MUZAFFARNAGAR-दो बस और 5-6 कार में आये 100 लोगों ने टोल कर्मियों को पीटा

मुजफ्फरनगर। बारात लेकर जा रहे दो बस और 5-6 कार सवार करीब 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ टोल प्लाजा रोहाना कलां पर टोल टैक्स चुकाये बिना ही टोल बेरियर को जबरन हटाने को लेकर हुए विवाद में टोल कर्मचारियों से मारपीट का आरोप लगाते हुए टोल प्लाजा के मैनेजर ने एफआईआर दर्ज कराई है। इसें दो बसों और चार कारों के रजिस्ट्रेशन नम्बर भी पुलिस को उपलब्ध कराने के साथ सीसीटीवी फुटेज भी दी गई है। पुलिस ने 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर स्थित रोहाना टोल प्लाजा के मैनेजर बिजेन्द्र विक्रम पुत्र ब्रजभूषण सिंह निवासी जान्हवी एन्क्लेव अवध विहार योजना लखनऊ ने थाने में तहरीर देकर पुलिस को बताया कि 24 अपै्रल की शाम करीब पौने सात बजे 5-6 कारों और दो बसों में सवार लगभग 100 अज्ञात लोगों ने टोल पर आकर टोल शुल्क चुकाये बिना ही फ्री में वाहन को निकालने की जिद की और टोल बेरियर को हटाने के लिए बहसबाजी करने लगे। टोल चुकाये बिना जाने का प्रयास करने पर जब टोल कर्मियों ने इन लोगों को रोका तो गाली गलौच की और उनके साथ मारपीट कर दी। कुछ कर्मचारियों को मारपीट में गंभीर चोट भी आई हैं। उन्होंने बताया कि सारा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद है। टोल मैनेजर ने दो बसों और चार कारों के रजिस्ट्रेशन नम्बर भी पुलिस को दिये हैं। शहर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर महावीर चौहान ने बताया कि आईपीसी की धारा 147, 323 और 504 के अन्तर्गत 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  50 हजार से अधिक लोगों के गैस कनेक्शन होंगे निलम्बित

माता के मंदिर से शिव मूर्ति का नाग चोरी का युवक फरार

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक माता के मंदिर से भगवान शिव की मूर्ति से नाग चुराकर युवक भाग गया है। शहर कोतवाली के मौहल्ला लद्दावाला निवासी जितेन्द्र कुमार पुत्र वेदराम ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी दुकान चुंगी नम्बर दो पर शैडो माता मंदिर के पास ही है। 25 अपै्रल को वो अपनी दुकान पर बैठा था, तभी उसकी निगाह मंदिर के गेट पर पड़ी तो एक अज्ञात व्यक्ति मंदिर से शिव मूर्ति के नाग को अपने हाथ में चोरी से छिपाकर निकल रहा था। जितेन्द्र ने यह देखकर शोर मचाते हुए आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वो फरार हो गया। जितेन्द्र की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

इसे भी पढ़ें:  पुलिस भर्ती में फर्जीवाड़े की कोशिश, एटा का अभ्यर्थी गिरफ्तार

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-छपार टोल पर परिवार की पिटाई में मुकदमा दर्जराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  दुष्कर्म के आरोपी पुलिसकर्मी को पीड़िता से करनी पड़ी शादी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  दुष्कर्म के आरोपी पुलिसकर्मी को पीड़िता से करनी पड़ी शादीजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »