MUZAFFARNAGAR-रतनपुरी थाना घेर किसानों ने बजाया आंदोलन का रणसिंघा

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व के आह्नान पर मंगलवार को रतनपुरी थाने का घेराव करते हुए आंदोलन का रणसिंघा भी खूब बजाया। किसानों का हौसला बढ़ाने के लिए भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नरेश टिकैत और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी इस आंदोलन का हिस्सा बने। नरेश टिकैत ने कहा कि आज किसानों के खिलाफ भाजपा सरकारों के द्वारा आपातकाल लगाकर किसानों की लड़ाई को कमजोर करने का काम किया जा रहा है। सरकार और प्रशासन किसान नेताओं को किसानों की आवाज उठाने की सजा दे रहा है। किसानों की समस्याओं के खिलाफ बोलने पर हिस्ट्रीशीट खोली जा रही हैं, जबकि बदमाश पुलिस की नाक के नीचे ही लोगों को दिनदहाड़े लूटकर फरार हो रहे हैं। किसानों पर लगातार मुकदमे करने वाला पुलिस प्रशासन किसानों का भुगतान मिलों से दिलाने में विफल साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुकदमों से हम डरने वाले नहीं हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन याद रखे कि किसी भी किसान का उत्पीड़न होने नहीं देंगे। यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक किसानों को न्याय नहीं मिल जाता। इस धरने को पूरे प्रदेश तक ले जाया जायेगा।

बता दें कि भाकियू के युवा विंग के जिलाध्यक्ष कपिल सोम के खिलाफ रतनपुरी पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए उन पर दर्ज मुकदमों को लेकर हिस्ट्रीशीट खोलने की कार्यवाही की गई। इसकी जानकारी मिलने के साथ भाकियू नेतृत्व ने कड़ा रोष जाहिर किया। खुद भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत ने अपने आवास पर इस सम्बंध में आपात बैठक बुलाई और जिला प्रशासन से कपिल सोम के खिलाफ खोली गई हिस्ट्रीशीट को वापस लेने की मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। राकेश टिक्ैत ने 25 जून को रतनपुरी थाने का घेराव करने का ऐलान कर दिया था।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के बीच छात्र परिषद् का गठन

इसी कड़ी में मंगलवार को जनपद से भारी संख्या में किसान ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर रतनपुरी थाने पर पहुंचे। यहां पर यूनियन के पदाधिकारियों ने किसानों के आंदोलन के लिए टैंट लगाया गया था। किसानों ने थाने पर पूरी तरह से कब्जा जमा लिया। सवेरे थाना परिसर में रागिनी के माध्यम से मनोरंजन का दौर चला और दोपहर बाद से आंदोलन ने पूरी रफ्तार पकड़ ली थी। इस दौरान रतनपुरी थाने के प्रभारी निरीक्षक तेज सिंह अपने सिपाहियों के साथ थाना परिसर में ही कार्यालय में अंदर बैठे रहे और बाहर किसानों ने पूरे थाने पर कब्जा जमा लिया था। दोपहर बाद भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत भी किसानों के रैले के साथ रतनपुरी थाने पर पहुंचे और धरने में शामिल हो गये।

थाना परिसर में चल रहे धरने पर वक्ताओं ने कहा कि थानों और तहसीलों में जहां पर भी जाओ वहीं पर किसानों और आम जनता का गंभीर उत्पीड़न हो रहा है। बिना पैसा दिये कोई भी काम नहीं हो पा रहा है और सरकार कह रही है कि हमने भ्रष्टाचार खत्म कर दिया है। वक्ताओं ने कहा कि सरकार लगातार किसानों का उत्पीड़न कर रही है, किसान नेताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज हो रहे हैं। पटवारी हो या बिजली विभाग का लाइनमैन हो, सभी लूट खसोट में लगे हुए हैं। भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि कपिल सोम के खिलाफ की गई कार्यवाही किसानों के खिलाफ सरकार के दबाव में उठाया गया कदम है। यह केवल एक ट्रायल है। कपिल सोम के खिलाफ हिस्ट्रीशीट की कार्यवाही सोची समझी साजिश है। किसान यहां से बैरंग नहीं जायेंगे। यह एचएस प्रशासन को काटनी ही पड़ेगी। वरना सभी किसान आरपार की लड़ाई के लिए तैयार हैं। किसानों ने कहा कि हमारी दो ही मांग हैं, हिस्ट्रीशीट लगाने वाले थाना प्रभारी को निलम्बित करने और एचएस हटवाने के बाद ही किसान यहां से जायेंगे। इस दौरान मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज पहलवान, धीरज लाटियान, नवीन राठी, विकास शर्मा सहित सैंकड़ों किसान मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  ईवीएम के सहारे ही जीत रही भाजपाः शमशुदीन राइन

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  ईवीएम के सहारे ही जीत रही भाजपाः शमशुदीन राइनराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFRANAGAR-डीजे देखने गई छह वर्ष की मासूम से दुष्कर्म

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के फोर्टिस अस्पताल में नवजात की मौत, परिजनों का हंगामाजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »