चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप द्वारा शुक्रवार को हर घर तिरंगा अभियान की वृहद रूप से शुरूआत करते हुए शहर की सड़कों पर उतरकर व्यापारियों और आम जनमानस को तिरंगा वितरित करते हुए उनको राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पर घर-घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया।

शुक्रवार को शहर के हृदय स्थल शिव चौक पहुंची नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप द्वारा हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ करते हुए सभासदों और पालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ आम लोगों को तिरंगा वितरित किया। उन्होंने शिव चौक और भगत सिंह रोड के व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर उनको तिरंगा वितरित करते हुए हर घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में राष्ट्रवाद की अलख जगाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान चलाया है। इसी कड़ी में पीएम नरेन्द्र मोदी ओर सीएम योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देशों के तहत शहरी क्षेत्र में हर घर तिरंगा फहराने के लिए पालिका परिवार ने भी अपनी तैयारी की है।

लोगों को तिरंगा वितरित करने के लिए आज शिव चौक से हमने इस वृहद अभियान का शुरू किया है। हर वार्ड में हम सभासदों के माध्यम से हर शहरी के घर तक तिरंगा पहंुचाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने शिव चौक पहुंचने के बाद तिरंगा अभियान को शुरू करते हुए वहां से गुजरते नागरिकों को तिरंगा ध्वज प्रदान किया तो वहीं ई रिक्शाओं और अन्य वाहनों पर सभासदों के साथ मिलकर अपने हाथों से तिरंगा ध्वज बांधे।

इसके बाद वो भगत सिंह रोड और शिव चौक पर शिव मार्किट के व्यापारियों और दुकानदारों, ठेले वालों तक भी तिरंगा लेकर पहुंची और उनको तिरंगा ध्वज वितरित करते हुए अपने अपने घरों पर 13 से 15 अगस्त तक फहराने की अपील के साथ ही यह संदेश भी दिया कि राष्ट्रीय ध्वज हमारे आन, बान और शान का प्रतीक है। इसको 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के बाद पूरे सम्मान के साथ झंडा संहिता के अनुसार उतारकर अपने पास सुरक्षित रखें।

इस दौरान चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के साथ सभासद रितु त्यागी, ममता बालियान, बबीता उर्फ बॉबी सिंह, राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, बिजेन्द्र पाल, अन्नू कुरैशी, शौकत अंसारी, शहजाद चीकू, विजय कुमार चिंटू, रजत धीमान, रविकांत शर्मा, अब्दुल सत्तार, योगेश मित्तल, देवेश कौशिक, अमित पाल, मोहित मलिक, प्रशांत कुमार, हनी पाल, पूर्व सभासद आशुतोष गुप्ता, सभासद पति नदीम खां, हसीब राना, शोभित गुप्ता, राहुल पंवार, प्रमोद कुमार, अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह, कर निर्धारण अधिकारी दिनेश यादव, टीएस नरेश शिवालिया, एई जलकल सुनील कुमार, जेई निर्माण कपिल कुमार, चीफ योगेश कुमार, सफाई निरीक्षक प्लाक्षा मैनवाल, राजस्व निरीक्षक पारूल यादव, अमरजीत सिंह, आईटी ऑफीसर प्रियेश कुमार, लिपिक गोपी चन्द वर्मा, प्रवीण कुमार, गगन महेन्द्रा, कैलाश नारायण, विकास कुमार, फिरोज खां, संजीव सिंघल, विकास शर्मा, बीसी दीपक कुमार, शोभित कुमार, मनीष, अरविन्द मित्तल, अनुचर राजकुमार, इकबाल, जहीर, राजेश्वर आदि मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दो बस और 5-6 कार में आये 100 लोगों ने टोल कर्मियों को पीटा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  BIG PLAN-द्वापर युग के सनातनी वैभाव का दर्शन कराएगा शुक्रतीर्थराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में पहली बार नियम तोड़ने वाले डीजे पर लगा जुर्माना

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के दस ठिकानों पर छापे, ईडी ने की कार्रवाईजारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »