श्यामा श्याम मंदिर की श्रीमद्भागवत कथा का समापन

मुजफ्फरनगर। शहर के मौहल्ला गांधीनगर में श्यामा श्याम मंदिर का 35वां वार्षिकोत्सव श्रद्धाभाव से मनाया गया। इस अवसर पर यहां नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया, जिसका समापन होने पर भक्तों के लिए भण्डारा किया गया। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने पूरे परिवार के साथ प्रतिभाग किया और कथावाचक का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा श्रवण से जीवन में शुभ कर्मों का उदय होता है।

गांधीनगर स्थित श्यामा श्याम मंदिर के वार्षिकोत्सव के अवसर पर नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया। शुक्रवार को श्रीमद्भागवत कथा के धार्मिक आयोजन का विधिवत समापन हुआ। इस दौरान वृंदावन निवासी कथा वाचक पंडित गोविंद बृजवासी व पंडित हंसराज भारद्वाज ने विधि विधान से पूजा अर्चना करने के उपरांत अंतिम दिन भक्तों को श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कराते हुए धार्मिक लाभ प्राप्त करने का अवसर प्रदान किया। इस कथा कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल व उनकी पत्नी अन्नू अग्रवाल ने अपने परिवार के साथ कलश यात्रा शुरू करते हुए किया था।

इसे भी पढ़ें:  प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ सड़क पर उतरी मातृशक्ति


श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रम के समापन अवसर पर गांधीनगर श्यामा श्याम मंदिर में मुख्य अतिथि व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने परिवार सहित प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने से मानववन में एक जन्म नहीं, अपितु हमारे कई जन्मों के पापों का नाश होने के साथ ही हमारेवन में शुभ कर्मों का उदय होता है। समापन अवसर पर श्याम श्याम मंदिर के पुजापंडित हंसराज ने सभी अतिथियों और भक्तों का स्वागत किया। इस दौरान मुख्य रूप से ललित अग्रवाल, भाजपा नेता हरीश गोयल, पंडित जगमोहन भारद्वाज, डा.कुलदीप, संजीव गौतम, डा. सुभाष छोछलान, अरुण सिंघल, आलोक तायल, राहुल गोयल, सुनील गुप्ता, निशांत गर्ग, विशाल गर्ग, आदित्य अग्रवाल, प्रदीप गर्ग, चंद्रप्रकाश, अनुज गोयल, कमलकांत एडवोकेट, धर्मेश, नवनीत गुप्ता, सुशील वर्मा, वीरेश शर्मा, अर्जुन गर्ग, अभिनंदन, विनीत गर्ग, रामकुमार, अशोक धीमान, अमरनाथ प्रजापति आदि बड़ी संख्या में भक्त जन मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दस निकायों हुई धनवर्षा, शासन से मिले 17.45 करोड़

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-हाईटेंशन लाइन से टकराया ट्रक, पत्नी के साथ जिंदा जल गया सिपाहीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  दो वार्डों में ईओ ने किया औचक निरीक्षणक, नदारद मिले सफाई कर्मी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  दो वार्डों में ईओ ने किया औचक निरीक्षणक, नदारद मिले सफाई कर्मीजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »