संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं के समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने संगठन की ओर से मांगों को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया को स्वास्थ्य मंत्री के नाम ज्ञापन दिया।

संगठन के जिला अध्यक्ष डॉ. सचिन जैन ने बताया कि 5 वर्ष पहले जो आंदोलन किया गया था और जो मांगे शासन स्तर पर मान ली गई थी, उनको लेकर लिखित में समझौता होने के बाद अधिकारियों ने धरना समाप्त कराया, लेकिन आज 5 वर्ष बीत जाने के बाद भी वह मांगे पूरी नहीं की गई है। इस ज्ञापन में सात सूत्री मांग रखी गई हैं, जिसमें प्रमुख मांग महंगाई भत्ता, आवासीय भत्ता, लॉयल्टी बोनस एवं म्युचुअल ट्रांसफर की हैं। कोषाध्यक्ष डॉ. फैसल सिद्दीकी ने बताया की मांग पत्र में नियमतिकरण संबंधित कोई मांग नहीं रखी गई है, आज की महंगाई को देखते हुए सभी मांगे जायज हैं। आशा संगिनी श्रीमती निर्मला देवी ने बताया कि सरकार हर काम की जिम्मेदारी आशाओं को दे देती है, परंतु अभी तक भी आशाओं के लिए न्यूनतम मानदेय तय नहीं किया गया है।

जिला महिला चिकित्सालय से डॉ. सुदेश वर्मा ने बताया की म्युचुअल ट्रांसफर पर रोक लगाई जाने के बाद से जो महिलाएं घर से दूर काम कर रही हैं, उनको बहुत ही कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं को नौकरी के साथ-साथ घर की और बच्चों की जिम्मेदारी भी देखनी होती है। उसको देखते हुए म्युचुअल ट्रांसफर पर रोक लगाना महिलाओं के साथ अन्याय है। एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. शमशेर ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 5 प्रतिशत की दर से मानदेय वृ(ि की जाती है, जबकि महंगाई को देखते हुए प्रति वर्ष 10 प्रतिशत की मानदेय वृ(ि आवश्यक है। एनआरसी की बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरती ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में काम करने के बावजूद भी किसी भी तरह का स्वास्थ्य बीमा कर्मचारियों को नहीं दिया गया है। किसी भी बीमारी की दशा में अत्यंत कम मानदेय के बावजूद इलाज का खर्च भी खुद ही वहन करना पड़ता है। सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया को ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष डा. सचिन जैन, कोषाध्यक्ष डा. फैसल सिद्दीकी, डा. प्रीति गर्ग, डा. सुदेश वर्मा, डा. फैसल परवेज, निर्मला देवी, तुलसी, स्वाति, रेखा, रचना, डा. आरती, डाइटिशियन नेहा त्यागी, स्टाफ नर्स रेनू रानी, कमल कुमार, अश्वनी कुमार, मोहित कुमार एवं फार्मासिस्ट सचिन कुमार आदि शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  पालिका का कल्याण मण्डप देवी अहिल्याबाई को समर्पित किया जायेः अरविंद

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  पालिका में शुरू हुआ शक्ति प्रदर्शन का दौर, भाजपा के सामने भाजपा ही मचा रही शोरराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  काशी-प्रयागराज समेत सात जिलों को मिलाकर बनेगा धार्मिक क्षेत्र

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  पेट्रोल पम्प पर घटतौली को लेकर हंगामा, पुलिस बुलाईजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »