MUZAFFARNAFAR-एटीएम बदलकर बुजुर्ग के खाते से शातिर ने उड़ा दिए 1.30 लाख रुपये

मुजफ्फरनगर। अपने बुजुर्ग पिता के बैंक खाता का एटीएम लेकर पैसा निकालने गये युवक से शातिर ठग ने एटीएम कार्ड बदल लिया और इसके बाद छह बार में बुजुर्ग के खाते से 1.30 लाख रुपये उड़ा दिए गये। बैंक खाते से पैसा निकाले जाने के बाद परेशान बुजुर्ग और उसका पुत्र बैंक से लेकर थाने व साइबर सैल तक चक्कर लगाता रहा, लेकिन पैसा नहीं मिला अब कहीं जाकर पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर अज्ञात शातिर ठग के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला रामपुरी नई बस्ती निवासी अश्वनी पुत्र कृष्णपाल ने थाना सिविल लाइन में तहरीर देकर शातिर ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अश्वनी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता कृष्णपाल का पंजाब नैशनल बैंक में बचत खाता खुला हुआ है। 10 मार्च 2024 की शाम करीब सात बजे पैसों की आवश्यकता होने पर वो अपने पिता के बैंक खाते का एटीएम कार्ड लेकर पैसा निकालने के लिए घर से गया था। उसने सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आनन्दपुरी पेट्रोल पम्प के सामने स्थित पंजाब नैशनल बैंक के एटीएम पर पहुंचकर मशीन में पिता के खाते का एटीएम कार्ड लगाकर पासवर्ड भरा और धनराशि दर्ज कर दी थी, लेकिन तकनीकी खामी के कारण ट्रांजक्शन नहीं हो सका।

इसे भी पढ़ें:  नवीन मंडी में दो कारोबारी फर्मों पर जीएसटी का छापा

अश्वनी के अनुसार उसी समय उसके पीछे एक 20-25 साल का युवक भी खड़ा था। इस अज्ञात युवक ने अश्वनी का पासवर्ड देख लिया था, उसका एटीएम कार्ड मशीन से खुद निकालकर अश्वनी को दिया। इसी दौरान युवक ने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। इसकी भनक अश्वनी को नहीं लगी। पैसा नहीं निकलने पर वो घर लौट आया। कुछ देर बाद अश्वनी के पिता के मोबाइल फोन पर बैंक खाते से ट्रांजक्शन होने के मैसेज आने लगे। अश्वनी ने बताया कि पहले 15 फिर 10 और 25 हजार रुपये निकाले गये। 60 हजार रुपये की शाॅपिंग शातिर ठग द्वारा की गई और इसके बाद दो बार में 10-10 हजार रुपये की रकम उनके बैंक खाते से निकाली गई। लगातार रकम निकलने से परेशान अश्वनी ने बैंक खाता फ्रीज कराने के लिए कस्टमर केयर पर बात की तो उन्होंने सर्वर डाउन होने के कारण कार्यवाही करने से इंकार करते हुए अगले दिन सुबह नौ बजे बात करने के लिए कह दिया। अश्वनी की शिकायत के बाद सिविल लाइन पुलिस ने अज्ञात शातिर ठग के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है। 

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के मौहल्ले में साम्प्रदायिक विवादः मुस्लिम खरीदारों के खिलाफ सड़क पर धरना

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  नवीन मंडी में दो कारोबारी फर्मों पर जीएसटी का छापाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मेरठ में गला काटकर किसान की हत्या… नग्न हालत में चादर से ढका मिला शव

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  सावी जैन ने CBSE में किया टॉपजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर जिलाधिकारी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »