शिव भक्त कांवड़िया के पांव दबाकर छा गई सीओ ऋषिका सिंह

मुजफ्फरनगर। सावन मास की कांवड़ यात्रा यूपी की सियासत में भी तूफान मचाये हुए है। शिव भक्तों की सेवा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी अफसरों को सख्त आदेश दिये तो सपा के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बयान में यह तंज कसा था कि सीएम योगी अपने सीओ और एसडीएम को आदेश जारी कर दें कि वो कांवड़ियों के बैठकर पांव दबायें, इसको लेकर खूब सियासी बयानबाजी होती रही। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें सीओ फुगाना पीसीएस अफसर ऋषिका सिंह एक सेवा शिविर में दो महिला कांवड़ियों के पांव दबाते हुए उनसे बातचीत कर कुशलक्षेम पूछ रही हैं। 33 सेकंड की इस वीडियो ने यूपी की सियासत में नया बवेला खड़ा कर दिया है। इस वीडियो को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर करते हुए सीओ के सेवा भाव की प्रशंसा की तो एक सेवा भाव को लेकर एक तंज भी कस दिया।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से फेसबुक और एक्स सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कांवडियों के पैर दबाते हुए पोस्ट की गई वीडियो मुजफ्फरनगर जनपद के फुगाना सर्किल की सीओ ऋषिका सिंह का है। पिछले दिनों ही वह तबादला होकर जिले में आई हैं और एसएसपी द्वारा उन्हें फुगाना सर्किल की जिम्मेदारी दी गई है, जिस पर वो जिम्मेदारी के साथ काम करते हुए अपराध उन्मूलन में जुटी हैं। अब सावन मास की कांवड़ यात्रा के दौरान भी वो सुरक्षा के साथ ही सेवा भाव को भी प्रदर्शित करने से पीछे नहीं हटी। कांवड़ यात्रा में ऋषिका सिंह शिव भक्तों की सेवा करने के साथ ही बड़ी सुर्खियों में आई गई हैं। सोशल मीडियो पर उनका वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह कावड़ियों के पैर दबाते हुए उनकी थकान दूर करने में मदद कर रही हैं। इसी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनकी यह वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म से शेयर करते हुए प्रशंसा की है, उन्होंने लिखा है कि सेवा का भाव अच्छा है अगर उसके पीछे का भाव अच्छा है। इसके साथ ही उन्होंने तंज और सराहना के बीच संतुलित टिप्पणी देते हुए मुद्दे को राजनीतिक विमर्श में ला दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सीओ ऋषिका सिंह कांवड़ यात्रा के दौरान वह लगातार शिवभक्तों के बीच रहकर उनकी मदद कर रही हैं। वीडियो में वो कुर्सी पर बैठकर वर्दी में ही दो शिव भक्त महिला कांवड़ियों के पैरों को दबाकर थकान दूर करने की कोशिश करती नजर आती हैं।इस दौरान वो दोनों के साथ बातचीत करते हुए उनका कुशलक्षेम भी जान रही हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली हैं। कुछ इसे पुलिस की मानवीय पहल मान रहे हैं, तो कुछ इस पर सवाल भी उठा रहे हैं। प्रशासन की ओर से इस वीडियो को लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सीओ ऋषिका सिंह के इस कार्य ने उन्हें कांवड़ यात्रा में चर्चा का केंद्र बना दिया है। इसके साथ ही अखिलेश यादव की टिप्पणी के बाद वो पूरी तरह से सियासी हल्कों में छा गई हैं।

इसे भी पढ़ें:  पालिका टीम ने शहर में चलाया जीरो वेस्ट अभियान

यूपीएससी में तीन बार की विफलता से टूट गई थी ऋषिका सिंह

लखनऊ की रहने वालीं ऋषिका सिंह 2022 बैच की पीपीएस अधिकारी हैं। उनकी 80वीं रैंक आई थी। ट्रेनिंग के बाद उनकी मुजफ्फरनगर में यह पहली पोस्टिंग है। ऋषिका ने 12वीं तक की पढ़ाई लखनऊ से ही कॉमर्स में की। इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए वह दिल्ली आ गईं और डीयू के दौलतराम कॉलेज से उन्होंने बीए ऑनर्स की पढ़ाई की। ऋषिका सिंह के मुताबिक वह एमबीए करना चाहती थीं, इसके लिए तैयारी में जुटी लेकिन मन नहीं लगा तो यूपीएससी की तैयारी करने लगी। साल 2019 में पहली बार यूपीएससी का एग्जाम दिया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। इसके बाद 2020 में मेन्स की परीक्षा पास कर ली लेकिन इंटरव्यू में लटक गईं। इसके बाद एक बार फिर इंटरव्यू तक पहुंची लेकिन इस बार भी उन्हें निराशा हाथ लगी। लगातार असफलता मिलने से ऋषिका सिंह टूट गईं और 2021 में दिल्ली से लखनऊ चली आईं। खुद को काफी संभालने के बाद फिर से तैयारी में जुट गईं औ आखिरकार साल 2022 में यूपी पीएससी में उनका चयन हो गया। सीओ ने बताया कि कांवड़ियों को देखकर उनके मन में सवाल आया कि गंगाजल लेकर इतनी दूर पैदल यात्रा करके आ रहे हैं क्या इन्हें थकान नहीं हो रही है। इसी सवाल के जबाव के लिए उन्होंने कांवड़ लेकर गुजर रही महिलाओं से बात की और साथ ही उनकी सेवा की। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पुलवामा के शहीद प्रशांत को पुण्यतिथि पर किया गया याद

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पुलवामा के शहीद प्रशांत को पुण्यतिथि पर किया गया यादराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  चेयरमैन जहीर बने निकाय अध्यक्ष एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  एक देश-एक चुनाव देश के लिए जरूरीः श्रीचंदजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »