MUZAFFARNAGAR-टीबी ग्रस्त 5 बच्चों को सीएमओ ने लिया गोद

मुजफ्फरनगर। जिले में टीबी उन्मूलन अभियान के तहत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सुनील तेवतिया द्वारा टीबी से ग्रस्त 5 बच्चों को गोद लिया गया। इन बच्चों को न केवल बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाएगा बल्कि उनके पोषण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए सीएमओ कार्यालय की ओर से बच्चों को पोषण पोटली भी दी गई, जिससे उनकी शारीरिक और मानसिक सेहत में सुधार हो सके।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह सुनिश्चित किया गया कि टीबी मरीजों को सिर्फ दवाइयां ही नहीं, बल्कि सही पोषण भी मिले। इसके लिए गोद लिए गए बच्चों को प्रोटीन युक्त आहार और अन्य पोषण सामग्री से भरी पोषण पोटली दी गई। इसमें दूध, दलिया, मूंगफली, गुड़, चना, सोयाबीन, ड्राई फ्रूट्स और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ शामिल किए गए।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा सरकारों में संवर रहा नागरिकों का जीवन स्तरः कपिल देव

भारत सरकार ने 2025 तक देश को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है। इसी दिशा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार नवाचार और विशेष योजनाएँ चलाई जा रही हैं। टीबी मरीजों को निशुल्क इलाज, दवाएं और आर्थिक सहायता भी दी जा रही है। टीबी मरीजों को निशुल्क दवाएं और इलाज,टीबी मरीजों को 500 रुपये प्रतिमाह पोषण सहायता,निशुल्क एक्स-रे और अन्य मेडिकल जांच, समय-समय पर परामर्श और जागरूकता कार्यक्रम किया जाता है। सीएमओ ने टीबी से पीड़ित 5 बच्चों को गोद लेने और उन्हें पोषण पोटली देने का यह कदम बेहद सराहनीय है। यह न केवल उनकी सेहत सुधारने में मदद करेगा बल्कि अन्य मरीजों के लिए भी एक प्रेरणा बनेगा। समाज के अन्य लोगों को भी ऐसे मरीजों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए, ताकि भारत को टीबी मुक्त बनाने का सपना जल्द साकार हो सके।

इसे भी पढ़ें:  पुजारी हत्याकांड के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, 24 घंटे में गिरफ्तारी

सीएमओ ने बताया कि टीबी जैसी बीमारी को खत्म करने के लिए केवल दवाओं से काम नहीं चलेगा। मरीजों को अच्छा पोषण और मानसिक समर्थन भी देना होगा। उन्होंने बताया कि हमारा लक्ष्य सिर्फ इलाज नहीं, बल्कि इन बच्चों को एक स्वस्थ जीवन देना है। पोषण पोटली से इनका इम्यून सिस्टम मजबूत होगा, जिससे ये जल्दी ठीक हो सकेंगे। इस कार्यक्रम में सीएमओ आफिस से डाॅ. निगम, टीबी हास्पिटल से हेमंत यादव (पीपीएम) और विपिन शर्मा (एसटीएस) मौजूद रहे। उन्होंने बच्चों और उनके अभिभावकों को टीबी के प्रति जागरूक किया और समय पर दवा लेने की सलाह दी।

इसे भी पढ़ें:  बाल ठाकरे ने हिंदुत्व की रक्षा को जीवन समर्पित कियाः ललित मोहन

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  पुजारी हत्याकांड के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, 24 घंटे में गिरफ्तारीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के विकास को मंत्री कपिल देव केन्द्र से लाए 419 करोड़

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  सीकरी के प्रधान सहित तीन के खिलाफ लूट में मुकदमा दर्जजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »