MUZAFFARNAGAR-गोल मार्किट में प्याऊ निर्माण को लेकर तकरार, निर्माण रूका

मुजफ्फरनगर। शहर के हृदय स्थल शिव चौक के पास स्थित तुलसी पार्क पर ठेले लगाकर रोजी रोटी का जुगाड़ करते हुए मजदूरी करने वाले कई परिवारों पर नगरपालिका परिषद् के एक फैसले से रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। गोल मार्किट में पालिका के किरायेदार व्यापारी के द्वारा अपनी दुकान के सामने बरामदे में खुद अतिक्रमण करने के बावजूद अतिक्रमण का हवाला देते हुए पालिका प्रशासन को गुमराह करते हुए कई परिवारों को उजाड़ने की तैयारी की जा रही है। कई सभासद भी इस तथाकथित कब्जाधारी नेता की हरकतों का विरोध गुपचुप तरीके से कर रहे, लेकिन पालिका के अधिकारी इसके दबाव में इतने विवश नजर आ रहे हैं कि वो तुलसी पार्क के पास प्याऊ होने के बावजूद भी एक नया प्याऊ बनाकर केवल दो तीन ठेले वालों को उजाड़ने की तैयारी कर चुके हैं। विवाद के कारण कई माह से यहां पर प्याऊ का निर्माण नहीं करने वाले ठेकेदार को पालिका अफसरों ने नोटिस की कार्यवाही करने की चेतावनी दी तो वो शुक्रवार सुबह लेबर और निर्माण सामग्री लेकर मौके पर पहुंच गया। गरीब ठेले वालों ने चेयरपर्सन तक बात पहुंचाई तो उन्होंने फिलहाल दो तीन दिनों तक काम रुकवा दिया है।

नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने शहर में पेयजलापूर्ति को सुधारने के लिए पूर्व में लगे 75 शीतल आरओ वाटर कूलर को दुरुस्त करवाने का अभियान छेड़ने के साथ ही 15 नए आरओ वाटर कूलर स्थापित कराये। इसके साथ ही उनके द्वारा गर्मी में बाजारों में आने वाले लोगों के लिए प्याऊ भी लगवाये जा रहे हैं। लेकिन कुछ लोग उनको भ्रमित करते हुए ऐसे काम भी करा रहे हैं, जिनकी न तो आवश्यकता है और न ही वो जनहित में हैं, क्योंकि ऐसे ही एक काम के कारण कई परिवारों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। दरअसल, पालिका की गोल मार्किट में अपनी दुकान करने वाले एक तथाकथित नेता ने खुद पूरा बरामदा अवैध तरीके से कब्जा रखा है, लेकिन पालिका प्रशासन को अतिक्रमण हटवाने के लिए प्याऊ का निर्माण कराने के लिए भ्रमित कर रहे हैं।

पालिका सूत्रों के अनुसार जनवरी की बोर्ड बैठक में तुलसी पार्क के पास एक प्याऊ निर्माण का प्रस्ताव पारित किया गया था। इसमें तीन बार टैण्डर कराने पड़े, क्योंकि यहां पर विवाद की स्थिति को देखते हुए कोई भी टैण्डर लेने के लिए तैयार नहीं हुआ। तीसरी बार सिंगल टैण्डर ठेकेदार सुनील कुमार के नाम स्वीकृत हुआ। एग्रीमेंट मिलने के बाद ठेकेदार ने प्याऊ का निर्माण शुरू कराने के लिए कदम उठाया तो गोल मार्किट में दो गुटों में बंटे व्यापारियों ने विरोध किया, तो काम रोक दिया गया। पिछले कुछ दिनों से तथाकथित नेता और पालिका के किरायेदार व्यापारी ने पालिका प्रशासन पर फिर से दबाव बनाना शुरू किया। पालिका के निर्माण विभाग के एई अखंड प्रताप सिंह ने चेरयपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के बाहर होने के बावजूद ठेकेदार को नोटिस और जमानत राशि जब्त करने की चेतावनी देते हुए प्याऊ का निर्माण जल्द कराने के लिए दबाव बनाया तो शुक्रवार को सुबह लेबर को लेकर ठेकेदार सुनील कुमार निर्माण सामग्री लेकर गोल मार्किट पहुंच गये। यहां गरीब ठेले वालों ने हल्का विरोध करते हुए रोजी रोटी का संकट खड़ा होने का हवाला दिया। इसी बीच तथाकथित नेता भी वहां रौब जमाने पहुंच गया।

इसे भी पढ़ें:  अफसरों के सामने भड़के किसान, नहीं होता शिकायतों का समाधान

इसी बीच ठेकेदार ने विरोध को देखते हुए काम शुरू नहीं किया तो ये नेता ठेकेदार को भी धमकाने लगा। पालिका के अधिकारियों को फोन किया। उन्होंने बताया कि चेयरपर्सन ने जिले में लौटने तक काम रोकने के लिए कहा है, वो आने के बाद ही दोनों पक्षों से बात कर इस मामले में समाधान निकालने का प्रयास करेंगी। यह सुनकर तथाकथित नेता भड़क गया और ठेकेदार को धमकी दे डाली कि प्याऊ का निर्माण रोकने की हिम्मत तो चेयरपर्सन में भी नहीं है। इसका निर्माण पालिका को करना ही पड़ेगा और यहां से ठेले वालों को हटवाकर ही दम लूंगा। लोगों का कहना है कि इस तथाकथित नेता ने ही पालिका की सम्पत्ति तुलसी पार्क पर भी अवैध कब्जा किया हुआ है। इसकी शिकायत के बाद भी उस पर पालिका द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जाती है। पालिका सूत्रों ने बताया कि चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के लौटने पर ही अब इस मामले में कार्यवाही होगी। गरीब ठेले वालों का कहना है कि वो भी चेयरपर्सन से मिलकर अपनी बात रखेंगे। यहां प्याऊ बना तो उनका रोजगार का साधन ही छिन जायेगा और परिवार भुखमरी की कगार पर आ जायेगा। उन्होंने कहा कि पूरी गोल मार्किट और शहर के दूसरे बाजारों में अतिक्रमण की भरमार है। गोल मार्किट का पूरा बरामदा कब्जाया गया है, ऐसे में क्या केवल अतिक्रमण उनके एक या दो ठेलों से ही हो रहा है। प्याऊ गोल मार्किट में पहले से ही बना हुआ है। इसकी आवश्यकता भी नहीं है। यदि यहां पानी पीने की व्यवस्था करने का सवाल है तो ये ठेले वाले प्रतिदिन अपने खर्च पर उसको वहन करने के लिए भी तैयार हैं, ऐसे में पालिका प्रशासन को मानवीय दृष्टिकोण अपनाकर उनके साथ न्याय करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  सुसाइड स्पॉट से पिकनिक स्पॉट बनेगी मोती झील

ईओ को निर्माण विभाग ने नहीं दी विवाद की जानकारी

मुजफ्फरनगर। पालिका के अधिकारियों ने गोल मार्किट में प्याऊ निर्माण को लेकर चल रहे विवाद को लेकर अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह को कोई भी जानकारी नहीं दी है। ईओ प्रज्ञा सिंह ने बताया कि उनको इस मामले में कोई भी जानकारी नहीं है। प्याऊ के निर्माण के लिए क्या विवाद है और क्यों ये बनाया जा रहा है। इस सम्बंध में उनको मीडिया के माध्यम से ही जानकारी मिली है। वो निर्माण विभाग के एई से इस सम्बंध में रिपोर्ट तलब कर रही हैं। यदि वहां पर पहले से प्याऊ बना हुआ है तो एक ही स्थान या मार्किट में दो प्याऊ बनाये जाने की बात उनकी समझ से परे है। वो मामले को समझने के बाद ही कोई कदम उठा पायेंगी। 

इसे भी पढ़ें:  शनि शिला स्थापना शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  कांवड़ मार्ग पर रेत देखकर भड़की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूपराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  अफसरों के सामने भड़के किसान, नहीं होता शिकायतों का समाधान

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  पीएम मोदी ने बदली देश की तस्वीर, जनकल्याण और सुशासन को मिली नई दिशाः सोमेन्द्र तोमरजारी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »