MUZAFFARNAGAR-दस निकायों हुई धनवर्षा, शासन से मिले 17.45 करोड़

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगरीय निकायों को आर्थिक सबल प्रदान करते हुए राज्य वित्त की मासिक किश्त की धनराशि में लगातार बढ़ोतरी की है। जून माह की किश्त में जनपद की दो नगर पालिकाओं सहित दस नगरीय निकायों पर भरपूर धनवर्षा की गई। इन निकायों को पंचम राज्य वित्त आयोग की संस्तुति के आधार पर 17.45 करोड़ रुपये से ज्यादा की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। इससे जनपद के नगरों में विकास को रफ्तार मिलेगी और इन नगरों की सूरत सुधरती नजर आयेगी।

निदेशालय स्थानीय निकाय उत्तर प्रदेश के निदेशक अनुज कुमार झा की ओर से प्रदेश की 17 नगर निगमों, 200 नगर पालिका परिषद्ों और 545 नगर पंचायतों को पंचम राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के आधार पर वित्तीय वर्ष 2025-26 के आय-व्ययक में व्यवस्थित सामान्य समनुदेशन से माह जून 2025 के भुगतान की स्वीकृति प्रदान करने के साथ ही धनराशि अवमुक्त कर दी गई है।

जून माह के लिए निकायों की धनराशि में बढ़ोतरी की गई है। जनपद की दस निकायों को मिली धनराशि की बात करें तो तीन माह में राज्य वित्त आयोग से मिलने वाली धनराशि में दो करोड़ रुपये से ज्यादा का इजाफा किया गया है। इस माह दस निकायों को 17 करोड़ 45 लाख 65 हजार 746 रुपये की धनराशि अवमुक्त की गई है। इसमें नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर को 12 करोड़ 02 लाख 82 हजार 138, खतौली पालिका को 01 करोड़ 67 लाख 25 हजार 694 रुपये जारी किये गये हैं। जबकि आठ नगर पंचायतों में बुढ़ाना टाउन को 78 लाख 23 हजार 750, नगर पंचायत मीरापुर को 59 लाख 15 हजार 238, पुरकाजी को 53 लाख 80 हजार 420, चरथावल को 42 लाख 83 हजार 380, जानसठ को 39 लाख 15 हजार 862, शाहपुर को 38 लाख 65 हजार 560, भोकरहेडी को 34 लाख 40 हजार 728 और नगर पंचायत सिसौली को 29 लाख 32 हजार 976 रुपये की धनराशि अवमुक्त की गई है।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा कार्यालय पर नगर विकास के मुद्दे पर हुई बैठक

नगरपालिका परिषद् की अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि पंचम राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के आधार पर नगरीय निकायों की आमदनी और खर्च के आधार पर मासिक किश्त में धनराशि अवमुक्त की जाती है, इसमें सबसे पहले अधिकारियों व कर्मचारियों के वेतन, भत्ते तथा अधिष्ठान खर्च पूरा किया जाता है। पालिका में करीब 4.50 करोड़ रुपये वेतन आदि का मासिक खर्च है। इससे जो धनराशि बचती है वो पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता व्यवस्था, पथ प्रकाश और जल निकासी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए ही खर्च करने की अनुमति है। पिछले तीन माह से राज्य वित्त में निकायों को जारी होने वाली धनराशि में बढ़ोतरी की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-एक चिंगारी ने राख कर दी बेटी की शादी की खुशियां

मार्च से जून तक कुछ इस तरह से बढ़ा राज्य वित्त में बजट

मुजफ्फरनगर। प्रदेश की नगरीय निकायों में बरसों से एक तयशुदा राशि ही पंचम राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के आधार पर मिल रही थी, लेकिन मई से इसमें लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। जनपद की दो पालिका और आठ नगर पंचायतों की बात करें तो इन दस नगरीय निकायों को मार्च 2025 में कुल 15 करोड़ 45 लाख 39 हजार 323 रुपये मिले थे। अपै्रल माह में इन निकायों को कुल 17 करोड़ 11 लाख 28 हजार 708 रुपये जारी किये गये। अपै्रल के मुकाबले मई माह में धनराशि घटी लेकिन मार्च माह से ज्यादा रही। मई 2025 में राज्य वित्त में दस निकायों को कुल 16 करोड़ 18 लाख 98 हजार 295 रुपये जारी किये गये। जून माह में 17 करोड़ 45 लाख 65 हजार 746 रुपये की धनराशि अवमुक्त की गई है। मार्च माह के मुकाबले जून माह में दस निकायों को दो करोड़ 26 हजार 423 रुपये ज्यादा मिले हैं।

इसे भी पढ़ें:  सेंट मैरी ग्लोबल स्कूल सांप से मचा हड़कंप

राज्य वित्त की धनराशि माह मार्च

नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर 10 करोड़ 67 लाख 02 हजार 083, खतौली पालिका 01 करोड़ 48 लाख 46 हजार 145 रुपये। नगर पंचायत बुढ़ाना 6945572, मीरापुर 5154920, पुरकाजी 4623410, चरथावल 3748199, शाहपुर 3435084, जानसठ 3380174, भोकरहेडी 3038799 और सिसौली 2664964।

राज्य वित्त की धनराशि माह अपै्रल

नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर 11 करोड़ 79 लाख 20 हजार 829, खतौली पालिका 01 करोड़ 63 लाख 97 हजार 920 रुपये। नगर पंचायत बुढ़ाना 7669530, मीरापुर 5798664, पुरकाजी 5274000, चरथावल 4198377, जानसठ 3838796, शाहपुर 3787918, भोकरहेडी 3371421 और सिसौली 2871253।

राज्य वित्त की धनराशि माह मई

नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर 11 करोड़ 15 लाख 79 हजार 365, खतौली पालिका 01 करोड़ 55 लाख 17 हजार 659 रुपये। नगर पंचायत बुढ़ाना 7255359, मीरापुर 5485598, पुरकाजी 4988201, चरथावल 3970095, जानसठ 3631830, शाहपुर 3579404, भोकरहेडी 3185295 और सिसौली 2705489।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-यातायात जागरुकता शिविर में मीठे शरबत का वितरणराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-एक चिंगारी ने राख कर दी बेटी की शादी की खुशियां

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  SHAMLI-खेत पर चारा लेने गई दलित महिला की गैंगरेप के बाद हत्याजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »