मुजफ्फरनगर के मौहल्ले में साम्प्रदायिक विवादः मुस्लिम खरीदारों के खिलाफ सड़क पर धरना

गऊशाला पश्चिमी में अचल संपत्ति की खरीदारी के विवाद आक्रोश, दो मकान खरीदने वाले मुस्लिमों पर कार्रवाई की मांग

मुजफ्फरनगर। शहर के गऊशाला पश्चिमी मोहल्ले में हाल ही में गैर सम्प्रदाय के लोगों द्वारा की गई दो प्रॉपर्टी खरीद के बाद स्थानीय बाशिंदों और हिंदू संगठनों ने सामूहिक विरोध शुरू कर दिया है। क्षेत्र को हिंदू बहुल्य मानते हुए निवासियों ने मुस्लिम समुदाय के खरीदारों के यहां बसने पर कड़ा ऐतराज जताया है। विरोध प्रदर्शन के बीच इलाके में तनाव बढ़ने की आशंका देखते हुए पुलिस हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गऊशाला पश्चिमी मोहल्ले में मुस्लिम समाज के दो व्यक्तियों द्वारा मकान और प्लॉट खरीदने पर स्थानीय निवासियों का विरोध उभरकर सामने आया है। बुधवार को मोहल्लेवासी हिंदू संगठनों के साथ सड़क पर उतरे और चौराहे पर धरना देकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। प्रदर्शन स्थल पर बड़ी संख्या में महिलाओं और बुजुर्गों की भी मौजूदगी देखी गई। धरने की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ से वार्ता कर स्थिति को शांत रखने का प्रयास किया। हालांकि, प्रदर्शनकारियों ने अपनी नाराज़गी स्पष्ट शब्दों में व्यक्त की और आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
इसी दौरान क्षेत्र में एक नया बैनर लगाया गया है, जिसमें प्रतिदिन दोपहर 2 से 4 बजे तक चलने वाली विरोध बैठक की घोषणा की गई है। बैनर में लिखा गया है कि हिंदू बस्ती में मुस्लिमों द्वारा दो मकान खरीदे जाने के विरोध में सामूहिक आंदोलन चलाया जाएगा। धरने में शामिल निवासी रामकुमार ने बताया कि वर्षों से गऊशाला पश्चिमी को हिंदू बस्ती के रूप में जाना जाता है। उनका आरोप है कि हाल ही में मुस्लिम समुदाय के दो व्यक्तियों ने एक मकान करीब 1 करोड़ 5 लाख रुपये में और एक प्लॉट भारी रकम देकर खरीदा है, जिस पर मोहल्ले में आपत्तियां उठ रही हैं।
रामकुमार के अनुसार, उन्होंने खरीदारों से आग्रह किया था कि वे मुस्लिम आबादी वाले क्षेत्र में संपत्ति खरीदें ताकि किसी प्रकार का तनाव न पैदा हो, मगर खरीदारों द्वारा इस आग्रह को अनदेखा किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि खरीदारों के परिवार के लोग अब यहां रहने लगे हैं और कुछ दिनों से इलाके में मीट व अंडे के अवशेष मिलना शुरू हो गया है, जिससे विवाद बढ़ने की आशंका है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि 19 दिसंबर को उन्होंने एसएसपी को ज्ञापन देकर अपनी चिंताओं से अवगत कराया था।
रामकुमार ने आरोप लगाया कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही और यदि माहौल बिगड़ता है तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। निवासियों ने कहा कि वे संपत्तियों को बिकवाने के लिए भी तैयार हैं, लेकिन मुस्लिम परिवारों के मोहल्ले में रहने पर किसी भी हाल में सहमति नहीं दी जाएगी। लोगों का कहना है कि महिलाओं और बच्चियों का सुरक्षित आवागमन प्रभावित हो रहा है और समाज किसी भी तरह की साम्प्रदायिक खाई पैदा करना नहीं चाहता।

इसे भी पढ़ें:  जीएसटी का बड़ा छापा, श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर पकड़ी गई बड़ी टैक्स चोरी

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-किशोरी का अपहरण कर किया रेपराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय से प्रतीक्षित

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-किशोरी का अपहरण कर किया रेप

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  भाजपा का लक्ष्य अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक लाभ पहुंचानाः कपिल देवजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »