निकायों को दिवाली गिफ्ट-राज्य वित्त आयोग ने जारी की 15.40 करोड़ की राशि

मुजफ्फरनगर। दीपावली से पूर्व ही नगरीय निकायों को प्रदेश सरकार ने वेतन आदि के भुगतान के लिए पंचम राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत ग्रांट जारी कर दी है। जनपद की दस नगरीय निकायों को अक्टूबर माह की ग्रांट के लिए 15.40 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है। इससे पहले अगस्त माह में शासन द्वारा जनपद की दस निकायों से 16.24 लाख रुपये की कटौती इस ग्रांट में की थी, लेकिन इसके बाद अब पूरी ग्रांट जारी की गई है।

स्थानीय निकाय निदेशालय की ओर से प्रदेश के नगरीय निकायों को पंचम राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 के आय व्ययक में व्यवस्थित सामान्य समनुदेशन से माह अक्टूबर 2024 के भुगतान की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इसके लिए स्थानीय निकाय निदेशक अनुज कुमार झा ने सभी निकायों को आदेश जारी कर दिया है। दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए ही महीने के अंत से पूर्व यह धनराशि जारी की गई है, ताकि निकायों के कर्मचारियों और अधिकारियों को पर्व से पूर्व ही उनके वेतन का भुगतान किया जा सके। इस ग्रांट में अगस्त माह के भुगतान से शासन द्वारा पूर्व में कटौती की गई थी। जिले की दस निकायों से 16.24 लाख रुपये की कटौती की गई थी, इसमें दो नगर पालिकाओं से 11.13 लाख और जिले की आठ नगर पंचायतों को मिलने वाली ग्रांट से 3.56 लाख रुपये की कटौती निकायों का परफारमेंस कम होने के कारण कर ली गई थी।

इसे भी पढ़ें:  होली पर रंजिशन युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, आरोपी को पुलिस ने मारी गोली

शासन के द्वारा अब पूरी ग्रांट जारी की गई है। इसमें दो नगरपालिकाओं सहित जिले की समस्त दस नगरीय निकायों को पंचम राज्य वित्त आयोग के अन्तर्गत 15 करोड़ 40 लाख 03 हजार 516 रुपये की धनराशि जारी की गयी है। जबकि अगस्त माह में 15 करोड़ 23 लाख 78 हजार 926 रुपये ही जारी किये गये थे। अक्टूबर माह में पूरी धनराशि मिलने के कारण निकायों को भी सहारा मिला है। इस ग्रांट में नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर को 10 करोड़ 63 लाख 33 हजार 950, खतौली पालिका को 01 करोड़ 47 लाख 95 हजार 44 रुपये मिले हैं। जबकि नगर पंचायतों में बुढ़ाना को 69 लाख 21 हजार 529, मीरापुर को 51 लाख 36 हजार 745, पुरकाजी को 46 लाख 06 हजार 819, चरथावल को 37 लाख 34 हजार 946, शाहपुर को 34 लाख 22 हजार 929, जानसठ को 33 लाख 68 हजार 159, भोकरहेडी को 30 लाख 27 हजार 994 और सिसौली नगर पंचायत को 26 लाख 55 हजार 341 रुपये पंचम राज्य वित्त आयोग की सिफारिशों के अन्तर्गत जारी किये गये हैं। 

इसे भी पढ़ें:  शाहडब्बर में शादी से लौटते वाल्मीकि युवक की गर्दन रेतकर हत्या

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मारपीट प्रकरण में चरथावल चेयरमैन इस्लामुदीन गिरफ्तारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय से

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  कुख्यात माफिया सुशील मूंछ के बेटे से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मारपीट प्रकरण में चरथावल चेयरमैन इस्लामुदीन गिरफ्तारजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर जिलाधिकारी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »