MUZAFFARNAGAR-हाईवे का बंद रास्ता खुलवाने मंत्री पहुंचे डीएम दरबार

मुजफ्फरनगर। दिल्लीदृदेहरादून हाईवे 58 पर जौली रोड स्थित बिलासपुर बाईपास कट को हादसे के बाद डीएम के आदेश पर बंद किए जाने से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। गुरुवार को इस जनसमस्या को लेकर प्रदेश सरकार के मंत्री और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल खुद ग्रामीणों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के कार्यालय का घेराव करते हुए जनसमस्या के समाधान पर डीएम से दो टूक सीधी बात करते हुए पूछाकृकि इस रास्ते को बंद करके आखिर किसकी सहूलियत बढ़ी है? जनता की मुश्किलें क्यों नहीं देखी गईं? मंत्री ने बुज़ुर्गों, छात्रों, किसानों और व्यापारियों की समस्याएं गिनाते हुए कहा कि कट बंद होने से रोज़मर्रा की ज़िंदगी प्रभावित हो रही है। प्रशासन से जल्द समाधान की मांग करते हुए कहा कि जनता की आवाज़ दबेगी नहीं, समाधान ज़रूरी है।

इसे भी पढ़ें:  कूड़े के विरोध में सड़क पर उतरे लोग, एमआरफ सेंटर कराया बंद

24 जून को हरिद्वार की ओर से आते एक डस्ट से भरे डम्फर ने बिलासपुर कट पर अनियंत्रित होने के कारण पिकअप में टक्कर मार दी थी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और करीब 10 लोग घायल हुए थे। इसके बाद अगले दिन फिर से यहां पर एक हादसा हुआ, जिसमें पति की मौत हो गई और पत्नी घायल हो गई थी। इस कट को जनपद में हादसों के कारण खूनी कट के रूप में पहचान मिली है। दो दिनोें में कई हादसों के कारण डीएम उमेश मिश्रा ने बिलासपुर कट को बंद करा दिया था। इसके बाद समाधान के निर्देश दिये लेकिन 27 जून को कट तो अधिकारियों ने बंद कर दिया, लेकिन इसका विकल्प नहीं तलाशा गया।

इसे भी पढ़ें:  सरधना में क्राकरी शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान


गुरूवार को बिलासपुर और आसपास गांव के सैंकड़ों लोगों ने मंत्री कपिल देव अग्रवाल से उनके आवास पर पहुंचकर मुलाकात की और बंद कराये गये बिलासपुर बाईपास कट की समस्या को उठाते हुए इसे खुलवाने की मांग की। ग्रामीणों ने इसे बंद करने को लेकर गहरा आक्रोश जताया और रोजमर्रा की जिन्दगी में पैदा हो रही मुश्किल को भी सामने रखा। इसके बाद मंत्री कपिल देव अग्रवाल ग्रामीणों के साथ सीधे कलेक्ट्रेट पहुंचे, उस समय डीएम उमेश मिश्रा कार्यालय में जनसमस्याओं को सुन रहे थे। मंत्री ने ग्रामीणों के साथ कार्यालय को घेराव किया और उनके आक्रोश व समस्या पर सीधी दो टूक बात करते हुए बिलासपुर कट बंद कराने को लेकर वार्ता की।

मीडिया कर्मियों से बातचीत में मंत्री कपिल देव ने बताया कि बिलासपुर कट बंद होने से लोगों को जो भी परेशानी हो रही हैं, उसी को लेकर वो अपनी बात रखने के लिए उनसे मिले। जनता की चिंता को सर्वाेपरि मानते हुए तत्काल कलक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचकर डीएम उमेश मिश्रा के साथ ही एनएचएआई व प्रशासन के संबंधित अधिकारियों को समस्या के शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए। मंत्री ने डीएम से कहा कि दैनिक आवागमन बाधित होने से बुज़ुर्गों, छात्रों, किसानों और व्यापारी वर्ग को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कट को बंद कर देना कोई समाधान नहीं है, यह कुछ समय के लिए किया जाना सही है, इसका स्थाई समाधान तलाशने पर जोर दिया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आवागमन को सुलभ बनाने का काम किया जायेगा। 

इसे भी पढ़ें:  एक और सास-दामाद की लव स्टोरी: महिला पर आया जमाई का दिल, कोर्ट में की शादी

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  कूड़े के विरोध में सड़क पर उतरे लोग, एमआरफ सेंटर कराया बंदराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-एक मौत के बाद चेयरमैन जहीर ने बिछाया सुरक्षा का जाल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  आरडीएफ पर तकरारः रंगदार धर्मेन्द्र मलिक के समर्थन में सड़कों पर जन सैलाबजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »