रैन बसेरों में ठहरने वाले लोगों को चाय नाश्ता और भोजन की व्यवस्था भी करने की तैयारी प्रशासन कर रहा है।

इसे भी पढ़ें:  गुंडागर्दी का वीडियो वायरलः ‘अज्जू गैंग’ ने बीच सड़क पर युवक को घेरकर पीटा

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह सभा कक्ष में एक जिला स्तरीय मीटिंग का आयोजन किया गया। इसमें शुकतीर्थ के विकास और व्यवस्था को लेकर बिन्दूवार चर्चा की गई। इसमें जिलाधिकारी ने शुकतीर्थ को एक पौराणिक तीर्थ होने के नाते धार्मिक पर्यटन का बड़ा हब बनाने की कार्ययोजना पर सभी अधिकारियों को एक समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि शुकतीर्थ को विकसित करने और वहां पर धार्मिक तीर्थाटन करने के लिए आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधा देने के लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है। इस पौराणिक क्षेत्र को देश में नई पहचान दिलाई जाये, यही प्रयास किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  शुकतीर्थ गंगा समिति की नई कार्यकारिणी गठित, सतीश चंद गोयल अध्यक्ष बने

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि ठंड व शीत लहर को देखते हुए भी अधिकारियों को अभी से क्षेत्र में कार्य करने के लिए कहा गया है। इस बैठक में डीएम ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों को समय से तैयारी करने और रैन बसेरों में भी व्यवस्था बनाने के निर्देश दिये। डीएम ने कहा कि सर्दी से बचाने के लिए रैन बसेरों में कम्बल, अलाव के साथ ही वहां पर लोगों के लिए नाश्ता और भोजन की भी व्यवस्था की जायेगी। बैठक में एडीएम फाइनेंस गजेंद्र सिंह व सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, एसपी ट्रैफिक अतुल चौबे, एसडीएम सदर निकिता शर्मा, एसडीएम खतौली मोनालिसा जोहरी, एसडीएम जानसठ सुबोध कुमार, एसडीएम बुढ़ाना राजकुमार भारती, तहसीलदार खतौली श्र(ा गुप्ता, एआरटीओ अजय मिश्रा, नगरपालिका एई निर्माण अखंड प्रताप सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-हाईवे का बंद रास्ता खुलवाने मंत्री पहुंचे डीएम दरबार

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  अवैध होर्डिंग लगाने पर भड़की चेयरपर्सन मीनाक्षी, टीम भेजकर जब्त करायेराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  शंकर स्वरूप के पुत्र अभिनव का आकस्मिक निधन, छाया शोक

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  दशलक्षण महापर्व के छठे दिन जैन समाज ने उत्तम संयम धर्म की पूजा कर मनाया सुगंध

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »