एम.जी. पब्लिक स्कूल में इंटर स्कूल ड्राईंग एण्ड पेंटिंग कॉम्पीटिशन आयोजित

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रांगण में इंटर स्कूल ड्राईंग एण्ड पेंटिंग कॉम्पीटिशन आयोजित किया गया। इसमें जनपद के सीबीएसई से सम्ब( 14 स्कूलों के छात्र एवं छात्राओं ने अलग अलग वर्ग में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभागिता करते हुए अपनी कला प्रतिभा का बखूबी प्रदर्शन कर सभी की सराहना प्राप्त की।

एम.जी. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने बताया कि आगामी 4 अगस्त, 2024 को स्कूल के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय बाबू हरबंस लाल गोयल जी की 102वीं जन्म जयंती के उपलक्ष में विद्यालय प्रांगण में शुक्रवार को लाला हरबंस लाल गोयल वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में एक इंटर स्कूल ड्राईंग एण्ड पेंटिंग कॉम्पीटिशन का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। प्रतियोगिता में 14 विद्यालयों से छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। यह प्रतियोगिता दो श्रेणियों गु्रप-ए और ग्रुप-बी में आयोजित हुई। ग्रुप-ए में आयोजित पोट्रेट मैकिंग कॉम्पीटिशन में कक्षा-11 और कक्षा-12 के विद्यार्थी शामिल रहे तो गु्रप-बी में आयोजित पेंटिंग कॉम्पीटिशन में कक्षा-9 और कक्षा-10 के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभागिता करते हुए अपनी कला प्रतिभा को सुन्दर चित्रण और रंगों के माध्यम से तस्वीर के रूप में प्रस्तुत किया।

प्रोट्रेट मेंकिंग में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, भारत के प्रसि( व्यक्ति और आपके जीवन में आदर्श विषयों को शामिल किया गया था। विषय वस्तु के आधार पर विद्यार्थियों ने सुन्दर से सुन्दर प्रोट्रेट बनाये। इनमें मंगल पाण्डे, जवाहर लाल नेहरू, सरदार भगत सिंह, स्वामी विवेकानंद, मदर टेरेस आदि महान व्यक्तियों के प्रोट्रेट बनाकर अपनी कला का सुन्दर प्रस्तुतिकरण किया। इसी प्रकार पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने 2040 के भारत की तस्वीर को पेश करने का काम किया। इसमें विद्यार्थियों ने विकसित भारत, मेक इन इंडिया और सनशाइन इंडिया के आधार पर अपनी पेंटिंग बनाई और सभी को प्रभावित किया। निर्णायक मण्डल में डीएवी डिग्री कॉलेज के फाइन एण्ड आर्ट डिपार्टमेंट के प्रोफेसर डॉ. रजनीश गौतम और डीएवी इण्टर कॉलेज के फाइन एण्ड आर्ट डिपार्टमेंट के लेक्चरार प्रवीण सैनी ने दोनों गु्रप में छात्र-छात्राओं की प्रतिभा का मूल्यांकन किया।

इसे भी पढ़ें:  शामली निवासी ट्रक हेल्पर की उड़ीसा सड़क हादसे में मौत


इस प्रतियोगिता में ग्रुप-ए प्रोट्रेट मेकिंग में एसडी पब्लिक स्कूल की छात्रा अवंतिका सिंह प्रथम, गोल्डन पब्लिक स्कूल के छात्र मयंक प्रजापत द्वितीय, जीटी गोयनका के छात्र अधिराज जयंत तृतीय स्थान पर चुने गये। होली एंजिल्स कान्वेंट स्कूल की छात्रा भूमिका कश्यप और आर्य एकेडमी स्कूल की छात्रा कहकशां को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। गु्रप-बी पेंटिंग प्रतियोगिता में दी एसडी पब्लिक स्कूल की छात्रा मेधा सिंधी प्रथम, सेंट जेवियस पब्लिक स्कूल की छात्रा अवंतिका राठी द्वितीय, जीडी गोयनका की आराध्या तृतीय स्थान पर रहीं। होली एंजिल्स कान्वेंट स्कूल के अहम गर्ग और न्यू वेलिकन पब्लिक स्कूल की छात्रा वर्णिका को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागी छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अंत में प्रधानाचार्या मोनकिा गर्ग ने सभी विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों ने आज इस प्रतियोगिता में बनाये गये चित्रों के माध्यम से अपने भाव को प्रकट करने का सुन्दर प्रयास किया है। उनका हर प्रयास प्रशंसनीय है। कार्यक्रम का संचालन रितु शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

इसे भी पढ़ें:  सभासद हिमांशु कौशिक ने आदर्श कालोनी में लगवाया आयुष्मान कार्ड कैंप

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  77वें गणतंत्र दिवस पर देवी अहिल्याबाई होल्कर चौक पर भव्य ध्वजारोहणराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने किया निर्माणाधीन रेलवे अंडरपास का स्थलीय निरीक्षण

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में आठ दिवसीय समर कैंप का शुभारंभजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »