गर्मी में सड़े-गले फलों की बिक्री रोकने को चला अभियान

मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी के बीच ही लोगों को स्वस्थ खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सक्रिय होती नजर आ रही है। कई दिनों से विभागीय टीमों के द्वारा जनपद में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में गर्मी के मौसम में खाद्य पदार्थ में मिलावट के साथ ही सड़े, गले और कटे फलों के कारोबार को रोकने के लिए टीम ने सड़क पर उतरकर जांच की।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवकुमार मिश्र ने बताया कि आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ के आदेश तथा जिलाधिकारी के निर्देश के अनुपालन में भीषण गर्मी के अवसर पर खाद्य पदार्थ में मिलावट तथा सड़े, गले और कटे फलों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में जनपद मुजफ्फरनगर में सहायक आयुक्त खाद्य अर्चना धीरान के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा मैसर्स मान रियलबेस्ट आइसक्रीम नया जनकपुरी कॉलोनी से आइसकैंडी घोल तथा आइसक़ीम का एक-एक नमूना संग्रहित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  कीर्ति भूषण प्रकरण में ईओ से निदेशक ने मांगे छह जवाब

उक्त प्रतिष्ठान को आइसक्रीम एवं आइसकैंडी बनाने में प्रयोग किया जा रहे पानी की जांच कराने तथा प्रतिष्ठान में साफ सफाई ठीक करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त फल विक्रय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया तथा लगभग 25 किलोग्राम सड़े, गले और कटे फलों को विनष्ट कराया गया। उक्त संग्रहित नमूनों को खाद्य प्रयोगशाला लखनऊ को जांच हेतु प्रेषित किया गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार, विशाल चौधरी तथा मनोज कुमार सम्मिलित रहे।

इसे भी पढ़ें:  गोपाल त्यागी के पिता का दुखद निधन, पालिका में शोक

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  गोपाल त्यागी के पिता का दुखद निधन, पालिका में शोकराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष समेत कई नेताओं पर मुकदमा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष समेत कई नेताओं पर मुकदमाजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »