मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को करेंगे सहारनपुर का दौरा

मुजफ्फरनगर/सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार, 4 अगस्त को सहारनपुर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे मंडलीय समीक्षा बैठक करेंगे और विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। शासन स्तर से उनका विधिवत मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार की सुबह 10.30 बजे सरसावा एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे, जहां से वे 10.50 बजे पुलिस लाइन और 11.00 बजे सड़क मार्ग से सर्किट हाउस पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सुबह 11.30 बजे से शुरू होगा, जब वे सर्किट हाउस में मंडल के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ लोक निर्माण, पर्यटन और नगर विकास विभाग की परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। यह बैठक 12.30 बजे तक चलेगी। इसके बाद, 12.30 से 1.30 बजे तक विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर मंडलीय अधिकारियों के साथ अलग से बैठक होगी। 1.30 से 2.00 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है।

इसे भी पढ़ें:  बाराबंकी में दिनदहाड़े गोलियों की बौछार: मुख्तार गैंग से जुड़े शोएब उर्फ बॉबी की हाईवे पर हत्या

जाहरवीर स्थल पर पूजा-अर्चना, योजनाओं का शिलान्यास

मुख्यमंत्री 2.00 बजे सर्किट हाउस से प्रस्थान कर 2.05 बजे जाहरवीर नवनिर्मित स्थल पर पहुंचेंगे, जहां वे पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद 2.25 बजे वहां से रवाना होकर 2.40 बजे जनमंच पहुंचेंगे। यहां विभिन्न निर्माण योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री शाम 3.40 बजे मेरठ के लिए रवाना होंगे।

इसे भी पढ़ें:  केन्द्रीय मंत्री वी. सोमन्ना ने की स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस व प्रशासन सतर्क

मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व शनिवार देर शाम डीआईजी सहारनपुर अभिषेक सिंह एवं मंडलायुक्त अटल कुमार राय ने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था में कोई कोताही न बरती जाए। साथ ही जनसुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देश जारी किए गए। प्रशासनिक अमला मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों में जुटा हुआ है और समयबद्ध तरीके से सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  नए साल पर मुस्लिम बॉयफ्रेंड के साथ करनी थी मस्ती, भांजी ने मामा के घर करा दी चोरी

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पानीपत-खटीमा हाईवे पर किसानों का घेरावराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय से प्रतीक्षित

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  नए साल पर मुस्लिम बॉयफ्रेंड के साथ करनी थी मस्ती, भांजी ने मामा के घर करा दी चोरी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  LOKSABHA ELECTION-तीन वोटरों की खातिर डीएम कोर्ट में सजा पीवीसीजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »