चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने चलाया स्वच्छता अभियान

मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्नान पर देश प्रदेश में 12 से 15 अगस्त तक चलाये जाने वाले स्वच्छता अभियान के लिए लोगों को प्रेरक संदेश देने को मंगलवार को नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने शहर में स्थित अमर शहीदों और महापुरुषों के स्मारकों पर स्वच्छता अभियान चलाते हुए प्रतिमाओं की साफ सफाई की। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरव स्वरूप, पालिका सभा और भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा लोगों को स्वच्छता से जोड़ने के लिए 12 से 15 अगस्त तक स्वच्छता अभियान शुरू किया है। इसमें राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सोमवार को अभियान शुरू किया था। अभियान के दूसरे दिन मंगलवार को नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, मंत्री कपिल देव अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने पालिका सभासदों, भाजपा नेताओं और अन्य लोगों के साथ मिलकर शहर में स्थित महापुरुषों, स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन के सेनानियों और अमर शहीदों के स्मारकों पर पहुंचकर साफ सफाई की। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, गौरव स्वरूप और कपिल देव अग्रवाल के साथ अन्य लोगों ने अपने हाथों से प्रतिमाओं को साफ किया और स्मारक पर झाड़ू लगाते हुए उनको धोकर स्वच्छ करने का काम किया। इस दौरान सभी ने मिलकर शहरवासियों से अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने में अपना नागरिक दायित्व निभाने का प्रेरक संदेश दिया गया।

नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए यह स्वच्छता अभियान शुरू किया है। स्वच्छता हम सभी के लिए जरूरी है। पालिका के स्तर से लगातार शहर को स्वच्छ करने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। कई कूड़ा डलावघरों को हमने बंद कराया है। आज अलग अलग कार्यक्रमों के अन्तर्गत शहर में महापुरुषों और अमर शहीदों तथा सेनानियों के स्मारकों को स्वच्छ करने का काम किया गया है। लोगों से अपील है कि वो स्वच्छता में अपना सहयोग भी करें और नागरिक दायित्व निभाते हुए अपने आसपास का क्षेत्र स्वच्छ रखें।

गौरव स्वरूप ने बताया कि आज संयुक्त रूप से स्वच्छता अभियान में कचहरी गेट पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, भोपा रोड स्थित विश्वकर्मा चौक पर भगवान विश्वकर्मा प्रतिमा, कूकड़ा चौराहे स्थित अमर शहीद प्रेम पाल, न्यू एसडी कॉलेज मार्किट स्थित महाराज अग्रसैन, प्रकाश चौक स्थित लाला लाजपत राय और महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमाओं पर स्वच्छता अभियान चलाते हुए साफ सफाई की गई।

इस दौरान मुख्य रूप से पालिका सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, रितु त्यागी, मोहित मलिक, प्रशांत कुमार, योगेश मित्तल, हिमांशू कौशिक, विजय कुमार चिंटू, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, बिजेन्द्र पाल, भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय सागर, पंकज माहेश्वरी, सुनील सिंघल, संजय गर्ग, पुरोहित उटवाल, अमित सुधा, देवेश पुंडीर, पंकज शर्मा, रक्षित नामदेव,  जगदीश पांचाल, योगेंद्र कुमार, सुभाष राणा, ठाकुर धर्मपाल, हर्षवर्धन, प्रमोद त्यागी, दिनेश पुंडीर, आदेश गौतम, अंजनी शर्मा, राकेश शर्मा आदि कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को करेंगे सहारनपुर का दौरा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR–चार साल तक दरोगा ने किया युवती संग दुष्कर्मराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने किया महामंडलेश्वर ज्ञानानंद का चरण वंदन

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को करेंगे सहारनपुर का दौराजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »