शाहडब्बर में शादी से लौटते वाल्मीकि युवक की गर्दन रेतकर हत्या

मुजफ्फरनगर। गांव में हो रही शादी में दावत खाने के बाद वापस घर लौट रहे एक वाल्मीकि समाज के युवक की गर्दन रेतकर नृशंस हत्या कर दी। हत्यारोपी ने शव को ठिकाने लगाने का प्रयास किया, लेकिन वो घबराहट में शव को श्मशान घाट पर बिटोडों के पास छोड़कर फरार हो गया। सवेरे जब लोग वहां से गुजरे तो खून से लथपथ युवक की लाश देखकर सनसीन फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो गांव के एक युवक पर हत्या का आरोप लगाते हुए परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा किया। मौके पर पहुंचे सीओ बुढ़ाना ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और हत्यारोपी की तलाश कराई तो वो फरार मिला। घटना के खुलासा को कई पुलिस टीमों को लगा दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस मुठभेड़ में शातिर वांछित गोकश घायल, साथी भी दबोचा

प्राप्त समाचान के अनुसार बुढ़ाना कोतवाली के गांव शाहडब्बर में अमित कुमार ;37द्ध की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की दी गई। शव सुबह गांव के श्मशान घाट में पड़ा मिला। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। अमित के परिवार में गांव में ही मंगलवार रात को शादी थी। वहां से वह देर रात वापस आ रहा था था लेकिन घर नहीं पहुंचा। बुधवार सुबह के समय उसका शव गांव के ही श्मशान घाट में पड़ा मिला। उसकी गला रेत कर हत्या की थी। सूचना पाकर परिजन, ग्रामीण व सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह मौके पर पहुंचे। सीओ ने परिजनों से जानकारी ली। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली-यूपी में भाजपा की जीत पर शिव चौक पर मना जश्न

सीओ गजेन्द्र सिंह ने बताया कि 19 फरवरी को समय करीब 6.00 बजे थाना बुढ़ाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि अमित पुत्र ब्रह्म सिंह वाल्मीकि निवासी ग्राम शाहडब्बर गांव में ही अपने परिवार में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। वहां से वापस आते समय देर रात छबिंदर उर्फ मच्छर पुत्र दलबीरा वाल्मीकि द्वारा रास्ते में उसको रोककर धारदार हथियार से वार कर अमित की हत्या कर दी गई है। सूचना पर थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस कार्यवाही कर रही है। हत्यारोपी की तलाश की गई, लेकिन वो फिलहाल फरार है। पुलिस टीमों को लगा दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें:  संडे में एम.जी. पब्लिक स्कूल आओ, मुफ्त उपचार कराओ

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  पूर्व जन्मों के कर्मों का फल दूसरे जन्म में मिलता हैः नयन सागरराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  चंदन गांव के दलितों की पीड़ा लेकर सीएम योगी से मिले प्रमोद उटवाल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  पीएम मोदी ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी साथ मेजारी आदेश

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »