भगत सिंह रोड पर बांस-बल्ली की दुकान में भीषण आग से अफरा-तफरी

मुजफ्फरनगर। गर्मी के प्रचंड होने के साथ ही आग की घटनाओं में भी इजाफा होने लगा है। दो दिनों में शहर में तीन स्थानों पर भयंकर आग की घटना हो चुकी हैं। शनिवार की अलसुबह शहर के सबसे व्यस्त माने जाने वाले भगत सिंह रोड पर स्थित बांस-बल्ली की दुकान में भीषण अग्निकांड हो गया। दुकान से धुआं निकलते हुए देखकर पड़ौसियों ने दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल पहंुचकर दुकान का शटर तोड़ा और आग बुझाने में जुट गये। जब तक व्यापारी पहुंचे, आग बुझाने का काम तेजी से चल रहा था। बाद में मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य का जायजा लिया तथा व्यापारी से मिलकर उनको ढांढस बंधाते हुए नुकसान की जानकारी भी ली। करीब आठ लाख रुपये का माल इस अग्निकांड की भेंट चढ़ गया।

नई मंडी थाना क्षेत्र के मौहल्ला द्वारिकापुरी में रहने वाले व्यापारी संजय गर्ग पुत्र सुशील कुमार गर्ग की भगत सिंह रोड पर मैसर्स सुशील कुमार एण्ड संस के नाम पर दुकान है। वो यहां पर बास, रस्सी, बान, सीढ़ी, चाल्ली, बल्ली के साथ ही दोने और पत्तल का थोक कारोबार करते हैं। शुक्रवार की रात व्यापारी संजय गर्ग अपनी दुकान को रोजमर्रा की भांति ही ठीक से बंद करके अपने घर गये थे। शनिवार की सुबह अचानक ही उनकी दुकान में आग लग गई। संजय गर्ग ने बताया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे उनकी दुकान के पडौसी ने उनको फोन कर दुकान में आग लगने की खबर दी। वो तुरंत ही परिजनों के साथ भगत सिंह रोड स्थित दुकान पर पहुंचे, तब तक वहां पर दमकल कर्मियों की टीम गाड़ी के साथ पहुंच गई थी और आग बुझाने का काम तेजी से चल रहा था। संजय गर्ग ने बताया कि करीब चार घंटे तक दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के लिए मशक्कत की। दुकान में ही अंदर गोदाम भी है, वहां तक आग फैल चुकी थी। गोदाम में ऊपर एक गेट से जाने का रास्ता है।

इस अग्निकांड में व्यापारी संजय गर्ग को करीब आठ लाख रुपये का नुकसान बताया गया है। इसी बीच प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल भी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने राहत कार्य का जायजा लिया और व्यापारी संजय गर्ग से मिलकर उनको ढांढस बंधाने के साथ ही आग लगने और नुकसान को लेकर जानकारी जुटाई। मंत्री कपिल देव ने घटना को दुखद बताया है। वहीं फायर स्टेशन के प्रभारी अंतराम ने बताया कि भगत सिंह रोड पर बांस-बल्ली की दुकान में आग लगने की सूचना पर दमकल कर्मियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेजी से काम किया। व्यापारी तब तक दुकान पर नहीं पहुंचे थे और आग भयंकर हो रही थी, तो दुकान का शटर तोड़ना पड़ा। शटर तोड़ने के बाद तेजी से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि आग बुझाने के लिए तीन फायर टैण्डर का प्रयोग किया गया, वहां पर पानी की उपलब्ध नहीं होने पर नदी से पानी भरकर लाना पड़ा। उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट ही माना जा रहा है। जांच की जा रही है। व्यापारी ने करीब 7-8 लाख रुपये का नुकसान होने की बात कही है। इसका अभी आकलन नहीं किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  इंटर में महक ने किया टॉप, दूसरे नंबर रहीं तीन छात्राएं

सीएफओ न एफएसओ, स्टेशन इंचार्ज भी नहीं, गाड़ी भी रैली में गई

मुजफ्फरनगर जिले में दमकल विभाग राम भरोसे ही चल रहा है। इस समय फायर स्टेशन पर न तो सीएफओ हैं और न ही एफएसओ, स्टेशन इंचार्ज भी नहीं और तो और आग बुझाने के लिए स्टेशन पर गाड़ियों का भी टोटा है, क्योंकि यहां से गाड़ी भाजपा की रैली में भेजी गई हैं। बता दें कि मुजफ्फरनगर में फायर ब्रिगेड में सीएफओ और एफएसओ के पद सृजित हैं, इसके साथ ही स्टेशन इंचार्ज भी हैं, लेकिन पिछले दो तीन दिनों में जनपद में आग लगने की अनेक घटनाएं हो चुकी हैं, ऐसे में यहां पर न तो सीएफओ हैं और न ही एफएसओ और स्टेशन इंचार्ज भी नहीं, यहां तक की आज स्टेशन पर गाड़ियों का भी टोटा बना रहा। यहां से एक फायर टैंण्डर को बेरली में प्रधानमंत्री की रैली में भेजा गया, तो बुढ़ाना और जानसठ से गाड़ियां मुख्यालय मंगा ली गई। सीएफओ का यहां से तबादला होने के बाद बुलन्दशहर के सीएफओ प्रमोद शर्मा को लिंक ऑफीसर बना दिया गया था। एफएसओ आरके यादव अवकाश पर चल रहे हैं और स्टेशन प्रभारी नरेश कुमार का तबादला हो चुका है। यहां पर प्रभारी के रूप में बुढ़ाना के स्टेशन इंचार्ज अन्तराम सिंह को अटैच किया गया, वो बुढ़ाना से ही स्टेशन को संभाल रहे हैं। ऐसे में यदि बड़ी घटना हो जाये तो दमकल विभाग के सामने कई प्रकार का संकट खड़ा हो सकता है। कार्यवाही स्टेशन प्रभारी अंतराम ने बताया कि शासन द्वारा यहां पर हाल ही में सीएफओ के रूप में अंडर ट्रेनी अफसर अनुराग की तैनाती की है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-रतनपुरी थाना घेर किसानों ने बजाया आंदोलन का रणसिंघा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  बकरों से लदा कैंटर डिवाइडर से टकराया, पिता-पुत्र समेत चार की मौत, छह घायलराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  इंटर में महक ने किया टॉप, दूसरे नंबर रहीं तीन छात्राएं

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-भट्टे की दीवार गिरने से निकासी मजदूर की मौतजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »