भाजपा सरकारों में संवर रहा नागरिकों का जीवन स्तरः कपिल देव

मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को सौंपी घरों की चाबियां, एमडीए ने निर्मित कराएं हैं 224 आवास

मुजफ्फरनगर। मुज़फ्फरनगर में शनिवार को आयोजित एक गरिमामय समारोह में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बड़ी सौगात दी गई। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित 224 आवासों की चाबियां लाभार्थियों को सौंपकर उन्हें औपचारिक रूप से गृह प्रवेश का अधिकार प्रदान किया गया। इस पहल से शहर के सैकड़ों परिवारों का पक्का घर पाने का सपना साकार हुआ है।

मुज़फ्फरनगर विकास प्राधिकरण कार्यालय परिसर, मेरठ रोड पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने भोपा रोड स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित 224 आवासों की चाबियां पात्र लाभार्थियों को प्रदान कीं। समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर, निर्धन एवं पात्र परिवारों को पक्का, सुरक्षित और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से न केवल आवासीय सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, बल्कि नागरिकों के जीवन स्तर में समग्र सुधार का प्रयास भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक जरूरतमंद परिवार को छत उपलब्ध हो, ताकि वे सुरक्षित वातावरण में अपना जीवन व्यतीत कर सकें। आवास योजना के तहत तैयार किए गए भवन आधुनिक सुविधाओं से युक्त हैं और मूलभूत आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर निर्मित किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  न्यू मैक्स सिटी प्रकरण ने पकड़ा तूल, टावर पर चढ़कर युवक ने दिया धरना

https://www.facebook.com/KapilDevAggarwalBJP/posts/pfbid022Xdm9GDn9mTojj7CxQT5AEkYxvUiDkmKv6QYvraCGg8GzPQ4ArjKkA5PGjtvZFbfl

लाभार्थियों ने सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों से पक्के घर का सपना देख रहे थे, जो अब साकार हुआ है। चाबियां प्राप्त करने के बाद कई परिवारों के चेहरे खुशी से खिल उठे और कार्यक्रम स्थल पर उत्साह का वातावरण बना रहा। एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीणा ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत किए जा रहे ऐसे प्रयासों से प्रदेश में आवासहीन परिवारों को राहत मिल रही है और सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां जमीनी स्तर पर प्रभावी होती दिखाई दे रही हैं। प्राधिकरण सचिव कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत भोपा रोड, बाईपास क्रॉसिंग में लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 224 भवनों की लॉटरी 11 मार्च 2024 को हुई थी। शनिवार को इसमें चयनित 209 लाभार्थियों को प्राधिकरण कार्यालय परिसर में आवासों की चाबियाँ वितरित की गईं। समारोह में बोर्ड के नामित सदस्य शरद शर्मा, गजे सिंह और उद्योगपति कुशपुरी, योगेश बलियान, प्राधिकरण की उपाध्यक्ष कविता मीणा, सचिव कुँवर बाहादुर सिंह तथा अधिशासी अभियंता विनीत अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और सैंकड़ों लाभार्थी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-मुठभेड़ में दो शातिर गोकश, भारी मात्रा में गोमांस बरामद

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  न्यू मैक्स सिटी प्रकरण ने पकड़ा तूल, टावर पर चढ़कर युवक ने दिया धरनाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने को तैयार मातृशक्तिः मीनाक्षी स्वरूप

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मृत व्यक्ति को बनाया जमानती! गैंगस्टर नीरज बाबा की जमानत में खुला फर्जीवाड़ाजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »