चंदन चैहान के प्रयास लाए रंग, बिजनौर में होली से पहले छाया उल्लास

मुजफ्फरनगर। बिजनौर लोकसभा सीट से सांसद और रालोद महासचिव चंदन सिंह चैहान के प्रयासों ने रंग दिखाया तो विकास की सौगात मिलने पर बिजनौर क्षेत्र में होली के उल्लास के बीच ही दिवाली जैसा जश्न मनाकर लोग खुशी जता रहे हैं। लोगों में इस बात का हर्ष है कि गंगा एक्सप्रेस वे के सहारे बिजनौर क्षेत्र से विकास का जो रास्ता मोड़ दिया गया था, वो चंदन चैहान के विशेष प्रयासों से अब फिर से वापस बिजनौर को मिला है। इसके लिए सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा ऐलान कर दिये जाने के बाद से ही लोगों में तरक्की का मार्ग मिलने के लिए जश्न का आलम बना हुआ है। इसके लिए चंदन चैहान ने जनता को दिये गये इस नायाब तोहफे के लिए मुख्यमंत्री योगी का आभार जताया है। 

बता दें कि पिछले दिनों ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन में घोषणा की है कि गंगा एक्सप्रेस वे बिजनौर के विदुर कुटी से होकर गुजरेगा। इस खबर के सामने आते ही बिजनौर के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। खुशी की वजह भी बड़ी है, क्योंकि पिछले काफी समय से बिजनौर के सभी वर्गों के लोग इस मांग को लेकर प्रयासरत थे कि गंगा एक्सप्रेस वे को बिजनौर जिले से निकाला जाए। इसी बीच खबर आई कि गंगा एक्सप्रेस वे बिजनौर जनपद से होकर नहीं गुजरेगा, इसका रास्ता बदल दिया गया है। इससे उपजी निराशा के बीच क्षेत्रीय सांसद चंदन चैहान ही लोगों की उम्मीद को पूरा करने के लिए एक किरण के रूप में नजर आये और लोगों ने उन पर यह सौगात जिले में लाने के लिए दबाव भी बनाया। जनता के दिल की बात सुनकर चंदन चैहान ने इस आवाज को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचाने के साथ ही रालोद अध्यक्ष जयंत चैधरी को भी अवगत कराया और गंगा एक्सप्रेस वे का रास्ता वापस बिजनौर की ओर मोड़ने के प्रयासों में जुट गये। 

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में इंटर स्कूल ड्राईंग एण्ड पेंटिंग कॉम्पीटिशन आयोजित

सांसद चंदन चैहान बिजनौर को मिली इस सौगात से गदगद हैं और इसे जनपद के विकास में एक मील का पत्थर बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि गंगा एक्सप्रेस वे का निर्माण बिजनौर के रास्ते होना प्रस्तावित था, लेकिन पिछले दिनों खबरें आई कि इसका प्लान बदलकर रास्ता मोड़ दिया गया है। यह क्षेत्र की जनता के लिए एक सपने के टूटने जैसा था। हमने इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर क्षेत्र की जनता की भावना से अवगत कराकर उनके हितों और क्षेत्र के विकास के लिए गंगा एक्सप्रेस वे मांगा और यह मुराद पूरी भी हो चुकी है। सांसद चंदन ने कहा कि पूर्व योजना के अनुसार इस प्रस्तावित गंगा एक्सप्रेस वे को अमरोहा वाया बिजनौर होते हुए हरिद्वार तक जोड़ने की घोषणा की गई थी, जिससे बिजनौर जनपद की जनता में गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ने के लिए अत्यंत उत्साह और अपने क्षेत्र की तरक्की की उम्मीद जगी थी। ऐसे में इसके मार्ग परिवर्तन से क्षेत्र के लोगों को असंतोष हुआ तो हमने पत्र लिखकर सीएम से यही मांग की थी कि बिजनौर क्षेत्र केवल उत्तर प्रदेश के लिए ही नहीं बल्कि पुरे देश के लिए आस्था का केंद्र है, इस क्षेत्र की पौराणिक संस्कृति एवं महाभारत कालीन इतिहास को देखते हुये इस क्षेत्र को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ना अति महतवपूर्ण है और हमें प्रसन्नता है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्षेत्र की जनता की भावना को देखते हुए इसको माना और अब बिजनौर विदुर कुटी के रास्ते यह हरिद्वार तक जायेगा। इस लिंक मार्ग से गंगा के किनारे बसे महाभारत काल के 5 महतवपूर्ण तीर्थस्थलों तिगरी अमरोहा, हस्तिनापुर मेरठ, विधुरकुटी बिजनौर, शुक्रताल मुजफ्फरनगर, हरिद्वार उत्तराखंड से जुड़ेगा, जिससे भविष्य में चलके देश के सबसे बड़े पर्यटक कोरिडोर में से एक कोरिडोर बनेगा। उन्होंने कहा कि गंगा एक्सप्रेस वे उत्तर प्रदेश के बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में से एक है, जो राज्य के कई जिलों को तेज और सुगम यातायात से जोड़ने का काम करेगा। इस एक्सप्रेस वे के बिजनौर से होकर गुजरने से जिले के विकास को भी नई गति मिलेगी और यहां के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा प्राप्त होगी। स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और किसानों का मानना है कि इस फैसले से बिजनौर में आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा और निवेश की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। 

इसे भी पढ़ें:  छात्रा से छेड़छाड़ को लेकर छोटूराम डिग्री कॉलेज में हंगामा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बेशकीमती जमीनों के लिए तीन बुजुर्गों का कत्लराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बेशकीमती जमीनों के लिए तीन बुजुर्गों का कत्ल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  छात्रा से छेड़छाड़ को लेकर छोटूराम डिग्री कॉलेज में हंगामाजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »