चेयरपर्सन ने किये 31 निर्माण कार्यों के टैण्डर निरस्त

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में निर्माण कार्यों को लेकर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बड़ा निर्णय लिया है। उनके द्वारा ईओ की जांच के आधार पर गड़बड़ी वाले 34 में से 31 निर्माण कार्यों के टैण्डर निरस्त कर दिये हैं, जबकि इनमें से अधिकांश के वर्क ऑर्डर जारी हो गये थे और कुछ कार्य ठेकेदारों के द्वारा मौके पर शुरू कर दिये गये थे। चेयरपर्सन ने तीन कार्यों की जनहित में आवश्यकता को देखते हुए वर्तमान परिस्थिति में ही पूर्ण कराने के साथ ईओ को निरस्त 31 कार्यों के दोबारा टैण्डर आमंत्रित कर प्रक्रिया को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं।

बता दें कि फरवरी माह में नगरपालिका परिषद् की ओर से चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने शहरी विकास के लिए निर्माण कार्यों को स्वीकृति प्रदान की थी। इनके लिए 10, 15 और 18 फरवरी में राज्य वित्त एवं 15वें वित्त आयोग की धनराशि से ये निर्माण कार्य होने प्रस्तावित थे। टैण्डर होने के साथ ही निर्माण कार्यों केा लेकर पालिका प्रशासन के द्वारा वर्क ऑर्डर भी ठेकेदारों को जारी कर दिये गये, लेकिन इसी बीच कुछ निविदा जोकि नियमानुसार सही थी, उनको सहायक अभियंता निर्माण अखंड प्रताप सिंह द्वारा निरस्त कर दिये जाने के फैसले के बाद विवाद बढ़ गया था। सात मार्च की बोर्ड मीटिंग में सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, मौहम्मद खालिद, नौशाद खान सहित 41 सभासदों ने चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के समक्ष शिकायत करते हुए जांच कराने की मांग की थी। इस प्रकरण में ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने जांच करते हुए अपनी रिपोर्ट चेयरपर्सन को भेजकर एई को रिलीव करने के साथ ही 15वें वित्त के 10 और राज्य वित्त के 24 कुल 34 निर्माण कार्यों की निविदा में शिकायत को सही पाया और इनको निरस्त करने की संस्तुति की थी।

इसे भी पढ़ें:  स्थानीय प्रतिभाओं, परंपराओं और नवाचारों का सजीव उत्सव है प्रदर्शनीः कपिल देव

अब चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने ईओ की जांच रिपोर्ट को स्वीकार करते हुए 34 में से 31 निर्माण कार्यों की निविदा को निरस्त करते हुए दोबार निविदा आमंत्रित करने के आदेश जारी कर दिये हैं। इनमें मुख्य रूप से वहलना चौक का सौन्दर्यकरण, बझेडी अंडर पास तक दोनों ओर नाला निर्माण कार्य, सरकूलर रोड पर साइड पटरी और रैलिंग लगाने का कार्य, नालों को कवर्ड करना, नये नालों का निर्माण सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं, जो अब फिर से दोबारा निविदा प्रक्रिया में पहुंचने के कारण लटक गये हैं। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि जांच आख्या में शामिल 15वें वित्त के तहत होने वाले तीन कार्यों को जनहित के दृष्टिगत यथास्थिति में ही पूर्ण कराने का निर्णय लिया गया है। इनमें एटूजेड कालोनी से भगीरथ चौक तक नाला निर्माण कार्य, वार्ड 07 मल्हुपूरा और वार्ड 25 कृष्णापुरी में आरसीसी सड़क निर्माण के कार्य शामिल हैं, जो पूर्ण कराये जायेंगे। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने कहा कि चेयरपर्सन का पत्र प्राप्त हुआ, इसमें 34 में से 31 निर्माण कार्य की निविदा को निरस्त कर दिया गया है, इसके लिए निर्माण विभाग को पुनः निविदा आमंत्रित करने की व्यवस्था शुरू करने के लिए कहा गया है।

इसे भी पढ़ें:  लाइनमैन की मौत पर ग्रामीणों का हंगामा, मुआवजे के आश्वासन पर धरना समाप्त

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  OPRATION SAVERA-छह लाख के गांजा-चरस सहित दो शातिर तस्कर गिरफ्तारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  भाकियू सुप्रीमो नरेश टिकैत के साथ गिरफ्तारी देंगे हजारों किसान

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  स्थानीय प्रतिभाओं, परंपराओं और नवाचारों का सजीव उत्सव है प्रदर्शनीः कपिल देवजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »