सीएम डैशबोर्ड में जिले की रैंकिंग गिरने पर डीएम नाराज, फिसड्डी विभागों को फटकार

मुजफ्फरनगर। शिकायतों और समस्याओं के निस्तारण के साथ ही विकास कार्यों और राजस्व कार्यों में जनपद की छवि लगातार निचले पायदान की ओर खिसकती जा रही है। हाल ही में जारी की गई सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में मुजफ्फरनगर जनपद का प्रदर्शन बेहद खराब रहा और जिला कई पायदान नीचे खिसककर 56वें स्थान पर पहुंच गया। इससे नाराज हुए जिलाधिकारी ने गुरूवार को सभी विभागों की बैठक बुलाई और फिसड्डी रहने वाले विभागों के अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर खासे नाराज नजर आये। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि अगले माह की रैकिंग में विभागों के प्रदर्शन में सुधार नहीं हुआ तो विभागध्यक्ष कार्यवाही तय समझें।

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड/विकास कार्य/आइ जी आर एस के निस्तारण कार्यों में बी, सी, डी एवं ई श्रेणी प्राप्त करने वाले विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक जिला पंचायत के सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने बी व सी तथा डी एवं ई श्रेणी प्राप्त करने वाले विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा करी। उन्होंने कहा कि सीएम डैशबोर्ड, विकास कार्यों एवं आइजीआरएस में सबसे खराब रैंकिंग वाले विभागों के लापरवाही से जनपद की माह जनवरी की रैंकिंग में राजस्व में 59वें, विकास कार्यों में 53वें, ओवरआल में 55वें, स्थान पर आ गया है, जिस पर जिलाधिकारी ने असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए जिन विभागों की सीएम डैशबोर्ड एवं आइजीआरएस की रैंकिंग की प्रगति सबसे ज्यादा खराब है, उन विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी तय की जाए। उन्होंने समस्त उप जिला अधिकारियों को निर्देश दिए की धारा- 24 के जो भी प्रकरण लंबित है उनका निस्तारण शीघ्र करते हुए रैंकिंग में सुधार लाया जाए।

जिलाधिकारी ने आईजीआरएस की समीक्षा करते हुए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को निर्देश दिए जिन विभागों के द्वारा आईजीआरएस की शिकायतों का निस्तारण में लापरवाही की गई, जिस स्तर पर शिकायत को लंबित रखी गई। ऐसे विभागांे के अधिकारियों को चिन्हित कर उनको चेतावनी जारी की जाए, यदि संबंधित विभाग के द्वारा कार्य में सुधार नहीं लाया जाता है तो उस संबंधित विभाग के अधिकारी के नाम से शासन को पत्र प्रेषित किया जाए। उन्होंने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए जो शासन द्वारा टारगेट दिया गया है उसको शत प्रतिशत पूर्ण किया जाए, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न की जाए। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की अगले माह यदि रैंकिंग में सुधार नहीं किया गया,संबंधित विभाग के अधिकारी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को निर्देश दिये गये कि खराब प्रगति वाले विभागों के सम्बंधित अधिकारियों के साथ बैठक करें और जहां-जहां पर प्रगति कम है वहां पर ध्यान देकर प्रगति बढ़ाया जाए, जिससे जनपद की रैंकिंग में सुधार हो सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र कुमार, उप जिलाधिकारी सदर निकिता शर्मा, बुढ़ाना राजकुमार भारती, खतौली मोनालिसा जौहरी, वनाधिकारी कन्हैया पटेल, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी ज्योति प्रजापति सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।  

इसे भी पढ़ें:  छपार में पत्रकार के बहनोई के घर लाखों की चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  सर्द रात में आठ डकैतों के साथ टकराई पुलिस, चार घायलराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  सर्द रात में आठ डकैतों के साथ टकराई पुलिस, चार घायल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पेट्रोल पम्प की पार्टनरशिप कर दो करोड़ रुपये हड़पेजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »